वायुसेना ने अग्निवीरो की भर्ती को लेकर दिए दिशा-निर्देश, Indian Airforce Guidelines Related To Agniveer Bharti, Indian Air Force में नौकरी करने वाले अग्निवीरों का 48 लाखों रुपए का बीमा भी होगा, अग्निवीर 4 साल से पहले नौकरी नहीं छोड़ सकेंगे |

हाल ही में भारत सरकार के द्वारा Agnipath Scheme की घोषणा की गई है जिसके तहत भारत की तीनों सेनाओं में भर्ती होने के इच्छुक उम्मीदवार 4 साल के लिए सेना में भर्ती हो सकेंगे। अग्नीपथ योजना के तहत जिन जवानों की भर्ती की जाएगी तो उन्हें अग्निवीर का नाम दिया जाएगा। वैसे तो अग्नीपथ योजना से ज्यादातर युवा बिल्कुल भी खुश नहीं है।

Agneepath Yojana के तहत 24 June 2022 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी |

क्योंकि ज्यादातर उम्मीदवारों का यही मानना है कि पहले तो नौकरी जीवन भर के लिए होती थी लेकिन अब सरकार के द्वारा केवल 4 साल के लिए ही नौकरी दी जा रही है। इस पर सरकार ने ऐसी बहुत सी बातें कहीं हैं जिनसे सेना में भर्ती होने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों को काफी हद तक संतुष्टि मिलेगी। इसी के साथ-साथ एयरफोर्स के द्वारा भी Agniveer की भर्ती को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है जिसके बारे में आगे हम आपको संपूर्ण जानकारी देंगे।

Indian Airforce Guidelines Agniveer Guidelines

एयरफोर्स में अग्निवीरों की भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण नियम

• Agnipath Yojana के तहत 17.5 वर्ष से लेकर 21 वर्ष तक के युवाओं को Physical Fitness तथा Education Qualification के आधार पर भर्ती किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को नामांकन भी कराना होगा।

Agneepath Yojana 2022 

• अग्निवीरों को भर्ती के बाद कहीं भी किसी भी प्रकार की ड्यूटी पर भेजा जा सकता है।

• 18 वर्ष से कम आयु वाले युवाओं को उनके माता-पिता की स्वीकृति के बाद ही भर्ती दी जाएगी।

• Agneeveer Recruitment केवल 4 वर्ष के लिए ही होगी। जब उनका कार्यकाल पूरा हो जाएगा, तो उसके पश्चात उन्हें एयरफोर्स के द्वारा अग्निवीर होने का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके आधार पर वह आगे चल कर आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकेंगे।

• Air Force के नियम के मुताबिक अग्निवीरों को किसी भी सेना में शामिल होने का अधिकार नहीं मिलेगा। इन्हें पोस्ट या अन्य किसी भी नौकरी में केवल सरकारी नियमों के तहत ही चयनित किया जाएगा।

• अग्निवीरों को भर्ती के पश्चात Dress भी दी जाएगी और उन्हें इसी ड्रेस में अपनी ड्यूटी करनी होगी।

• भर्ती के बाद अग्निवीर के रूप में चुने गए युवाओं को Training भी दी जाएगी। इस ट्रेनिंग में युवाओं को हर एक तरह की जानकारी दी जाएगी।

• अग्निवीरों को पहले साल 30,000 मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्हें वर्दी तथा Travel Allowence भी दिया जाएगा।

• वायु सेना में भर्ती होते ही अग्निवीरों का 48 लाख रुपए का बीमा भी करवाया जाएगा जोकि 4 साल तक रहेगा। इसका मतलब है कि यदि 4 साल से पहले उनकी मृत्यु हो जाती है तो उनके परिजनों को बीमा की रकम दे दी जाएगी।

• अग्निवीरों की मृत्यु होने की स्थिति में बीमा की राशि के अतिरिक्त उनके बचे हुए कार्यकाल का वेतन भी उनके परिजनों को दिया जाएगा।

• अग्निवीरों की भर्ती के पश्चात उन्हें हर एक तरह की Medical Facility भी प्रदान की जाएगी।

• एयरफोर्स के मुताबिक अग्निवीरों को 1 साल में 30 दिन की छुट्टी भी प्रदान की जाएगी। यदि वह बीमार है तो उन्हें उनकी बीमारी के हिसाब से Sick Leave भी मिलेगी।

4 साल से पहले नहीं छोड़ सकेंगे नौकरी

जब अग्निवीरों को 4 साल के लिए भारतीय वायु सेना में नौकरी दी जाएगी, तो उसके पश्चात में जवान 4 साल के बीच नौकरी नहीं छोड़ सकते हैं। Guidelines के अनुसार अग्निवीरों को अपनी 4 साल की नौकरी पूरी करनी होगी़। यदि वह 4 साल से पहले नौकरी छोड़ना भी चाहते हैं, तो इसके लिए उन्हें अधिकारी की सहमति लेनी होगी। यदि अधिकारी अपनी सहमति दे देता हैं तो फिर वह नौकरी छोड़ सकेंगे।

अग्निवीरों को कितना वेतन दिया जाएगा

• अग्निवीरों को पहले साल तो 30,000 रुपए दूसरे साल 35,000 रुपए, तीसरे साल 36,500 रुपए व चौथे साल 40,000 रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा।

• जब युवाओं के नौकरी के 4 वर्ष पूरे हो जाएंगे, तो उन्हें Sewa Nidhi Package के तहत लगभग 10 लाख रुपए से भी अधिक राशि दी जाएगी।

अग्निपथ भर्ती प्रवेश योजना के तहत सेना में भी संविदा पर भर्ती होगी

• इस राशि से 4 साल बाद आप अपना कोई भी व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या फिर जो अग्निवीर 4 साल का कार्यकाल समाप्त करेंगे, तो उसके बाद वह किसी तरह की Academy भी खोल सकते हैं जिससे कि वह दूसरे युवाओं को सेना में भर्ती होने में मदद कर सकते हैं।

गृह तथा रक्षा मंत्रालय ने किया, अग्निवीरों को आरक्षण देने का ऐलान

• जब Agneepath Scheme की घोषणा की गई तो उसके बाद से ही सभी युवा अग्नीपथ योजना के खिलाफ हैं। इसीलिए युवाओं के गुस्से को ठंडा करने के लिए रक्षा एवं गृह मंत्रालय के द्वारा आरक्षण देने का ऐलान भी किया गया हैं।

• सूचना के मुताबिक अब अग्निवीरों को CAPFs तथा Assam Rifles में 10% तक का आरक्षण देने का ऐलान किया गया हैं। अब इसका मतलब यह है कि अब आयु सीमा में 3 वर्ष से लेकर 5 वर्ष तक की मिल सकेगी।

• इसके अलावा रक्षा मंत्रालय के द्वारा यह भी सूचना दी गई है कि, अब अग्निवीरों को अपने मंत्रालय में होने वाली भर्तियों में भी 10% आरक्षण दिया जाएगा।

• इसके अलावा रक्षा मंत्रालय के Indian Coast Guard तथा Defense Civilian Post के अतिरिक्त Defense Public Sector Overtaking की 16 कंपनियों में भी नियुक्तियों में आरक्षण दिया जाएगा।

• Agneepath Scheme की घोषणा के बाद सभी उम्मीदवार यही सोच रहे थे कि वह 4 साल बाद क्या करेंगे। इसी के चलते रक्षा मंत्रालय के द्वारा उनकी चिंता को खत्म करने के लिए यह कहा गया है कि, अब अग्निवीरों को अपने मंत्रालय में होने वाली भर्तियों में 10% आरक्षण दिया जाएगा।