Bihar B.Ed. Admission Form 2022, Lalit Narayan Mithila University द्वारा बिहार बीएड CET 2022 की विज्ञप्ति जल्द जारी की जाएगी, बिहार B.Ed Program 2022, Bihar CET B.Ed Syllabus 2022 In Hindi
बिहार राज्य में विभिन्न यूनिवर्सिटी में जो भी उम्मीदवार B.Ed Course में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उनके लिए Bihar B.Ed Entrance Exam 2022 के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख के बारे में सूचना दे दी गई हैं। बता दें कि जो भी छात्र मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से B.Ed करना चाहते हैं, तो उनके लिए इस CET मतलब की Common Eligibility Test को पास करना जरूरी होता है तभी उन्हें B.Ed Program 2022 में दाखिला मिल पाता है।
हर साल बिहार राज्य के हजारों छात्र इस परीक्षा में पास हो कर B.Ed Program में दाखिला लेते हैं ताकि वह B.Ed पूरी करने के बाद अपना सरकारी शिक्षक बनने का सपना पूरा कर सकें। आगे हम आपको बिहार B.Ed Entrance Exam 2022 तथा Bihar CET B.Ed Syllabus 2022 की संपूर्ण जानकारी देते हैं।
Lalit Narayan Mithila University के द्वारा, निकाली गई अधिसूचना
हाल ही में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वर नगर, दरभंगा के द्वारा B.Ed प्रोग्राम के लिए Common Eligibility Test के आयोजन हेतु अधिसूचना निकाली है। अधिसूचना के माध्यम से यह पता चला है कि, 25 अप्रैल 2022 को ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिसके बाद आप 17 मई 2022 तक Bihar CET B.Ed Exam हेतु ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं।
Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे
Eligibility For Bihar B.Ed Enterence Exam
बिहार राज्य के जो भी छात्र CET के माध्यम से B.Ed Program में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो उनके Graduation में कम से कम 50% अंक होने आवश्यक हैं।
जिन उम्मीदवारों ने B.Tech, Master in Science, Social Science आदि से संबंधित डिग्री प्राप्त की हुई हैं, तो उनके 55% अंक होने चाहिए।
SSC MTS Final Answer Key
सूचना के मुताबिक सभी आरक्षित वर्गों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार Bihar B.ed Admission Test 2022 के तहत छूट दी जाएगी।
Bihar B.Ed. 2022 आवेदन शुल्क
Category | Application Fee |
General | 1000 रुपए |
BC / EWS / Women’S | 750 रुपए |
SC / ST | 500 रुपए |
इस आवेदन शुल्क का भुगतान आप अंतिम तिथि 17 मई 2022 से पहले ऑनलाइन किसी भी माध्यम से कर सकते हैं l जैसे कि क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग तथा यूपीआई आदि।
List of Participating Universities Of Bihar
Jaiprakash University, Chapra
Aryabhatta Knowledge University, Patna
Bhupendra Narayan Mandal University
Patna University
Patliputra University, Patna
Magadha University
Lalit Narayan Mithila University
Munger University
Purnia University
Kameshwar Singh Darbhanga Sanskrit University
Veer Kunwar Singh University Tilka Manjhi Bhagalpur University
Bihar B.Ed. Entrance Exam 2022 Passing Marks
Category | Marks | |
General | 35% | |
SC / ST / BC / EBC / Other Reserve Category | 30% |
Bihar CET B.Ed Syllabus 2022 In Hindi
बिहार B.ed प्रवेश परीक्षा 2022 में आपसे 6 विषयों में से प्रश्न पूछे जाएंगे जैसे कि –
73 साल से अनसुलझी पहेली को झुंझुनू की बेटी ने सुलझाया
General Sanskrit
General English
General Hindi
Analytical Reasoning
General Knowledge
स्कूलों में शिक्षण का माहौल
1. स्कूलों में शिक्षण का माहौल
इस विषय में से आपसे भौतिक संसाधनों का प्रबंधन आवश्यकता और पराग छात्रों से संबंधित मुद्दे जैसे शिक्षक छात्र संबंध, अनुशासन नेतृत्व, प्रेरणा शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया, आदर्श शिक्षक, प्रभावी शिक्षण, छात्रों को संभालने की प्रक्रिया के साथ-साथ वाद विवाद खेल संस्कृति गतिविधियां आदि मे से भी प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
