बेरोजगारों को 9 साल से भर्ती का इंतजार, राजस्थान में बोनस अंकों पर होने वाली सविंदा कर्मचारियों की भर्ती का इंतजार, बोनस अंकों पर की जाने वाली भर्ती पूरी नहीं हुई, राज्य सरकार द्वारा सविंदा कर्मियों के लिए अलग से कैलेंडर जारी किया जाएगा |

राजस्थान में काफी विभाग ऐसे हैं जहां पर संविदा के आधार पर कर्मचारी को नौकरी दी जाती है l यह कर्मचारी सरकारी विभाग में कार्य करते हैं लेकिन इनकी नौकरी प्राइवेट ही होती है l सरकार के द्वारा काफी समय पहले यह घोषणा की गई थी कि जो भी कर्मचारी संविदा के आधार पर कार्य कर रहे हैं उन्हें भर्तियों में बोनस अंक दिए जाएंगे l जब भर्तियों में संविदा कर्मचारियों को कुछ बोनस अंक दिए जाएंगे तो संविदा के आधार पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को सरकारी नौकरी मिलने में थोड़ा फायदा अवश्य मिलेगा l

राजस्थान में 10000 से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी

सरकार के द्वारा संविदा कर्मचारियों को भर्ती में बोनस अंक दिए जाने से संबंधित घोषणा तो बहुत पहले की गई थी l सरकार के द्वारा यह वादा भी किया गया था कि संविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा l लेकिन अब तक सरकार की तरफ से कोई भी राहत नहीं दी गई है l आज भी लाखों की संख्या में संविदा कर्मचारी सरकार के सामने संविदा कर्मियों को नियमित करने की गुहार लगा रहे हैं l आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है l

सरकार संविदा कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने में रही है ना कामयाब

कर्मचारियों का कहना है कि चिकित्सा विभाग और पंचायती राज्य सहित काफी विभागों में पद खाली पड़े हुए हैं l लेकिन सरकार के द्वारा कुछ भी कदम नहीं उठाए गए हैं l संविदा कर्मचारियों की माने तो प्रेरक और प्रबोधक को सरकार ने नियमित करने का वादा किया था l लेकिन गौरतलब तो यह है कि इनमें से अधिकतर पंचायत सहायक के पद पर भी चयनित नहीं हो पाए हैं l संविदा कर्मचारियों का यह कहना है कि राज्य सरकार के द्वारा जल्द से जल्द बोनस अंक के आधार पर नई भर्ती से संबंधित नियम निर्धारित करने चाहिए l

Rajasthan Health Sector में 10000 पदों पर होगी भर्ती-

Rajasthan ke berojgaro ko 9 sal se bharti ka intjar

नियम और रोल निर्धारण करने के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी करना चाहिए ताकि जो भी कर्मचारी संविदा के आधार पर नौकरी कर रहे हैं वह नियमित हो सके l संविदा आधार पर कार्य कर रहे कर्मचारियों का यह कहना है कि सरकार ने पिछले कार्यकाल में मनरेगा सहित कई लिपिक को नियमित करने के लिए बोनस अंक के आधार पर भर्ती करवाई थी l लेकिन आज भी कुछ भर्तियां ऐसी हैं जो पूरे ही नहीं हो पाई है और संविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारी आज तक नियमित नहीं हुए हैं l

चिकित्सा विभाग में 11 श्रेणी के पदों पर शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया अब तक नहीं हुई है पूरी

जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार की ओर से चिकित्सा विभाग में 11 श्रेणी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी l इस भर्ती प्रक्रिया में 40000 से भी अधिक बेरोजगार युवाओं ने प्रतिभाग किया था l लेकिन राज्य सरकार के द्वारा इसका परिणाम भी अब तक घोषित नहीं किया गया है l इस कारण से काफी बेरोजगार युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l 

Rajasthan 3rd Grade Bharti की विज्ञप्ति जारी

संविदा कर्मियों के लिए राज्य सरकार के द्वारा जारी किया जाएगा अलग से कैलेंडर

प्रदेश में लाखों की संख्या में संविदा कर्मी है जो बोनस अंक पर आधारित भर्ती का इंतजार कर रहे हैं l प्राप्त जानकारी के अनुसार संविदा कर्मियों के लिए राज्य सरकार एक अलग से Calendar Issue करेगी l कैलेंडर में बोनस अंक के आधार पर की जाने वाली भर्ती प्रक्रिया का विवरण होगा l यानी कि जो भी संविदा कर्मचारी है उन्हें नियमित करने के लिए विभाग के द्वारा भर्ती में अलग से पद सृजित किए जाएंगे l

यह जानकारी दी जा रही है कि सरकार जल्द ही संविदा कर्मियों के लिए कैलेंडर जारी कर देगी जिससे आगामी समय में संविदा पर आधारित कर्मचारियों को नियमित होने का मौका मिल सकेगा l अब देखना यह है कि सरकार अपनी बातों पर कितना खरा उतरती है l सरकार की घोषणा किए हुए लगभग 9 वर्ष बीत चुके हैं लेकिन अब तक सभी संविदा कर्मचारी नियमित नहीं हो पाए है l