Omicron के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए Guidelines जारी हुई, राजस्थान सरकार द्वारा कोरोना को तीसरी लहर को कम करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये, राज्य सरकार School-Colleges & Coaching संस्थानों के लिए भी दिशा निर्देश जारी किये गए है |

राजस्थान राज्य भारत के उन सभी राज्यों में से एक है जिनमें कोरोनावायरस का संक्रमण काफी ज्यादा फैला था और इसी वजह से लाखों लोगों की जान भी गई थी। राजस्थान सरकार के द्वारा अपने राज्य के लोगों को बचाने की हर संभव कोशिश की गई थी, साथ ही लोगों के लिए बहुत से ऐसे दिशा-निर्देश भी जारी किए गए थे जिनका पालन करके लोग कोरोनावायरस के संक्रमण से बच गए थें।

Rajasthan CM Higher Education Scholarship Program 2022

अब कोरोनावायरस का एक New Variant Omicron सामने आया है जिसका संक्रमण राजस्थान राज्य में भी दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा हैं। इसी संक्रमण को देखते हुए राजस्थान राज्य के Chief Minister Ashok Gehlot कें द्वारा राज्य की जनता के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी लोगों को इन दिशा निर्देशों का पालन करना होगा तभी वह इस New Variants Of COVID Omicron से बच सकते हैं। राजस्थान सरकार के द्वारा यह कहा गया है कि, यह New Variant कोरोनावायरस के पिछले वेरिएंट से बहुत ही ज्यादा खतरनाक हैं इसीलिए लोगों को काफी ज्यादा सावधानियां बरतनी होंगी।

सभी लोगों को पालन करना होगा इन दिशा-निर्देशों का

राजस्थान सरकार के द्वारा COVID-19 के New Variants Omicron के संक्रमण को देखते हुए New Guidelines For Corona Virus जारी कर दी गई हैं l सभी लोगों को इन दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा जैसे –

Omicron New Guidelines News

Check here-Omicron Virus Guidelines

Vaccine की दोनों Dose लगवानी होंगी

नए दिशा-निर्देशों के अनुसार राजस्थान राज्य के सभी लोगों को कोरोनावायरस के New Variants से बचाने के लिए Vaccine की दोनों Dose लगवानी होगी। क्योंकि यह दोनों Dose केवल लोगों को बचाने के लिए ही लगाई जा रही हैं। इसीलिए राज्य के जिन लोगों ने अब तक Vaccine नहीं लगवाई हैं, तो उन्हें जल्दी ही Vaccine लगवानी होगी ताकि कोरोनावायरस के खतरे को पूरी तरह से कम किया जा सकें।

65 वर्ष से अधिक आयु या 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को रहना होगा घरों में

  • हाल ही में जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार जिन व्यक्तियों की आयु 65 वर्ष से अधिक हो चुकी है या फिर जो लोग कई तरह के रोगों से पीड़ित हैं। जैसे कि हृदय से संबंधित रोग, मधुमेह या अन्य कोई गंभीर बीमारी, तो इस प्रकार के लोगों को घरों से निकलने की सलाह बिल्कुल भी नहीं दी जाती, इस प्रकार के लोगों को घर पर ही रहना हैं। यदि उन्हें आपातकालीन स्थिति में घर से बाहर जाने की आवश्यकता भी पड़ती हैं, तो उस समय उन्हें सभी नियमों का पालन करते हुए घर से बाहर निकलना होगा।

  • इसके अलावा गर्भवती महिलाओं तथा 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को भी केवल घर पर ही रहने की सलाह दी हैं। क्योंकि गर्भवती महिला तथा बच्चों के शरीर की भी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर होती हैं। इसीलिए वह बड़ी ही आसानी से कोरोनावायरस के New Variant Omicron की चपेट में भी आ सकते हैं

Gram Ujala Yojana के तहत लाभार्थियों मिलेगा फायदा

राजस्थान में आने वाले यात्रियों के संबंध में दिशा-निर्देश

  • जो भी यात्री अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा करके राजस्थान में आ रहे हैं, तो उन्हें अपनी RT-PCR जांच करवानी होगी। जब तक RT-PCR Investigation Report नेगेटिव नहीं आ जाती, तो तब तक उस यात्री को 7 दिनों के लिए Home Quarantine रखा जाएगा।

  • राजस्थान राज्य में जो भी यात्री Domestic Air Travel / Train या Bus के माध्यम से प्रवेश करेंगे, तो उन्हें Double Dose Vaccination Certificate दिखाना होगा। इसी के साथ-साथ 72 घंटे के अंदर करवाई गई RT-PCR Negative Test Report भी दिखानी होंगी।

School-Colleges व अन्य शैक्षणिक संस्थानों से संबंधित दिशा-निर्देश

  • राजस्थान राज्य में 3 जनवरी 2022 से लेकर 9 जनवरी 2022 तक सभी Official व Private Schools की कक्षा 1 से कक्षा 8 तक की कक्षाओं का संचालन बंद करने के निर्देश दे दिए हैं। जब 9 जनवरी 2022 को अगले निर्देश दिए जाएंगे, तो तभी इन कक्षाओं का संचालन शुरू होगा।

