CBSE Term-1 Result से जुड़े सभी Important सवालों के जवाब यहां देखें, अगर आपके मन में CBSE Term-1 Result से संबंधित कोई सवाल हो तो आप यहाँ से जान सकोगे, CBSE Term-1 Result परीक्षा में छात्र फेल होंगे या नहीं |

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा दसवीं कक्षा की टर्म वन की परीक्षा का परिणाम ईमेल के माध्यम से स्कूल को भेज दिए गए हैं l अब ऐसे में जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उनके मन में परीक्षा के रिजल्ट को लेकर काफी सवाल है l

CBSE 10th & 12th First Term Date Sheet 

इसलिए CBSE Class 10th Term 1 Exam के बाद जितने भी प्रश्न आपके मन में हैं, आज हम आपके लिए उन सभी के जवाब लेकर आए हैं l सवालों के जवाब जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ना l

सीबीएसई ट्रम वन परीक्षा में छात्र फेल भी किए जा सकते हैं या नहीं?

सीबीएसई के द्वारा यह पहले ही बता दिया गया था कि Class 10th Result में छात्रों को यह नहीं बताया जाएगा कि वह फेल है या पास l सीबीएसई कक्षा दसवीं के Term 1 की परीक्षा करवाने के बाद Term 1 Exam और Term 2 परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर ही छात्रों की मार्कशीट तैयार की जाएगी l

Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे

वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ रंजीत सिंह के अनुसार Class 10th Term-1 की परीक्षा सिर्फ छात्रों के प्रदर्शन का आंकलन करने के लिए आयोजित की गई है ताकि सभी छात्र अच्छे से अच्छा प्रदर्शन कर सकें l

CBSE Term 1 Exam Toppers List कब जारी की जाएगी?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीबीएससी की ट्रम वन के परीक्षा परिणाम में यह जानकारी नहीं दी जाएगी कि कौन छात्र इस परीक्षा में पास है और कौन छात्र इस परीक्षा में फेल है l यह परीक्षा सिर्फ छात्र का आकलन करने के लिए ही की गई है,

CBSE Term-2 Exams 26 April 2022 से शुरू होंगे

जिससे शिक्षक और माता-पिता को यह जानकारी मिल जाएगी की छात्र की परफॉर्मेंस कैसी है और Term 2 की परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित करने के लिए छात्र को कितनी मेहनत करनी होगी l इसीलिए ट्रम वन के परीक्षा परिणाम के आधार पर टॉपर लिस्ट जारी नहीं की जाएगी l

कक्षा दसवीं के लिए दोनों Term की परीक्षाएं फायदेमंद साबित होगी या नहीं l

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब सेमेस्टर के आधार पर परीक्षाएं आयोजित की जाती है, तो छात्र अधिक मन लगाकर पढ़ते हैं l छात्रों को पूरा सिलेबस एक साथ नहीं करना पड़ता है, इसलिए छात्रों को अपने ऊपर दबाव भी महसूस नहीं होता है l

यदि किसी छात्र की परफॉर्मेंस Term 1 की परीक्षा में अच्छी नहीं होती है, तो वह अधिक मेहनत कर सेकंड ट्रम की परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकता है l इससे छात्र का अंतिम परिणाम बैलेंस हो जाएगा l

महाराष्ट्र में पहले से ही सेमेस्टर सिस्टम की सुविधा है l यदि छात्रों की वार्षिक परीक्षा आयोजित करवाई जाएं, तो बच्चों पर बहुत अधिक दबाव हो जाता है और काफी बच्चों का रिजल्ट भी दबाव के कारण बिगड़ जाता है l इसीलिए टर्म सिस्टम छात्रों के लिए काफी फायदेमंद है l

सीबीएसई के द्वारा परिणाम ऑफिशल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा या नहीं?

सीबीएसई के द्वारा यह जानकारी दी गई है कि छात्रों की केवल थ्योरी परीक्षा में किए गए प्रदर्शन के आधार पर ही दसवीं कक्षा का परिणाम जारी किया गया है l इसीलिए छात्रों का स्कोर कार्ड ऑफिशल वेबसाइट पर जारी नहीं किया जाएगा l यह जानकारी जरूर है की Term 2 परीक्षा का परिणाम ऑफिशल वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा l

CBSE class 12th Term 1 Exam Result कब तक जारी किया जा सकता है?

जबसे सीबीएसई के द्वारा कक्षा दसवीं का परिणाम घोषित किया गया है, तभी से ऐसे छात्र जो 12वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं वह भी बारहवीं कक्षा के परिणाम को जल्दी चेक करना चाहते हैं l

CBSE Term 2 Board Exam Schedule

जानकारी के मुताबिक 12वीं कक्षा का परिणाम 3 से 4 दिनों के अंदर सीबीएसई के द्वारा जारी कर दिया जाएगा l जैसे ही परिणाम जारी किया जाएगा, हमारे द्वारा आपको सबसे पहले जानकारी दे दी जाएगी l

सीबीएसई ट्रम वन की परीक्षा के बाद अब ऑफलाइन मोड में कक्षाएं आयोजित करवाना सही है या गलत?

इस बारे में वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ रंजीत सिंह का यह मानना है कि ऑनलाइन कक्षा के मुकाबले में ऑफलाइन कक्षाएं ज्यादा बेहतर है l देश में अब कोरोनावायरस के मामले काफी कम आ रहे हैं, इसीलिए छात्रों कि ऑफलाइन कक्षाएं अब करवाई जाए तो डर वाली बात नहीं है l

यदि कक्षा के संचालन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए, तो छात्रों को कोई समस्या भी नहीं होगी और ऑफलाइन मोड से पढ़ाई करने में भी काफी आसानी होगी l