बेरोजगारी की All India Ranking में राजस्थान दूसरे नंबर पर, भारत में बेरोजगारी के आंकड़े देखे जाये तो राजस्थान दूसरे स्थान पर है, हरियाणा देश में सबसे अधिक बेरोजगारी दर वाला राज्य है, राजस्थान में बेरोजगारी भत्ता केवल दो लाख को ही मिल पाया |

हमारे देश में बेरोजगारी दर दिसंबर 2021 तक 7.91% पर पहुंच चुकी है यह दर पिछले 4 महीने की सबसे उच्चतम दर है। इस वक्त बेरोजगारी के मामले में हमारे देश की स्थिति बहुत खराब हैं क्योंकि नौकरियां बहुत कम निकलती है और उनके लिए आवेदन देने वाले उम्मीदवारों की संख्या काफी ज्यादा होती हैं।

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता 

  • इसके अतिरिक्त Private Company के द्वारा भी ज्यादातर उन्हीं Candidates को नौकरी देना पसंद किया जाता है जो हर चीज में परफेक्ट होते हैं। हमारे देश के Village Area में बेरोजगारी दर लगभग 7.28% तथा शहरों में बेरोजगारी दर 9.30% तक पहुंच चुकी हैं।

  • यदि देश के सभी शहरों में से राजस्थान राज्य में बेरोजगारी के आंकड़े देखे जाएं, तो यहां पर भी बेरोजगारी के आंकड़े काफी चिंताजनक है। Center for Monitoring Indian Economy के मुताबिक December 2021 में हरियाणा राज्य के बाद सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर केवल राजस्थान में ही हैं। हरियाणा राज्य में बेरोजगारी दर 34.8% जबकि राजस्थान में 27.1% हैं।

  • आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले 1 साल में से लगभग 10 महीने तो राजस्थान राज्य में बेरोजगारी दर 20% से भी अधिक रही हैं। Center for Monitoring Indian Economy के CEO Mahesh Vyas के द्वारा यह बताया गया कि Rajasthan State में दिसंबर 2021 में लगभग 85 लाख लोग रोजगार के लिए श्रम बाजार में आए थें। परंतु इनमें से केवल 40 लाख लोगों को ही रोजगार मिल सका जबकि 45 लाख लोगों को रोजगार नहीं मिल पाया। इसीलिए Unemployment Rate In Rajasthan State बढ़ती जा रही है।

राज्य वित्त आयोग की पूर्व अध्यक्ष ज्योति किरण के मुताबिक सरकार रोजगार देने में हो रही हैं नाकाम

Rajasthan State Finance Commission की Former President Jyoti Kiran ने यह कहा कि आंकड़े यही बताते हैं कि राजस्थान सरकार देश के युवाओं को रोजगार देने में फेल हो रही हैं। सरकार के द्वारा बड़ी-बड़ी भर्तियों की घोषणा तो कर दी जाती हैं परंतु उनको पूरा नहीं किया जाता हैं। ज्योति किरण ने बताया कि केंद्रीय योजनाएं ठीक से लागू नहीं हो रही हैं इसी वजह से राज्य की महिलाएं भी रोजगार में पिछड़ रही है। वैसे तो देश में कृषि क्षेत्र में भी रोजगार बढा हैं परंतु फिर भी राजस्थान में कृषि क्षेत्र में भी नौकरियां नहीं दी जा रही हैं।

Aditya Birla Capital COVID Scholarship Program

Berojgari ki All India Ranking me rajasthan 2nd number paar

भारत के विभिन्न राज्यों में बेरोजगारी दर के आंकड़े

राज्य

बेरोजगारी दर

हरियाणा

34.1%

राजस्थान

27.1%

झारखंड

17.3%

बिहार

16.0%

जम्मू-कश्मीर

15.0%

तेलंगाना

2.2%

छत्तीसगढ़

2.1%

ओडिशा

1.6%

गुजरात

1.6%

कर्नाटक

1.4%

 भर्ती परीक्षाओं में जनवरी से दिसंबर 2021 तक 70 लाख से भी अधिक बेरोजगार हुए शामिल

  • राजस्थान राज्य में बेरोजगारी दर इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि अब यह विषय चिंताजनक बन चुका हैं। राजस्थान राज्य में भर्तियां तो निकाली जाती हैं लेकिन उन भर्तियों में पदों की संख्या इतनी कम होती है कि बहुत ही कम लोगों को रोजगार मिल पाता हैं।

