CBSE CTET Mock Test 2021, CBSE ने TET परीक्षा 2021 में बैठने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए फ्री में मॉक टेस्ट का लिंक उपलब्ध करवाया है, CTET Exam दिसंबर और जनवरी माह में आयोजित करवाई जाएगी, Candidates Official Website ctet.nic.in से फ्री में मॉक टेस्ट दे सकते है |

हाल ही में ही सीबीएसई के द्वारा सीटेट 2021 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है | जो भी अभ्यार्थी केंद्र विद्यालय में शिक्षक बनना चाहते हैं, उनके लिए सीटेट उत्तीर्ण करना अनिवार्य है | सीटेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात सफल अभ्यर्थी केंद्र सरकार के द्वारा निकाली जाने वाली भर्ती के तहत आवेदन के पात्र होंगे |

इसी के साथ-साथ सीटेट यदि आप पास कर लेते हैं, तो सीटेट के पास करने के बाद आप उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती एवं हरियाणा शिक्षक भर्ती परीक्षा में भी शामिल हो सकते हैं | केंद्र सरकार के साथ-साथ कुछ राज्य ऐसे भी हैं जो सीटेट सर्टिफिकेट को स्टेट लेवल अध्यापक भर्ती के लिए भी पात्र मानते हैं | हाल ही में ही एचएससी के द्वारा यह जानकारी दी गई है, कि अब हरियाणा में भी अध्यापकों की भर्ती में सीटेट पास अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा |

हरियाणा में पहले सिर्फ HTET अभ्यर्थियों को ही शिक्षक भर्ती में आवेदन करने के लिए पात्र माना जाता था | सीटेट की परीक्षा दो लेवल में होती है | अलग-अलग लेवल के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है | इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर सीटेट 2021 में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है | हम आपको सीटेट 2021 में आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण तिथि के बारे में बता रहे हैं, ताकि आपको आवेदन करते समय कोई परेशानी ना हो |

आवेदन शुरू होने की तिथि

20 सितंबर 2021

आवेदन करने की अंतिम तिथि

19 अक्टूबर 2021 

फीस जमा करवाने की अंतिम तारीख

20 अक्टूबर 2021

आवेदन पत्र में त्रुटि सही करने के लिए महत्वपूर्ण तिथि

22 अक्टूबर 2021 से 28 अक्टूबर 2021 तक

सीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड 

दिसंबर के प्रथम सप्ताह में संभावित

सीटेट परीक्षा 2021 की तिथि

16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक

सीटेट रिजल्ट जारी होने की संभावित तिथि

15 फरवरी 2021

सीटेट 2021 में किया गया हैं यह अहम बदलाव

सीटेट परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है | सीटेट परीक्षा हर बार ऑफलाइन माध्यम से ही आयोजित की जाती थी, परंतु इस बार से CBSE के द्वारा यह फैसला लिया गया है, कि सीटेट लेवल और सीटेट लेवल 2 दोनों ही परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में करवाई जाएंगी | यानी की अभ्यार्थियों को कंप्यूटर के माध्यम से परीक्षा देनी होगी | बहुत अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने कभी भी ऑनलाइन एग्जाम नहीं दिया है |

इसीलिए अभ्यर्थियों को यह डर सता रहा है, कि वह सीटेट 2021 ऑनलाइन कैसे करेंगे | इन सब परेशानियों के चलते सीबीएसई के द्वारा मॉक टेस्ट की सुविधा दी गई है | इस मॉक टेस्ट को बिल्कुल सीटेट पेपर के आधार पर ही तैयार किया गया है | सीटेट 2021 फ्री मॉक टेस्ट सीबीएसई द्वारा इसीलिए वेबसाइट पर अपलोड किया गया है, ताकि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी की सामना ना करना पड़े |

ट्विटर पर Trend हुआ उपेन यादव को रिहा करो |

एक बार सभी परीक्षार्थी सीबीएसई की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से इस CTET Free Mock Test को अवश्य दें, ताकि उन्हें यह पता चल जाए कि सीटेट परीक्षा ऑनलाइन मोड में किस प्रकार करनी है | आइए हम आपको सीटेट परीक्षा 2021 के Mock Test को करने का तरीका बता रहे हैं | आप हमारे द्वारा बताए गए सभी Steps को फॉलो करके आसानी से मॉक टेस्ट कर सकते हैं |

How To Check CTET Mock Test 2021 Link 

  • यदि आप सीटेट मॉक टेस्ट करना चाहते हैं, तो आपको सर्वप्रथम CBSE की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | हम आपको अधिकारिक वेबसाइट का लिंक दे रहे हैं, जिससे आप सीधा वेबसाइट पेज पर पहुंच जाएंगे |

  • जब आप आधिकारिक वेबसाइट पर एंटर करेंगे, तो आपको सीटेट मॉक टेस्ट 2021 विकल्प दिखाई देगा | आपको बस इसी CTET Mock Test विकल्प पर क्लिक करना है |

  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको साइन इन करना होगा | इसके पश्चात आपको सभी दिशा निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ना है और नेक्स्ट के बटन पर क्लिक कर देना है |

  • जब आप इतना कर लेंगे, तो इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर आपको भाषा चयन एवं डिक्लेरेशन ऑप्शन नजर आएंगे l आपको इन दोनों ऑप्शन का चुनाव करने के बाद I Am Ready To Begin वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है |

  • I Am Ready To Begin वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के पश्चात आपका मॉक टेस्ट शुरू हो जाएगा l आपको दिए गए Ctet Mock Test को अच्छे से करना है ताकि परीक्षा करते समय आपको कोई भी परेशानी ना हो |