कोचिंग & स्कूल 30 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगी, Omicron के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजस्थान सरकार ने 30 January 2022 तक सभी शैक्षणिक गतिविधियों को Online करने के आदेश जारी किये, महामारी सतर्क-सावधान जन-अनुशासन दिशा-निर्देश जारी हुए |
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में महामारी सतर्क-सावधान जन-अनुशासन दिशा-निर्देश के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | राजस्थान सरकार गृह विभाग द्वारा Omicron के बढ़ते मामलों को देखते हुए शैक्षणिक गतिविधियों के लिए नियम जारी किये गए है | विशेषज्ञों की राय के अनुसार जिन्होंने कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली है, उनमे कोरोना के नए वैरियंट (omicron) के संक्रमण होने पर हॉस्पिटलाइजेशन की आवश्यकता कम देखी जा रही है | इसलिए शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में कुछ दिशा निर्देश जारी किये गए है |
Omicron के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए Guidelines जारी हुई
शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जारी दिशा-निर्देश

राज्य के समस्त नगर निगम/ नगर पालिका क्षेत्र में कक्षा 12वीं तक की शैक्षणिक (विद्यालय/ कोचिंग) गतिविधियां दिनांक 30 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगी, परन्तु ऑनलाइन अध्ययन जारी रखा जायेगा |
प्रदेश के महाविद्यालय एवं विश्वविधालय की शैक्षणिक / कोचिंग गतिविधियां संचालित रखी जा सकेंगी |
सभी संस्थानों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा, कि बैठक व्यवस्था में छात्रों द्वारा कोविड उपयुक्त व्यवहार की अनुपालना सुनिश्चित की जाये और यदि जिन संस्थानों में ऐसा संभव नहीं है, उन संस्थानों में रोटेशन के आधार पर 50% प्रतिशत छात्रों की ही उपस्थित रखी जाए |
समारोह के आयोजन संबंधी दिशा-निर्देश
विवाह समारोह में अधिकतम 100 व्यक्तियों के सम्मिलित होने की अनुमति होगी |
विवाह के आयोजन की सूचना DoIT द्द्वारा बनाये गए ऑनलाइन वेब पोर्टल https://covidinfo.rajasthan.gov.in/ या 181 पर देनी होगी |
अंतिम संस्कार संबंधी कार्यक्रम में अनुमत व्यक्तियों की संख्या 20 सी अधिक नहीं होगी |
किसी भी प्रकार के सार्वजनिक सामाजिक, राजनैतिक, खेल-कूद संबंधी, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक समारोह/ सभा/ रैली/ धरना प्रदर्शन/ जुलुस/ मेलों के आयोजन में अधिकतम 100 के सम्मिलित होने की अनुमति होगी |
धार्मिक स्थलों के संबंध में दिशा निर्देश-
प्रदेश के समस्त धार्मिक स्थल प्रातः 05:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक दर्शन हेतु खोले जा सकेंगे |
व्यवसायिक गत्तिविधियों के संबंध में दिशा-निर्देश
रेस्टोरेंट्स/ क्लबों द्वारा होम डिलीवरी की सुविधा प्रतिदिन 24 घंटे अनुमत होगी |
प्रदेश के समस्त सिनेमा हॉल/ थियेटर/ मल्टीप्लेक्स/ ऑडिटोरियम/ बैंक्वेट हॉल एवं प्रदर्शनी हेतु उपलब्ध स्थान 50% क्षमता के साथ रात्रि 10:00 बजे तक कोविड की पालना सुनिश्चित करते हुए अनुमत होगा |
जन अनुशासन कर्फ्यू
सम्पूर्ण प्रदेश में सप्ताह के प्रत्येक शनिवार रात्रि 11:00 बजे से सोमवार प्रातः 05:00 बजे तक आगामी आदेशों तक जन अनुशासन कर्फ्यू रहेगा | इस दौरान सभी बाजार, कार्य स्थल एवं व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे |
यहाँ से देखे-महामारी सतर्क-सावधान जन-अनुशासन दिशा-निर्देश की जानकारी
