सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावास एवं आवासीय विधालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई, सत्र 2021-22 के लिए हुआ नोटिस जारी हुआ, नए सत्र प्रवेश के लिए पात्रता और जरुरी दस्तावेजों की जानकारी देखे, Admission in Hostels & Residential Schools में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, विभाग ने जारी किया नोटिस at http://sje.rajasthan.gov.in/
नई सूचना देखे-07 July 2021-: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा राजकीय आवासीय विधालयो में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 07 जुलाई 2021 से प्रारम्भ की जा रही है, प्रवेश लेने के इच्छुक आवेदक अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर देवे | अधिक जानकारी के लिए आप विभाग की अधिकारिक वेबसाइट को विजिट करे |
-:Order regarding Admission in Hostels & Residential Schools
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के विधालयों में प्रवेश शुरू
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने नए सत्र 2021-2022 के लिए प्रवेश शुरू कर दिए गए है। Social Justice & Empowerment Department ने अपने ऑफिसियल पेज पर इसका नोटिस जारी किया है | इस नए सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 07 जुलाई 2021 से शुरू हो गयी है |
15 जुलाई से कक्षा 9वीं से 12वीं तक विद्यालय खुलेंगे
प्रवेश के लिए आवेदन ऑनलाइन करने होंगे। हमारी टीम आपको प्रवेश प्रक्रिया के बारे में सम्पूर्ण जानकारी इस पेज में बता रही है | छात्रावास एवं विद्यालयों से में प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी के लिए इस पेज को अंत तक जरूर पढ़े |
छात्रावासों एवं आवासीय विधालयों में प्रवेश लिए पात्रता :-
Social Justice & Empowerment Department के छात्रावासों एवं आवासीय विधालयों में प्रवेश के लिए निम्न पात्रता होनी चाहिए | अगर आप विभाग द्वारा मांगी गई पात्रता रखते हो तो, इसके लिए आवेदन कर सकते हो | यहाँ पर हमारी टीम आपको छात्रावासों एवं आवासीय विधालयों के लिए रखी गई पात्रता के बारे में बता रही है |
राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
आवासीय विधालयो एवं छात्रावासों में प्रवेश के लिए कक्षा 6 से 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्रा को प्रवेश देय है |
छात्र- छात्रा का चरित प्रमाण पत्र विधालय के प्रधानाध्यापक/ प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित होना चाहिए|
छात्रावास प्रवेश हेतु प्रथम वरीयता संबंधित वर्ग के बी.पी.एल. परिवार के छात्र-छात्रा को दी जाएगी |
छात्र-छात्रा के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए|
छात्रावासों एवं आवासीय विधालयों में प्रवेश संबंधित सूचना एक नजर में देखे-
विभाग का नाम | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग |
सूचना जारी होने की तिथि | 06 जुलाई 2021 |
प्रवेश सत्र का नाम | वर्ष 2021-2022 |
किस कक्षा के विधार्थी प्रवेश के पात्र है | कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत |
प्रवेश प्रारम्भ शुरू होने की तिथि | 07 जुलाई 2021 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 02 सितम्बर 2021 |
प्रवेश की प्रथम सूची जारी होगी | 02 अगस्त 2021 |
प्रवेश की द्वितीय सूची जारी होगी | 18 अगस्त 2021 |
प्रवेश की तृतीय सूची जारी होगी | 02 सितम्बर 2021 |
अधिकारिक वेबसाइट | http://sje.rajasthan.gov.in/ |
प्रवेश हेतु आवशयक दस्तावेजों की सूची-
Social Justice & Empowerment Department के छात्रावासों एवं आवासीय विधालयों में प्रवेश हेतु आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना जरुरी है | अगर आपके पास दस्तावेज उपलब्ध नहीं है, तो अंतिम तिथि से पहले सभी आवशयक दस्तावजे तैयार कर लेवे | अन्यथा आप प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हो सकते है | यहाँ पर हमारी टीम आपको सभी जरुरी दस्तावेजों के बारे जानकारी दे रही है |
ई मेल आईडी |
मोबाईल नंबर |
आधार कार्ड |
मूल निवास प्रमाण पत्र |
गत वर्ष की अंक तालिका |
जाती प्रमाण पत्र |
बी पि एल प्रमाण – पत्र (केवल बी पि एल के लिए ) |
निःशक्ता प्रमाण -पत्र ( केवल निशक्त जन के लिए) |
आय प्रमाण पत्र (गैर बी पि एल हेतु) |
माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र (केवल अनाथ बच्चों के लिए) |
राजस्थान के निष्क्रमणीय पशुपालन होने का प्रमाण पत्र ( केवल निष्क्रमणीय पशुपालन के आवासीय विद्यालय के लिए) |
राज्य के भिक्षावृति एवं आवांछित व्रतियों में लिप्त परिवार होने का प्रमाण – पत्र ( केवल भिक्षावृति एवं आवांछित व्रतियों में लिप्त परिवार के लिए ) |
छात्रावासों एवं आवासीय विधालयों में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे :-
अगर आप सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान के छात्रावासों/ आवासीय विधालयों में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हो तो, इसके लिए हमारी टीम आपको कुछ महत्वपूर्ण बिंदु बता रही है | जिससे आप आसानी से अपना आवेदन कर सकते है |
सबसे पहले आप Social Justice & Empowerment Department की अधिकारिक वेबसाइट को विजिट करे-http://www.sje.rajasthan.gov.in/
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के होम पेज पर आपको छात्रावासों एवं आवासीय विधालयों में प्रवेश हेतु विग्यप्ति दिखाई देगी |
उसपर क्लिक कर आप सूचना को डाउनलोड कर लेवे |
उसके बाद आप विभाग द्वारा जारी की गई विग्यप्ति को अच्छी तरह से पढ़ लेवे |
फिर आप ई-मित्र, कियोस्क, साइबर कैफे, निजी इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
एक विधार्थी अधिकतम तीन छात्रावासों एवं आवासीय विधालयों के लिए आवेदन कर सकता है |
आवेदन करने के बाद अपने आवेदन फॉर्म प्रिंट कर लेवे |
वरीयता सूची देखने में और प्रवेश लेते समय आपके द्वारा भरे गए फॉर्म की आवशयता पड़ेगी |
नोट-अगर आपको Social Justice & Empowerment Department के छात्रावासों एवं आवासीय विधालयों में आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या आ रही हो तो, आप कमेंट कर हमारी टीम से सहायता ले सकते है-धन्यवाद