  • राजस्थान राज्य के विभिन्न Coaching Institutes में अध्ययन कर रहें विद्यार्थियों को अपने माता-पिता के द्वारा लिखित अनुमति लेकर ही Coaching Institutes में प्रवेश करना होगा। जिस किसी भी बच्चे के माता-पिता अपने बच्चे को Offline Study के लिए Coaching Institute नहीं भेजना चाहते, तो उन पर किसी भी तरह का दबाव नहीं दिया जाएगा। इस प्रकार के छात्रों के लिए Online Study की सुविधा की जाएगी ताकि उनकी पढ़ाई का नुकसान ना हों।

  • 18 वर्ष से ऊपर की आयु के जितने भी छात्र और छात्राएं Universities व Colleges में अध्ययन कर रहे हैं, तो उन्हें Vaccine की दोनों Dose लगवानी होगी। जरूरत पड़ने पर उन्हें Double Dose Vaccination Certificate भी दिखाना होगा।

Covid Vaccine for 15 to 18 Years Age Group-

शादी-समारोह के आयोजन से संबंधित दिशा-निर्देश

  • विवाह-समारोह तथा अन्य तरह के किसी भी कार्यक्रम में 100 व्यक्तियों को सम्मिलित होने की अनुमति दी गई हैं।

  • जबकि विवाह समारोह में बैंड बाजा बजाने वाले व्यक्तियों की संख्या को 100 व्यक्तियों की संख्या से अलग रखा गया हैं।

  • विवाह समारोह में जो भी व्यक्ति शामिल होंगे, तो उन्हें कोरोनावायरस से बचने के सभी नियमों का पालन करना होगा। जैसे कि मास्क लगाना, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना व सामाजिक दूरी बनाकर रखनी होगी। 

  • यदि कोई व्यक्ति Guidelines And Rules For Omicron का उल्लंघन करेगा, तो उस पर कार्यवाही भी की जा सकती हैं।

  • विवाह आयोजन कर्ता के द्वारा समारोह की Video Graphy भी करवाई जाएगी। यदि Video Graphy में कोई भी व्यक्ति दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता हुआ दिखाई दिया, तो विवाह आयोजनकर्ता पर भी कार्यवाही की जा सकती हैं। क्योंकि यह वीडियो ग्राफी Sub-Divisional Magistrate के द्वारा भी मांगी जा सकती हैं।

  • विवाह का आयोजन करने से पहले आपको Online Web Portal या फिर 181 नंबर पर जानकारी देनी होगी।

अंतिम संस्कार या इससे संबंधित कार्यक्रम से संबंधित दिशा-निर्देश

अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गई हैं, तो उसके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में केवल 20 व्यक्ति शामिल हो सकते हैं। इन सभी व्यक्तियों को कोरोनावायरस से बचने की सभी नियमों का पालन भी करते रहना होगा।

सामाजिक राजनीतिक रैली तथा खेलकूद से संबंधित दिशा-निर्देश

Coronavirus के Omicron Variant से लोगों को बचाने के लिए किसी भी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, खेलकूद से संबंधित, मनोरंजन सांस्कृतिक एवं धार्मिक समारोह, सभा, रैली या धरना प्रदर्शन आदि कार्यों में केवल 100 लोगों को ही अनुमति दी गई हैं।

धार्मिक स्थलों से संबंधित दिशा निर्देश

भारत के विभिन्न राज्यों में से राजस्थान राज्य के धार्मिक स्थलों पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को Double Dose Vaccination Certificate दिखाना होगा। साथ ही उन्हें दर्शन करने आने से पहले धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। क्योंकि सभी श्रद्धालुओं को धीरे-धीरे करके ही दर्शन के लिए बुलाया जाएगा।

E-Shram Yojana क्या हैं-

व्यवसायिक गतिविधियों से संबंधित दिशा-निर्देश

  • सभी Gym /Club / Restaurant / Mall या अन्य Commercial Establishments के Owner तथा यहां पर काम करने वाले सभी Workers को Covid -19 Vaccine की दोनों Dose लगी हुई होनी चाहिए।

  • यहां पर जितने भी लोग कार्य करते हैं या फिर जितने भी लोग दिन भर आते हैं, तो वह सभी को कोरोनावायरस से बचने के सभी नियमों का पालन करें यह भी Gym / Club / Restaurant या Mall आदि के मालिकों को ही सुनिश्चित करना होगा।

अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि सभी लोगों को 31 जनवरी 2022 से पहले Covid की दोनों Dose लग जानी चाहिए। इस तिथि के बाद जो भी व्यक्ति ऐसा पाया जाएगा जिसे Vaccine नहीं लगी हैं, तो उस पर कार्यवाही भी की जा सकती हैं।

  • राजस्थान राज्य में रोजाना रात 11:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक Public Discipline Curfew रहेगा, इस दौरान सभी को सरकार का साथ देना होगा।

  • यदि आप किसी भी काम से घर से बाहर (Outside House) जा रहे हैं हैं, तो आपको अपना Face Mask Use करना होगा। साथ ही दूसरे लोगों से 2 गज का Distance भी बनाए रखना है ताकि आप इस Omicron से से बच सकें।

  • यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थलों पर थूकता हुआ पाया जाता हैं, तो उस पर जुर्माने के साथ-साथ सख्त से सख्त कार्यवाही भी की जा सकती हैं। इसीलिए किसी भी Public Place पर ना थूके और हर जगह स्वच्छता बनाए रखें।