CTET Exam Form में Correction का अंतिम मौका, CBSE ने CTET आवेदन में संशोधन करने के लिए अंतिम अवसर दिया, अभ्यर्थी सीटेट फॉर्म में 3 नवम्बर 2021 तक संशोधन कर सकते है |
CTET Exam के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे यह राष्ट्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा हैं। जो भी उम्मीदवार किसी Central School या Navodaya Vidyalaya में नौकरी करना चाहते हैं, तो उन्हें सबसे पहले CTET Exam को पास करना होता है उसके पश्चात ही उम्मीदवार Central School में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं |
CBSE बोर्ड के द्वारा कुछ समय पहले Central Teacher Eligibility Test के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी l सभी उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 25 अक्टूबर 2021 तक का समय दिया गया था। जो भी इच्छुक उम्मीदवार थे, उन्होंने अंतिम तिथि से पहले सीटीईटी परीक्षा 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन दे दिया था |
CBSE के द्वारा इस परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार भी करवाया जा सकता है और सीटेट परीक्षा वर्ष में एक बार भी आयोजित करवाई जा सकती है l चाहे CTET की परीक्षा हो या फिर कोई अन्य परीक्षा हमेशा कुछ उम्मीदवारों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय त्रुटियां हो जाती हैं l इसीलिए Board के द्वारा इस प्रकार के उम्मीदवारों को त्रुटि सही करने के लिए संशोधन का मौका दिया जाता हैं। ठीक इसी प्रकार अब 2021 में भी CTET Exam के तहत त्रुटि सही करने का मौका दिया जा रहा है, जिसके लिए उम्मीदवार अब आसानी से संशोधन कर सकेंगे |
28 अक्टूबर 2021 से 3 नवंबर 2021 तक कर सकेंगे संशोधन
जिस किसी भी उम्मीदवार से आवेदन करते समय कोई गलती हुई है या फिर कोई भी उम्मीदवार अपना परीक्षा का केंद्र बनवाना चाहता हैं, तो इस प्रकार के उम्मीदवार अपनी त्रुटियों को सुधारने के लिए 28 अक्टूबर 2021 से लेकर 3 नवंबर 2021 तक संशोधन कर सकेंगे | जो भी उम्मीदवार त्रुटियों को सुधारने के लिए संशोधन करना चाहता हैं, तो वों Official Website के माध्यम से आसानी से संशोधन कर सकता हैं। याद रहे कि अगर कोई भी उम्मीदवार इस दिए हुए समय में ऑनलाइन संशोधन नहीं कर पाता, तो उसके पास संशोधन के लिए कोई भी दूसरा विकल्प नहीं हैं |
CBSE CTET Exam Center List जारी हुई
ऐसे बहुत से उम्मीदवार CTET Exam में शामिल होंगे जिन्होंने किसी कारणवश परीक्षा का केंद्र गलत भर दिया होगा। खास तौर पर महिलाओं के साथ ऐसा होता है कि वें आवेदन करते समय दूर के परीक्षा केंद्र को चुन लेती हैं इसीलिए बाद में वें पास के शहर का चयन करने के लिए सोचते हैं। इस प्रकार की महिलाएं भी अब आसानी से अपने शहर के आसपास CTET EXAM Center 2021 का चयन कर सकती हैं |
उम्मीदवारों की सुविधा को देखते हुए लेह में बनाए गए दो परीक्षा केंद्र
अब से पहले लेह में एक ही परीक्षा केंद्र बनाया जाता था, जिसकी वजह से CTET Exam में शामिल उम्मीदवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मगर अब की बार CBSE Board के द्वारा अभ्यार्थियों की सुविधा के लेह में 2 परीक्षा केंद्र बनाए हैं ताकि किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो |
