Rajasthan Health Sector में 10000 पदों पर होगी भर्ती, राजस्थान चिकित्सा एवं मेडिकल विभाग में विभिन्न 10000 पदों पर विज्ञप्ति निकलने की संभावना है, शैक्षणिक योग्यता एवं चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड करने की संभावना है |

राजस्थान सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार के पदों पर 2021 में भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है l वर्ष 2022 में राजस्थान सरकार के द्वारा अलग-अलग Department में Recruitment Process शुरू की जानी है l Rajasthan Staff Selection Board के द्वारा नई भर्तियों के लिए Calendar भी जारी कर दिया गया है l जो भी छात्र इन भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं वह पहले शैक्षणिक योग्यता जरूर चेक कर ले, उसी के पश्चात आवेदन करें l

Indian Army B.Sc. Nursing Syllabus & Exam Pattern 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा जारी कैलेंडर को देखने के लिए आप Official Website से कैलेंडर को डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं l वर्ष 2022 में राजस्थान के अलग-अलग विभाग में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी l इस संबंध में राजस्थान हेल्थ सेक्टर में भी 10000 के लगभग पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा l जो भी छात्र राजस्थान हेल्थ सेक्टर में जॉब पाना चाहता है वह विज्ञप्ति जारी होने के पश्चात आवेदन कर सकता है l आइए खबर विस्तार से जानते हैं l

राजस्थान चिकित्सा और मेडिकल विभाग में की जाएगी भर्ती

राजस्थान सरकार के द्वारा अब वर्ष 2022 में राजस्थान चिकित्सा विभाग और राजस्थान मेडिकल विभाग में भर्ती की तैयारियां शुरू की जा चुकी है l राजस्थान हेल्थ सेक्टर में जॉब पाने के लिए यह सुनहरा अवसर हो सकता है क्योंकि प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान हेल्थ सेक्टर में करीब 10000 पदों पर भर्ती की जाएगी l आइए जानते हैं कि राजस्थान हेल्थ सेक्टर (Rajasthan Health Sector) के तहत कौन-कौन से पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जा सकती है l

ICAR में Technician के 641 पदों पर निकली भर्ती-

Rajasthan Health Sector me 10000 vacancies news
  • राजस्थान मेडिकल ऑफिसर

  • नर्स ग्रेड सेकंड

  • लैब टेक्नीशियन

  • सहायक रेडियोग्राफर

  • हॉस्पिटल केयर सेक्टर

  • फार्मेसिस्ट एएनएम

  • ऑपरेशन थियेटर टेक्निशियन

राजस्थान मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज में विभिन्न पदों पर निकाली जाएगी भर्ती

राजस्थान सरकार के द्वारा राज्य में मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी अलग-अलग तरह के कार्य किए जा रहे हैं l इसीलिए राज्य सरकार के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जल्द ही मेडिकल कॉलेज में खाली पदों पर भर्ती की जाएगी l राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में एमबीबीएस के लगभग 50 पदों पर भी आवेदन मांगे जा सकते हैं l

ESIC में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती

जो छात्र मेडिकल सेक्टर में नौकरी का इंतजार कर रहे हैं वह अपनी तैयारियों में लगे रहे l क्योंकि सरकार के द्वारा अब जो भी भर्ती निकाली जाएगी उसे वर्ष 2023 से पहले पूरा करवा लिया जाएगा l इसका मुख्य कारण यह है कि वर्ष 2023 में राजस्थान मुख्यमंत्री के इलेक्शन है उससे पहले सभी भर्ती प्रक्रिया सरकार संपन्न करवा लेगी l आइए जानते हैं कि राजस्थान मेडिकल कॉलेज और राजस्थान नर्सिंग कॉलेज में संभावित किन पदों पर भर्ती शुरू की जा सकती हैं l

  • असिस्टेंट प्रोफेसर

  • डेमोंसट्रेटर

  • नर्सिंग ट्यूटर

चयन प्रक्रिया

वर्ष 2022 में संभावित इन पदों पर Official Notification जारी की जाएगी l मेडिकल कॉलेज और राजस्थान नर्सिंग कॉलेज में भर्ती के लिए कुछ मापदंड भी निर्धारित किए जाएंगे l शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अलग-अलग पद पर आवेदन किया जाएगा l परीक्षा एवं मेरिट लिस्ट के आधार पर पदों पर चयन किया जाएगा l जैसे ही किसी भी भर्ती का Official Notification जारी किया जाएगा हमारे द्वारा आपको सबसे पहले जानकारी दे दी जाएगी l