17 जिलों में Agneepath Yojana के अंतर्गत सेना भर्ती 1 नवंबर से शुरू होगी, भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती 1 नवम्बर 2022 से शुरू होगी, यहाँ से जाने अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी, अग्निपथ योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या रहेगी |
भारत सरकार के द्वारा देश के नौजवानों के बेहतर भविष्य को ख्याल में रखते हुए Agneepath Yojana की शुरुआत की हैं। अब से पहले हर साल लाखों उम्मीदवार भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना लेकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होते थे परंतु उन्हें भारतीय सेना में नौकरी नहीं मिल पाती थी। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने Agneepath Yojana की शुरुआत की हैं। इस योजना के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवारों को भारतीय सेना में भर्ती होने का मौका मिल पाएगा। अग्निपथ योजना के माध्यम से भारत की तीनों सेनाओं में भर्ती की जाएगी।
राजस्थान में सूचना सहायक के 2734 पदों पर होगी भर्ती
जो भी उम्मीदवार अग्नीपथ योजना के माध्यम से चयनित होंगे, तो उन्हें केवल 4 सालों के लिए ही नियुक्तियां दी जाएंगी। इसके पश्चात इनमें से 25% उम्मीदवारों को तो नौकरी पर वापस रख लिया जाएगा जबकि 75% उम्मीदवारों का कार्यकाल 4 सालों के पश्चात ही समाप्त कर दिया जाएगा। अब नवंबर 2022 से राजस्थान राज्य में Agneepath Army Bharti Rally का आयोजन किया जाना हैं। इसी भर्ती रैली के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है जिसे हर एक उम्मीदवार के लिए जाना बहुत ही जरूरी हैं। आगे हम आपको Army Recruitment Rally in Kota की संपूर्ण जानकारी देते हैं।
16 नवंबर तक आयोजित होगी, भर्ती रैली
भारतीय सेना में भर्ती की New Scheme Agneepath Yojana के तहत Recruitment Rally का आयोजन राजस्थान राज्य के कोटा जिले के Maharao Umaid Singh Stadium में 1 नवंबर से लेकर 16 नवंबर 2022 तक किया जाएगा। इस भर्ती रैली में राजस्थान राज्य के लगभग 17 जिलों के उम्मीदवार शामिल होंगे। इन 17 जिलों में अजमेर, बूंदी, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, दौसा, झालावाड़, कोटा, करौली, प्रतापगढ़, पाली, बारां, राजसंमद, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, टोंक तथा उदयपुर आदि जिले शामिल हैं।
Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे

इन सभी 17 जिलों में सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए रैली का आयोजन करवाया जाएगा। Agneepath Yojana के तहत आयोजित होने वाली भर्ती रैली को लेकर सभी दिशा-निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं ताकि कोई भी योग्य उम्मीदवार भर्ती रैली में शामिल होने से वंचित ना रह सके।
उम्मीदवारों की योग्यता को लेकर, Colonel JK Joseph ने दी जानकारी
अग्नीपथ योजना के तहत होने वाली भर्ती को लेकर सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक Colonel JK Joseph ने महत्वपूर्ण जानकारी दी हैं। जानकारी के अनुसार जो भी उम्मीदवार 1 नवंबर से लेकर 16 नवंबर तक Kota Army Bharti Rally में शामिल होंगे, तो उन्हें अपने शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेजों की मार्कशीट व प्रवेश पत्रों के साथ ही प्रवेश करना हैं।
इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों के पास Vaccination Certificate, Domicile Certificate, Aadhar Card आदि सभी जरूरी दस्तावेज होने जरूरी है तभी उन्हें रैली में प्रवेश दिया जाएगा। यदि बताए गए दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज भी उम्मीदवारों के पास नहीं हुआ तो उन्हें Kota Army Bharti Rally में प्रवेश भी नहीं लेने दिया जाएगा।
CET Rajasthan Syllabus and Exam Pattern 2022
सभी उम्मीदवारों को यह भी याद रखना है कि भर्ती के समय दाढ़ी रखना मान्य नहीं है। इसलिए आपको छोटे बालों व क्लीन शेव में ही Bharti Rally में शामिल होना हैं, क्योंकि इस भर्ती के दौरान साफ-सफाई का भी पूर्ण रूप से ख्याल रखा जाएगा। यदि किसी भी उम्मीदवार के मुंह पर थोड़े से भी बाल दिखे तो उसे प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
जल्दी ही जारी किए जाएंगे, प्रवेश पत्र
Agnipath Kota Army Bharti Rally के तहत सभी उम्मीदवारों के Admit Card 20 अक्टूबर के बाद किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं। यदि किसी भी उम्मीदवार ने आवेदन करते समय आवेदन में गलत विवरण भरा है और उसका मूल विवरण उसके मूल दस्तावेजों से अलग है, तो इस प्रकार के उम्मीदवारों को सुधार का अवसर भी दिया जाएगा।
इस प्रकार के उम्मीदवार बदलाव के लिए मूल दस्तावेजों के साथ 15 अक्टूबर से पहले Army Recruitment Office में आकर अपनी गलती सुधार सकते हैं।
इसके अलावा सेना भर्ती कार्यालय के द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि जब Admit Card जारी हो जाएंगे, तो उन्हें डाउनलोड करने के पश्चात Barcode Line से बिल्कुल भी नहीं मोड़ना हैं।
Anganwadi 53000 Bharti 2022 Notification
सभी उम्मीदवारों को यह भी याद रखना है कि जिस दिन उनकी रैली की तारीख है तो उससे एक दिन पहले ही उनको रात 10:00 बजे तक रिपोर्ट करनी हैं। क्योंकि सेना भर्ती कार्यालय के द्वारा बहुत सी Formalities की जाती हैं इसलिए उम्मीदवारों को पहले ही बुलाया गया है।
हर एक उम्मीदवार पर रखी जाएगी, पूरी निगरानी
Director Colonel JK Joseph के द्वारा यह जानकारी दी गई है कि, Dron तथा CCTV Cameras की मदद से हर एक उम्मीदवार पर पूरी नजर रखी जाएगी। यदि कोई भी उम्मीदवार किसी भी तरह की गड़बड़ी करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। साथ ही वह भविष्य में कभी भी सरकारी नौकरी के लिए भी आवेदन नहीं कर सकेगा।
इसके अलावा यह भी जानकारी दी गई है कि उम्मीदवारों के वापस जाने के लिए बसों की व्यवस्था भी की गई है। यदि वह प्रारंभिक प्रशिक्षण में ही विफल हो जाते हैं, तो उन्हें तुरंत ही वापस भेज दिया जाएगा वह चाहे तो बसों में बैठ कर वापस लौट सकेंगे।
जब प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे तो उम्मीदवारों के लिए सभी दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। इसलिए आपको उन सभी दिशा-निर्देशों को पढ़कर उनका पालन करना होगा।
