जानिए Children PPF Account के क्या फायदे है, अगर आप अपने बच्चों के नाम से PPF Account खुलवाना चाहत्ते हो तो होंगे अनेक फायदे, Children PPF Account खुलवाने से पहले फायदा और नुकसान के बारे में जरूर जाने |
भारत सरकार के द्वारा आम जनता के लिए काफी सारी योजनाओं की शुरुआत की है इसके अलावा इंश्योरेंस कंपनियों, बैंक और अन्य कंपनिओं के द्वारा आम जनता के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अलग-अलग प्रकार से निवेश करने के ऑफर दिए जाते हैं l जिसका फायदा व्यक्ति को वर्तमान समय में ना होकर भविष्य में होता है l
SBI PPF Account खुलवाने के benefit जाने
वैसे तो आपने कई प्रकार के Insurance व अन्य Investment Plan में भविष्य के लिए इन्वेस्टमेंट की ही होगी l आज हम आपको जिस Plan के बारे में बताने वाले हैं, वह आपके लिए नहीं बल्कि आपके बच्चों के लिए है, जिसका नाम Children Public Provident Fund Account है l
इस पोस्ट के माध्यम से आज हम आपको चिल्ड्रन पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं l हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा जो आपको जानकारी दी जा रही है, वह आपके और आपके बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने में मदद करेगी l

क्या होता है Public Provident Fund?
चिल्ड्रन पब्लिक प्रोविडेंट फंड के बारे में जानने से पहले हम आपको यह जानकारी दे देते हैं, कि पब्लिक प्रोविडेंट फंड होता क्या है l कुछ लोग ऐसे होंगे जिन्हें शायद इस बारे में जानकारी ना हो l दरअसल पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक तरह की बचत योजना ही होती है l
PPF Account के लिए New Update
लेकिन इस बचत योजना की अवधि लंबी होती है l पब्लिक प्रोविडेंट फंड के जरिए कोई भी व्यक्ति Long Term के लिए निवेश कर सकता है और पीपीएफ से भविष्य के लिए कोष बनाने में भी मदद मिलती है l
कुछ फंड या इंश्योरेंस Amount ऐसी होती है, जिनकी Maturity होने के बाद जब यह Account Holder को मिलती है, तो उसमें से कुछ राशि टैक्स की काट ली जाती है l
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पीपीएफ अकाउंट की जब Maturity हो जाएगी, तो आपको पैसा पूरा मिलेगा और कुल Amount में से Tax भी नहीं काटा जाएगा l
What Is Children PUBLIC Provident Fund
पहले सिर्फ वयस्क व्यक्तियों का ही पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट हुआ करता था, लेकिन हाल ही में ही नए नियम के अनुसार अब ऐसे बच्चे जिनकी आयु 18 वर्ष से भी कम है उनके लिए भी पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट खुलवाया जा सकता है l
EPFO में पत्नी का नाम जोड़ना अनिवार्य हुआ
यदि आपके घर में भी ऐसा बच्चा है, जिसकी आयु 18 वर्ष से कम है तो आप भी पीपीएफ अकाउंट का फायदा उठा सकते हैं l
सबसे अच्छी बात तो यह है कि जो भी सुविधा किसी वयस्क व्यक्ति को उसके PPF Account से मिलती है, वह सारी सुविधाएं चिल्ड्रन पब्लिक प्रोविडेंट फंड के तहत आपके बच्चे को भी मिलेंगी l
पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट खुलवाने के लिए आप नजदीकी बैंक या फिर डाक ऑफिस में विजिट कर सकते हैं l
बच्चे की 18 वर्ष की आयु पूरी होने के पश्चात खाता ट्रांसफर किया जाएगा बच्चे के नाम पर
जैसे ही हमने आपको जानकारी दी कि अब 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का भी चिल्ड्रन प्रोविडेंट फंड अकाउंट खोला जा सकता है l यदि आप भी अपने बच्चे का खुलवाना चाहते हैं, तो आप खुलवा सकते हैं l
लेकिन आप एक बात का ध्यान अवश्य रखें कि जैसे ही आपके बच्चे की उम्र 18 वर्ष होगी, तो उसके पश्चात चिल्ड्रन पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट बच्चे के नाम पर ही करवाना होगा l
बच्चे के नाम अकाउंट करवाने के लिए जिस बैंक में आपने Children Public Provident Account खुलवाया है, उसी में जाकर फिर से आवेदन फॉर्म जमा करना होगा l
जानकारी के मुताबिक खाता ट्रांसफर करवाने के लिए जो आवेदन फॉर्म भरा जाएगा, उसे वही अभिभावक सत्यापित कर सकता है जिसने खाता खुलवाया है l
आवेदन फॉर्म के साथ बच्चे के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज, सिग्नेचर आदि की भी आवश्यकता होगी l
Children Public Provident Fund Account खुलवाने से पहले जान ले, यह जरूरी बातें
यदि आप भी अपने बच्चे के लिए चिल्ड्रन पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट खुलवाना चाहते हैं, तो हमारे द्वारा आपको कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं l अकाउंट खुलवाने से पहले यह जानकारी अवश्य जान ले l
मात्र एक क्लिक से जाने Provident Fund Account Status
चिल्ड्रन पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट खुलवाते समय आप यह बात जरूर जान ले कि बच्चे का अकाउंट माता या पिता दोनों में से कोई एक ही Manage कर सकता है l
चिल्ड्रन पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट में या तो आप को माता का नाम देना होगा या फिर पिता का नाम देना होगा l
इसके अलावा यदि आपके घर में दो बच्चे हैं, तो 1 बच्चे का चिल्ड्रन पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट मां के नाम पर होगा और दूसरे बच्चे का PPF Account पिता के नाम पर खुलेगा l
चिल्ड्रन पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट को आप नजदीकी किसी भी बैंक से खुलवा सकते हैं l
Children PPF Account खुलवाने के लिए इन दस्तावेजों की है जरूरत
नाबालिक बच्चे का आयु प्रमाण पत्र
अभिभावक का खाता खोलने के लिए केवाईसी दस्तावेज
PPF अकाउंट खुलवाने के लिए ₹500 के एक चेक की भी आवश्यकता होगी
पीपीएफ अकाउंट खोलते समय आवेदन फॉर्म में अभिभावक और नाबालिक बच्चे के बारे में पूरा विवरण
How To Apply For Children PPF Account
जो भी अभिभावक अपने बच्चे के लिए चिल्ड्रन पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट खुलवाना चाहते हैं, वह हमारे द्वारा बताई जा रही प्रक्रिया के माध्यम से खुलवा सकते हैं l
सबसे पहले आपको नजदीकी बैंक में जाना होगा l
बैंक में जाकर आपको अधिकारी से चिल्ड्रन पीपीएफ अकाउंट खुलवाने के संबंध में बात करनी होगी l
अधिकारी के द्वारा आपको एक आवेदन फॉर्म दिया जाएगा, जिसे आप को ध्यान से भरना होगा l
आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरना है और जो भी दस्तावेज मांगे जा रहे हैं, उन्हें भी साथ में Attach कर देना है l
आवेदन फॉर्म के साथ आपको ₹500 का एक Check भी लगाना अनिवार्य है l
आवेदन फॉर्म भरकर और सभी दस्तावेज अटैच करके, आवेदन फॉर्म आपको बैंक में संबंधित अधिकारी के पास जमा करवा देना है l
इस प्रकार से चिल्ड्रन पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी l बाकी चिल्ड्रन पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नजदीकी बैंक या फिर डाक ऑफिस में विजिट कर सकते हैं
