CM गहलोत ने REET भर्ती में पद बढ़ाने से इनकार किया, राजस्थान में 32 हजार पदों पर होने वाली 3rd Grade Teacher भर्ती में पद नहीं बढ़ेंगे, सचिन पायलट सहित प्रदेश के कई विधायकों ने भी पद बढ़ाने के लिए माँग रखी, गहलोत सरकार ने कहा की 20 हजार पदों पर नई भर्ती करवाएंगे |

रीट भर्ती परीक्षा जब से आयोजित हुई है तभी से ही रीट की परीक्षा विवादों से घिरी हुई हैं। रीट भर्ती परीक्षा 2018 में आयोजित करवाई जानी थी मगर कई कारणों से अनेकों बार निरस्त होने की वजह से इस परीक्षा को 2021 में करवाया गया। जब 2021 में इस परीक्षा का आयोजन हुआ तो तब उम्मीदवारों का यह भी कहना था कि इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उन्होंने 3 सालों का इंतजार किया है |

REET 2021 के Certificate January में जारी होने की संभावना

इसी दौरान राज्य में काफी ज्यादा संख्या में शिक्षक रिटायर भी हुए हैं l इसीलिए खाली पड़े हुए पदों की संख्या भी बढ़ी हैं। यदि सरकार पदों की संख्या 31 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दें, तो ऐसा करने से 19 हजार दूसरे बेरोजगार अभ्यर्थियों को भी नौकरी मिल पाएगी। पदों की संख्या को बढ़ाने के लिए REET Recruitment में शामिल बेरोजगार उम्मीदवार कई जगहों पर धरना प्रदर्शन भी कर रहे हैं l सभी उम्मीदवार यही चाहते हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत Reet Bharti 2021 के पदों की संख्या बढ़ाकर 50,000 कर दें।

CM Gahlot ne mana kiya reet me paad badhane se

पद बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री जी ने हाल ही में बयान दिया है कि पदों की संख्या को नहीं बढ़ाया जाएगा। REET Recruitment 2021 के तहत पदों की संख्या बढ़ाने की बात को लेकर कई नेताओं तथा आंदोलनकारियों ने भी गहलोत सरकार से गुजारिश की है कि सरकार के द्वारा Reet Recruitment के पदों की संख्या बढ़ा दी जाए। परंतु मुख्यमंत्री जी ने पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को खारिज कर दिया हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नेताओं सहित आंदोलनकारी छात्रों की मांग मानने से भी किया इनकार

  • रीट भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर राज्य के सभी नेताओं तथा आंदोलनकारी छात्रों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से दरख्वास्त की थी कि पदों की संख्या को बढ़ा दिया जाए। साथ ही सचिन पायलट ने भी 10 दिन पहले मुख्यमंत्री जी को एक चिट्ठी लिखी थी l जिसमें उन्होंने यह कहा था कि रीट भर्ती में पदों की संख्या 31 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर देनी चाहिए ताकि बेरोजगार उम्मीदवारों को रोजगार मिल सकें। परंतु मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब साफ इंकार कर दिया है कि पदों की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी।

REET 2021 Level 1 & 2 की संभावित Cut Off देखे

  • रीट भर्ती में पदों की संख्या 31 हजार से 50 हजार करने की मांग पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि हम काफी बड़ी संख्या में राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दे रहे हैं जिसके माध्यम से लाखों युवाओं को रोजगार भी मिल रहा हैं। इसीलिए अब राज्य के युवाओं को अब आगे भर्तियों की तैयारियां करनी चाहिए। क्योंकि जिस भर्ती के एग्जाम हो चुके हैं, तो उस भर्ती के पद बढ़ाना असंभव हैं। इसीलिए अब उम्मीदवारों को आगे की भर्तियों की तैयारियां करनी चाहिए ताकि उनका नंबर अगली भर्ती में आ सकें।

लंबे समय से पद बढ़ाने की मांग को लेकर हैं उम्मीदवार परेशान

REET Recruitment 2021 के अभ्यर्थी काफी लंबे समय से पदों की संख्या को बढ़ाने को लेकर काफी परेशान हैं। इसीलिए बेरोजगार उम्मीदवार कई बार धरना-प्रदर्शन करने के साथ-साथ ऑनलाइन मुहीम भी चला चुके हैं l मगर कहीं से भी राज्य के Reet Candidates को राहत नहीं मिली हैं।

3rd Grade Teacher Bharti के 32000 पदों पर विज्ञप्ति जारी

Sachin Pilot सहित 50 विधायकों ने की थी पद बढ़ाने की मांग

Sachin Pilot ने 10 दिन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखकर REET Recruitment में पद बढ़ाने की मांग की थी। इसके अतिरिक्त लगभग 50 विधायकों ने भी मुख्यमंत्री जी को चिट्ठी लिखकर REET Recruitment में पद बढ़ाने की मांग की थी मगर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मांग को खारिज कर दिया हैं।

20000 पदों पर REET परीक्षा 14 & 15 May 2022 को होगी