Delhi University में Admission लेने के लिए देनी होगी Entrance Exam, दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने वालों को अब प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी, दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रवेश प्रक्रिया में कट ऑफ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दिल्ली विश्वविधालय अब कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के लिए बदलाव करने की तैयारी में |

इस बार जो भी छात्र Delhi University में दाखिला लेना चाहते हैं तो उन्हें प्रवेश परीक्षा से होकर गुजरना होगा। इस बात को तो हम सभी जानते हैं कि देश में आई महामारी के कारण ज्यादातर छात्रों को प्रमोट किया गया। जिन छात्रों को प्रमोट नहीं किया गया तो उनसे घर बैठे ही ऑनलाइन परीक्षा ली गई l

जिसकी वजह से छात्रों ने परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसी के चलते दिल्ली यूनिवर्सिटी के साथ-साथ दूसरे कॉलेजों ने भी यह कहा है कि छात्रों को दाखिला लेने के लिए प्रवेश परीक्षा से होकर गुजरना होगा l अब छात्रों का चयन करने के लिए केवल प्रवेश परीक्षा ही विकल्प बचता है। ऐसा पहली बार हुआ है की Delhi University के साथ-साथ दूसरे कॉलेजों की कटऑफ भी 100 के आंकड़े तक पहुंची हैं।

Delhi University Admission News & Cut off

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बार हिंदू और Ramjas College के द्वारा सामान्य श्रेणी के Political Science तथा Honors Course के लिए 100% कटऑफ निकाली है l जबकि SRCC के द्वारा Economics Honors तथा B.Com Honors के लिए भी 100% Cutoff निकाली है। इसी वजह से इस बात पर विचार किया जा रहा है कि अबकी बार कॉलेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के द्वारा कॉलेज में दाखिला लेने की प्रक्रिया में किया जाएगा बदलाव l 

  • वैसे तो जो भी छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना चाहता है तो उसका चयन कटऑफ के आधार पर ही हो जाता था l मगर इस बार छात्रों ने परीक्षाओं में काफी ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं जिसकी वजह से अब दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही दिए जाएंगे। दिल्ली यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ अग्रवाल ने भी यही बताया है कि छात्रों के द्वारा आप 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर उन्हें दाखिला नहीं दिया जाएगा l

  • क्योंकि हर एक बोर्ड के मार्किंग पैरामीटर अलग-अलग होते हैं। इसीलिए यदि छात्रों को दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना है, तो उन्हें प्रवेश परीक्षा में बैठना होगा और यह प्रवेश परीक्षा विषय अनुसार आयोजित भी की जानी चाहिए l जिसमें 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों को वेटेज मिलना चाहिए।

  • हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल का भी यही कहना है कि छात्रों ने 12वीं कक्षा में इतने ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं जिसकी वजह से कॉलेज के द्वारा 99 या 100 तक कटऑफ निकाली गई l लेकिन अब इससे ज्यादा कटऑफ निकालना कॉलेज के लिए भी संभव नहीं हैं, इसीलिए अब दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का ही आयोजन कराया जाएगा।

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के लिए कटऑफ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

  • दिल्ली विश्वविद्यालय के द्वारा हाल ही में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए पहली कटऑफ जारी की है और इसे कटऑफ के अनुसार आंकड़े काफी ज्यादा रहे हैं। जैसे कि SRCC के द्वारा Economics Honors Course तथा B.Com Honors के लिए 100% कटऑफ निकाली है l साथ ही Hindu and Ramjas College के द्वारा सामान्य श्रेणी के लिए Political Science Honors Course के लिए 100% cutoff निकाली गई। वही दूसरे कॉलेज Sri Guru Tegh Bahadur Khalsa College के द्वारा B.Com की 100% तक Cutoff निकाली गई है।

  • ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है कि इतने सारे कॉलेजों में कटऑफ इतनी ज्यादा रही हैं। पिछले साल तो Lady Shri Ram College में Economics Honours, Political Science Honors तथा Psychology Honors की कटऑफ 100 फ़ीसदी रखी गई थी और इससे पहले पिछले कुछ सालों में कट ऑफ 100 के आंकड़े के आस पास पहुंची थी।

इन विषयों की कटऑफ भी हो चुकी है 99% से पार

दिल्ली यूनिवर्सिटी के द्वारा जारी की गई पहली कटऑफ के अनुसार दूसरे कुछ विषयों की कटऑफ भी 99 फ़ीसदी तक गई है। जैसे कि Economics, History, Political Science, English, Physics तथा Psychology courses की कटऑफ भी 99 फ़ीसदी तक गई है l जबकि बहुत से प्रसिद्ध पांच कॉलेजों के द्वारा B.Com Honors की कट ऑफ 99.75 फ़ीसदी तक जारी की है। इसके अतिरिक्त ह्यूमैनिटीज, साइंस व कॉमर्स कोर्सेज की कटऑफ भी बराबर ही रही है।

Click here-Delhi University website

हंसराज कॉलेज में कटऑफ रही 99.75

  • नॉर्थ कैंपस में स्थित हंसराज कॉलेज के द्वारा सामान्य श्रेणी के लिए बीकॉम ऑनर्स व इकोनॉमिक्स ऑनर्स की कट ऑफ 99.75 फ़ीसदी निकाली है l जबकि History Honors तथा english subject की कटऑफ 99 फ़ीसदी निकाली है। इसके अतिरिक्त नॉर्थ कैंपस में स्थित Guru Tegh Bahadur Khalsa College के द्वारा B.Com cutoff 100 फ़ीसदी, इकोनॉमिक्स ऑनर्स की 99.50 फ़ीसदी, हिस्ट्री ऑनर्स कि 99.25 तथा बीकॉम ऑनर्स की 99.50 फ़ीसदी कटऑफ रखी गई है।

  • Kirori Mal College के द्वारा भी Economics Honors की कटऑफ 99.50 फ़ीसदी, पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स की 99.75 फ़ीसदी, भूगोल ऑनर्स की 99 फ़ीसदी तथा बीकॉम ऑनर्स की 99.75 फ़ीसदी कटऑफ निकाली गई। इसके अतिरिक्त Miranda House College के द्वारा इकोनॉमिक्स ऑनर्स की 99.50 फ़ीसदी, अंग्रेजी ऑनर्स के लिए 99, हिस्ट्री के लिए 99.25, पॉलिटिकल साइंस के लिए 99.75 फ़ीसदी कटऑफ रखी गई है।