  • राजस्थान राज्य में वर्ष 2020 में विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया गया था जिसमें 25 लाख बेरोजगार शामिल हुए थे। 

  • इसके बाद वर्ष 2021 में जब विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया गया, तो इनमें पदों की संख्या से 3 गुना से भी ज्यादा उम्मीदवार पहुंचे थे।

  • इसी वजह से January से लेकर December 2021 तक भर्ती परीक्षाओं में कुल मिलाकर 70 लाख से भी अधिक उम्मीदवार शामिल हुए हैं लेकिन इनमें से बहुत ही कम बेरोजगारों को रोजगार मिल पाया हैं।

  • राजस्थान राज्य में बेरोजगारी दर बढ़ने का एक कारण यह भी है कि कुछ भर्तियां तो High Court में अटकी हुई हैं।

बेरोजगारों को 9 साल से भर्ती का इंतजार

राजस्थान राज्य में यह भर्तियां हैं प्रक्रियाधीन

राजस्थान राज्य में काफी भर्ती परीक्षाएं प्रक्रियाधीन है जिनमें से कुछ भर्ती परीक्षाओं का आयोजन तो हो चुका है जबकि कुछ का आयोजन अभी होना हैं जैसे –

भर्ती का नाम

पदों की संख्या

पटवारी भर्ती

5,378

कॉलेज व्याख्याता भर्ती

918

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2021

32,000

एसआई भर्ती

859

वनपाल वनरक्षक भर्ती

1.128

RAS-2021

988

कृषि पर्यवेक्षक भर्ती

2,389

ग्राम विकास अधिकारी भर्ती

3,896

जेईएन सिविल डिग्रीधारी

533

सहायक अग्निशमन / फायरमैन

629

वर्ष 2022 में आने वाली भर्ती परीक्षाएं

भर्ती का नाम

पदों की संख्या

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2022

20,000

स्कूल व्याख्याता भर्ती

6,000

कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती

10,157

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती

10,000

विशेष शिक्षक भर्ती

1,000

लाइब्रेरियन ग्रेड 2

460

शारीरिक शिक्षक दो

461

शारीरिक शिक्षक 3

461

प्रयोगशाला सहायक

451

इन कारणों से अटकती हैं राजस्थान राज्य में भर्तियां 

  • राजस्थान सरकार के द्वारा राज्य में Recruitment Cadre नहीं बनाया जाता l जब भी भर्तियों का आयोजन होना होता हैं, तो भर्तियों को Vote Bank से जोड़कर देखा जाता हैं। इसीलिए हर बार सरकार के कार्यालय के अंतिम दिनों में ही भर्तियों का आयोजन करवाया जाता हैं ताकि सरकार के द्वारा निकाली गई भर्ती को देखते हुए उन्हें अधिक से अधिक वोट मिल सकें।

  • राजस्थान राज्य में भर्तियां अटकने का दूसरा कारण यह भी है कि राज्य में जब भी किसी भर्ती परीक्षा का आयोजन होता हैं, तो सबसे पहले उस भर्ती परीक्षा में Paper Leak के साथ-साथ अन्य बहुत से ऐसे मामले सामने आ जाते हैंl

  • जिसकी वजह से भर्ती परीक्षा कोर्ट में भी अटक जाती हैं। इसीलिए सरकार को भर्ती परीक्षाओं का आयोजन इस प्रकार करवाना चाहिए कि, उसमें पूरी पारदर्शिता बनी रहें ताकि बाद में परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को High Court का दरवाजा ना खटखटाना पड़ें।

14 लाख में से केवल 2 लाख बेरोजगारों को ही मिल पा रहा हैं बेरोजगारी भत्ता

राजस्थान राज्य में रोजगार कार्यालय में लगभग 14 लाख बेरोजगार उम्मीदवार Registered हैं, जिनमें से केवल 2 लाख उम्मीदवारों को ही बेरोजगारी भत्ता मिल पा रहा हैं। यदि हम राजस्थान में आयोजित हुई भर्तियों के अंतर्गत आवेदनों के हिसाब से देखें तो उनके हिसाब से राजस्थान राज्य में कुल बेरोजगारों की संख्या 70 लाख हैं।