2. General Knowledge
जनरल नॉलेज के विषय से आपसे इतिहास और राजनीति, सामाजिक मुद्दे से संबंधित प्रश्न, सामान्य विज्ञान, भूगोल, पंचवर्षीय योजनाएं, पुरस्कार और सम्मान, बिहार की नवीनतम नियुक्तियां या अन्य विविध प्रश्न भी पूछे जा सकते हैं।
3. General English
सामान्य इंग्लिश विषय में से आपसे Synonyms, Antonyms, Idioms & Phrases, One Word Substitution, Spelling Error तथा Fill In The Blanks आदि पूछे जाएंगे।
4. Analytical Reasoning
एनालिटिकल रीजनिंग में से तर्ककथन और मान्यताएं विवरण और कार्यवाही के पाठ्यक्रम, निष्कर्ष निकालना, अभिकथन तथा कारण, रक्त संबंध, सिल्लोजिसम, कथन और तर्ककथन, स्थिति प्रतिक्रिया परीक्षण, विश्लेषणात्मक तर्क, विविध सामान्य आदि में से प्रश्न पूछे जाएंगे।
{1500+ Questions} RRB NTPC
5. General Hindi
सामान्य हिंदी विषय से समास, संधि, उपसर्ग तथा प्रत्यय, छंद, अलंकार, मुहावरे और लोकोक्तियां, कहावतें, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, विपरीतार्थक शब्द, प्रायवाची, गद्यांश आदि में से प्रश्न पूछे जाएंगे।
6. General Sanskrit
सामान्य संस्कृत में से संधि, समास, उपसर्ग और प्रत्यय, रस, छंद, अलंकार, अनेक शब्दों के एक शब्द, गद्यांश, मुहावरे और लोकोक्तियां, विपरीतार्थक शब्द, प्रायवाची आदि में से प्रश्न पूछे जाएंगे।
Bihar CET B.Ed Exam Pattern 2022
जो उम्मीदवार B.Ed Program में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उनके लिए 2 घंटे की CET परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी जिसमें कुल 120 प्रश्न होंगे।
यह परीक्षा OMR Sheet पर आधारित होगी जिसमें आपको केवल काले या फिर नीले बॉल पेन का ही इस्तेमाल करना होगा।
इस परीक्षा में छात्रों के फायदे के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है जिस वजह से छात्र बेझिझक होकर किसी भी प्रश्न का उत्तर दे सकते हैं। हम सभी जानते हैं कि जब किसी भी परीक्षा में Negative Marking होती है, तो हमें काफी सोच समझकर प्रश्नों का उत्तर देना पड़ता है क्योंकि गलत उत्तर देने पर अंक काटे जाते हैं।
Important Documents For Bihar CET B.Ed Exam 2022
आधार कार्ड
10वीं तथा 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट
यदि कोई छात्र विकलांग है तो उस स्थिति में विकलांगता का प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
Application Process Of Bihar B.Ed Enterence Exam 2022
B.Ed प्रोग्राम में प्रवेश लेने के इच्छुक जो भी उम्मीदवार B.Ed CET Exam 2022 के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो उन्हें अभी 25 अप्रैल 2022 तक इंतजार करना होगा। क्योंकि 25 अप्रैल को ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने पर आपको Official Website-https://lnmu.ac.in/ पर जाना हैं।
आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको Latest News & Events का विकल्प दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना हैं।
अब आपको Bihar B.Ed Admission Form 2022 का विकल्प दिख जाएगा आपको इस पर क्लिक करना है।
क्लिक करते ही New Page खुल जाएगा और यहां पर आपको Register करना है।
जब आप रजिस्टर कर लेंगे तो आपको और LogIn व Password मिल जाएगा।
इस लॉगइन आईडी और पासवर्ड की मदद से आपको LogIn कर लेना है।
अब आपके सामने Bihar CET B.Ed Application Form 2022 खुल जाएगा आपको यहां पर सभी पूछी गई जानकारियां भरनी होंगी।
सभी जानकारियां भरने के बाद आपको सभी संबंधित दस्तावेजों को भी Scan करके Upload करना हैं।
अब आपको Application Fee का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए आप ऑनलाइन कोई भी तरीका चुन सकते हैं।
इसके बाद आपको उस Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना हैं।
अब आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो चुका हैं। आखिर में आपको जो रसीद मिलेगी उसका Print Out निकलवा कर अपने पास संभाल कर रख लेना है ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर आप इसका इस्तेमाल कर सकें।
