राजस्थान में सूचना सहायक के 2734 पदों पर होगी भर्ती, राजस्थान सरकार द्वारा जल्द ही सूचना सहायक के 2734 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति निकाली जाएगी, भर्ती की जानकारी राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने ट्वीट करके दी, यहाँ से देखे राजस्थान सूचना सहायक भर्ती से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी |
राजस्थान सरकार के द्वारा समय-समय पर काफी भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाती है l आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान सरकार के द्वारा साल 2022 में और साल 2023 में काफी भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे l ऐसे उम्मीदवार जो सूचना सहायक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए एक बहुत अच्छी खबर सामने निकल कर आ रही है l यदि आप भी सूचना सहायक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपका इंतजार बहुत जल्द समाप्त होने वाला है l
इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको सूचना सहायक भर्ती के बारे में मिली जानकारी के बारे में बताने वाले हैं lयदि आप सूचना सहायक भर्ती की तैयारी कर रहे हैं और अपना Selection चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ज्यादा जरूरी होने वाली है l चलिए इस पोस्ट के माध्यम से सूचना सहायक भर्ती के संबंध में मिली पूरी जानकारी जानते हैं l
2734 पदों पर होगी सूचना सहायक भर्ती
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में ही राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने सूचना सहायक भर्ती के बारे में जानकारी दि हैं l उपेन यादव ने ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी दी है कि सभी साथियों के द्वारा किया जा रहा है संघर्ष रंग ला रहा है l 13 सितंबर को शहीद स्मारक और 22 सितंबर को 22 गोदाम विधानसभा सत्र के दौरान उपेन यादव ने बेरोजगारों के साथ मिलकर सूचना सहायक भर्ती और प्रोग्रामर भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने के लिए आवाज उठाई थी l
UPSC IAS Exam Handwritten Notes
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने लगातार बेरोजगारों के लिए आवाज उठाई है और हमेशा लंबित भर्तियों को पूरा करवाने के लिए प्रयास करते रहते हैं l उपेन यादव ने अब तक काफी भर्तियों को पूरा करवाने के लिए आंदोलन किए हैं, जिसमें से काफी आंदोलन सफल भी हुए हैं l
बहुत जल्द सूचना सहायक भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाएगी l
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बहुत जल्द सूचना सहायक भर्ती के लिए विज्ञप्ति बोर्ड के द्वारा जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थना कर्मचारी चयन बोर्ड के पास पहुंच चुकी है, जैसे ही सूचना सहायक भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाएगी हमारे द्वारा आपको सबसे पहले इस बारे में जानकारी दे दी जाएगी l
जो भी उम्मीदवार सूचना सहायक भर्ती की विज्ञप्ति का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह मौका बहुत ज्यादा अच्छा होगा lक्योंकि सूचना सहायक भर्ती के लगभग 2000 से भी अधिक पदों पर बहुत जल्द भर्ती प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी l बाकी अधिक जानकारी के लिए आप कर्मचारी चयन बोर्ड की Official Website Visit कर सकते हैं।
