PM Kisan Samman Nidhi 12वीं किस्त जारी हुई, मोदी सरकार ने आज 17 अक्टूबर 2022 को देश के किसानों को 16000 करोड़ रूपये दिए, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को बारहवीं किस्त का लाभ दिया गया है, किसान अपने खाते में आये 2000 रूपये बैंक निकाल सकता है, यहाँ से देखे PM किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी |
प्रधानमंत्री मोदी जी ने आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली मे भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान(ICAR) मे पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री जी ने देश के 12 करोड़ किसानों को diwali का तोहफा भी दे दिया। इस तोहफे में सभी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए, सीधा किसानों के खाते में 12वीं किस्त भेज दी गई है।
Smart Phone 15 नवम्बर से चिरंजीवी कार्ड धारी महिलाओं को बांटे जाएंगे
जिसमें किसानों को ₹2000 उनके खाते में ट्रांसफर हो गए हैं। हालांकि इसके लिए तैयारियां पहले से की गई थी। लेकिन पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 के उद्घाटन के बाद ही, किसानों को दिवाली का तोहफा किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त के रूप में दिया गया है।
Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे
16000 करोड रुपए की राशि हुई है, ट्रांसफर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश के 12 करोड़ किसानों के खाते में कुल 16000 करोड रुपए की राशि transfer की गई है। जो कि अपने आप में ऐतिहासिक है। जब प्रधानमंत्री मोदी जी कार्यक्रम का उद्घाटन कर रहे थे, तो उस समय लगभग 13500 से अधिक किसान और 1500 से ज्यादा agricultural start-up लाइव रूप से शामिल थे।

उसके साथ ही पीएम मोदी द्वारा 600 पीएम कृषि समृद्धि केंद्र का भी उद्घाटन किया गया है। यह सभी कृषि समृद्धि केंद्र, पहले से मौजूद सभी खुदरा यूरिया केंद्र ही थे, जिनका अब परिवर्तन कृषि समृद्धि केंद्र के रूप मे किया गया है।
इससे पहले जारी हुए थे 21000 करोड रुपए
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा PM Kisan Samman Nidhi की 11वीं किस्त हिमाचल प्रदेश की राजधानी shimla में जारी की गई थी। जिसमें किसानों के लिए लगभग 21000 करोड रुपए जारी किए गए थे।
आइए जानते हैं कैसे लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi मे 2000 रुपए प्राप्त करने के लिए अपना नाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाना होगा। आइए step by step पूरी प्रक्रिया को जानते हैं, कि कैसे आप अपना नाम पीएम किसान सम्मान निधि List में चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको पीएम किसान पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको former corner का ऑप्शन से दिखाई देगा।
फार्मर कॉर्नर के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद, उम्मीदवारों को beneficiary list पर क्लिक करना होगा।
क्लिक करने के बाद आपके सामने एक न्यू विंडो खुलेगी।
यहां से आपको नीचे जाकर drop down menu मे अपने राज्य को चयन कर सकते हैं। राज्य को चयन करने के बाद दूसरे टाइप में आपको अपना जिला चुनना होगा।
जिला चयन होने के बाद उम्मीदवारों को तहसील या उप जिला को सिलेक्ट करना होगा। जिसके बाद उम्मीदवारों को अपने गांव का नाम भी चौथे टैब में चुनना होगा।
यह सब करने के बाद उम्मीदवारों के पास Get Report का ऑप्शन खुलेगा। जिस पर क्लिक करने के बाद, पूरे गांव की लिस्ट आपके सामने खुल जाएगी। आप अपने गांव की लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
