गोरखपुर पुलिस द्वारा मनमाना चालान करने से CM Yogi हुए नाराज, CM Yogi New Order For UP Police- CM Yogi ने पुलिस को जारी किया आदेश, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को कानून के अनुसार ही चालान किया जाए, जनवरी से लेकर जून तक Gorakhpur में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा 1 लाख एक हज़ार 559 लोगों का चालान किया गया है, चलिए इस पोस्ट से पूरी जानकारी जानते है l
गोरखपुर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कई महीनों से मनमाना चालान वसूल किया जा रहा था। इसकी खबर जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लगी, तो उन्होंने Uttar Pradesh Police को हिदायत दी, कि मनमाना चालान वसूल नहीं किया जाएगा। साथ ही बेवजह चालान के लिए लोगों को परेशान नहीं किया जाएगा। सिर्फ जिन लोगों द्वारा यातायात के नियमों का पालन नहीं किया जाएगा, उन पर ही कार्रवाई की जानी चाहिए।
परीक्षा में नकल के लिए छात्र ने छाप दिया 11 पेन पर पूरे नोट्स
सरकार निःशुल्क लैपटॉप के साथ 3 साल तक फ्री इंटरनेट का लाभ देगी
क्योंकि गोरखपुर में पिछले कई महीनों से पुलिस द्वारा सड़क पर खड़े वाहनों से लेकर बाजार वालों को भी नहीं छोड़ा जाता था। कोई सड़क पर 2 मिनट भी वाहन खड़ा नहीं कर सकता था। सबका भारी-भरकम चालान किया जाता था। अगर आंकड़ों की बात की जाए तो, जनवरी से लेकर जून तक Gorakhpur में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा 1 लाख एक हज़ार 559 लोगों का चालान किया गया है। जिससे चालान के रूप में ही 1 करोड़ से अधिक रुपए लोगों से वसूल किए गए हैं। जब लोगों द्वारा सीएम योगी को इस बात की शिकायत की गई, तो उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस को कड़ी फटकार लगाई।
Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे
केवल यातायात नियमों के उल्लंघन होने पर ही किया जाएगा चालान।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा गोरखपुर में यूपी पुलिस को हिदायत दी गई, कि अनावश्यक रूप से लोगों को परेशान ना किया जाए। केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों का ही चालान किया जाए। जिसमें खासकर बिना नंबर प्लेट के वाहन, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना seat belt के कार चलाने वाले तथा बिना हेलमेट के पाए गए दो पहिया वाहनों पर ही चालान किया जाए।

इसके अलावा अन्य लोगों को बेवजह परेशान ना किया जाए। क्योंकि CM Yogi को शिकायत मिली थी, कि यूपी पुलिस गोरखपुर में काफी भारी भरकम चालान वसूल कर रही है। किसी का 2 मिनट भी वाहन सड़क पर रुक जाता था तो, पुलिस द्वारा भारी-भरकम चालान वसूल किया जाता था। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही थी।
इसी वजह से सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश पुलिस को यह भी कहा कि कोई भी भारी भरकम Challan वसूल ना किया जाए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को कानून के अनुसार ही चालान किया जाए। साथ ही सीएम योगी ने यूपी पुलिस को चेताया कि अगर किसी पुलिस अधिकारी द्वारा बेवजह लोगों को तंग किया जाता है या चालान की राशि अतिरिक्त रूप से वसूल की जाती है। तो ऐसे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पिछले 6 महीने में चालान से एक करोड़ से ज्यादा रुपए वसूल कर चुकी है यूपी पुलिस।
UP Police द्वारा पिछले 6 महीने यानी जनवरी से लेकर जून तक चालान के रूप में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा रकम वसूल कर चुकी है। ऐसा हाल में किए गए चालान के आंकड़ों के आकलन से पता चला है। यानी पिछले 6 महीने में UP Police द्वारा 1 लाख 1 हजार 559 लोगों का चालान किया जा चुका है। जब यही बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचे, तो वे भी उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली को लेकर चौक गए।
जब लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिला, तो उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा किए जा रहे, मनमाना Challan को मुख्यमंत्री जी के सामने रखा। जिसको देखकर मुख्यमंत्री जी द्वारा भी उनकी बातों पर समर्थन किया गया। साथ ही लोगों ने यह भी बताया कि Uttar Pradesh Police की मनमानी की वजह से सरकार की भी छवि खराब हो रही है।
जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को कहा, कि मनमाना चालान वसूल नहीं किया जाना चाहिए। यातायात नियम को लेकर लोगों को जागरूक करना चाहिए। बेवजह आम लोगों को परेशान police द्वारा क्यों किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उनकी बात को मानते हुए, आगे से ऐसे किसी भी गलत चालान ना होने का आश्वासन दिया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस चौपाल लगाकर करेगी यातायात के लिए जागरूकता अभियान
सीएम योगी द्वारा जब यूपी पुलिस के DGP को कड़ी फटकार लगाई गई, उसके बाद से पुलिस द्वारा जगह जगह पर चौपाल लगाकर यातायात के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें लोगों को यातायात से संबंधित नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। गोरखपुर के SP City कृष्ण कुमार ने यह बताया, कि जल्द ही UP Police इस जागरूकता अभियान को ओर बड़े पैमाने पर करेगी। जिसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक जगहों तथा दुकानों में जाकर जागरूकता अभियान के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस द्वारा बच्चे सहित कार को क्रेन उठाकर ले गई थी।
दरअसल, यूपी पुलिस के मनमाना चालान का मामला उस समय ज्यादा भड़का, जब एक व्यक्ति द्वारा रोड पर 2 मिनट के लिए गाड़ी खड़ी की गई थी। जिसमें उसका एक छोटा बच्चा भी गाड़ी में मौजूद था। लेकिन जब व्यक्ति द्वारा गाड़ी को रोड पर 2 मिनट के लिए खड़ा किया गया, और वह गाड़ी से उतरकर कुछ सामान लेने के लिए गया। तभी उसने देखा कि उसकी गाड़ी को उत्तर प्रदेश पुलिस की crane ले जा रही है।
UP Police ने यह नहीं देखा कि उस गाड़ी में उसका छोटा बच्चा भी था। क्रेन के द्वारा बच्चे सहित कार को उठा लिया गया था। जिसके बाद वह व्यक्ति उस crane के पीछे भाग रहा था। बाद में यह मामला इलाके में तूल पकड़ने लगा। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, कि कैसे उत्तर प्रदेश पुलिस गाड़ी में 1 बच्चे के होते हुए भी, निर्दयता पूर्ण रूप से ऐसा व्यवहार कर सकती है।
जब यह मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पास पहुंचा। तो उन्होंने भी उत्तर प्रदेश पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर खेद प्रकट किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस घटना के बाद ही Uttar Pradesh Police की कार्यशैली पर लोगों द्वारा सवाल उठने लगे थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को कड़ी फटकार लगाई गई।
