राजस्थान सरकार देगी 2500 रूपये की अनुग्रह राशि भुगतान, राजस्थान के गरीब परिवार COVID-19 अनुग्रह राशि भुगतान ले सकते है, एक क्लिक से देख देखे राजस्थान अनुग्रह राशि का भुगतान आपको मिला या नहीं, Jan Soochana Portal Rajasthan website-www.jansoochna.rajasthan.gov.in
राजस्थान सरकार देगी 2500 रूपये की अनुग्रह राशि-
नमस्कार दोस्तों-SMC Education टीम आपको इस पेज में राजस्थान सरकार द्वारा COVID-19 में शुरू की गई अनुग्रह राशि भुगतान योजना के बारे में बताएगी | इस योजना के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए | या फिर अनुग्रह राशि में भुगतान की राशि कितनी किश्तों में मिलेगी | राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश की जनता के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है |
कि प्रदेश का कोई भी नागरिक भूखा नहीं सोये | राजस्थान अनुग्रह राशि भुगतान का फायदा किस किस परिवार को मिल सकता है | अगर आप अनुग्रह राशि भुगतान का फायदा ले रहे है, तो आपके परिवार की आय कितनी होनी चाहिए| इसके लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |
क्या है-राजस्थान अनुग्रह राशि भुगतान
कोरोना महामारी के कारण से पुरे देश में Lockdown लगा हुआ है| यह Lockdown 25 मार्च से लगा हुआ है | और 03 मई 2020 तक रहेगा| लेकिन अभी यह भी नहीं कहा जा सकता है, कि आगे भी कितने और दिनों तक रहा सकता है | ऐसे में प्रदेश के लोगो के रोजगार भी जा चुके है | सब अपने अपने घरो में बैठे है | राजस्थान प्रदेश में कई तो ऐसे परिवार भी है, जो रोज कमाते है और रोज खाते है |
Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे
सबसे ज्यादा मुश्किल का सामना उन परिवारों को करना पड़ेगा | ऐसे में राजस्थान सरकार (अशोक गहलोत) सरकार ने प्रदेश की जनता के लिए अनुग्रह राशि भुगतान योजना शुरू की है | इसमें गरीब परिवारों को 2500 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी | यह सहायता उनको दो किश्तों में दी जाएगी| पहली किश्त में 1000 रूपये और दूसरी किश्त में 1500 रूपये दिए जायेंगे | अनुग्रह राशि की पात्रता के लिए आप आगे और पढ़े |
राजस्थान कोविड-19 अनुग्रह राशि पात्रता और दस्तावेज
राजस्थान सरकार द्वारा COVID-19 के लिए शुरू की गई अनुग्रह राशि का भुगतान प्राप्त करने के लिए आपके पास निम्न पात्रता होनी चाहिए| अनुग्रह राशि दो विभागों के द्वारा दी जाएगी | श्रम एवं रोजगार विभाग और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अलग अलग तरह से सहयोग किया जायेगा | इसके लिए जो पात्रता रखी गई है | वो हमारी टीम आपको बता रही है-
BPL, स्टेट बीपीएल एवं अंत्योदय योजना के अंतर्गत आने वाले ऐसे परिवार जिनके किसी भी सदस्य को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा हो |
पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो प्रथम श्रेणी में सम्मिलित नहीं है |
Street Vender जो उपरोक्त दो श्रेणी में सम्मिलित नहीं है |
अन्य श्रमिक, रिक्शा चालक, निराश्रित एवं असहाय जरूरतमंद परिवार |
2.कोविड-19 अनुग्रह राशि भुगतान-II, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग आदेश/ COVID-19 Ex-gratia Payment-II, Social Justice & Empowerment Department Orders
आप अनुग्रह राशि भुगतान को कैसे देख सकते है-
सबसे पहले आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में जन सूचना पोर्टल को सर्च करे |
उसके बाद आपके सामने COVID-19 का होम पेज खुलेगा |

होम पेज पर आप
कोविड-19 अनुग्रह राशि भुगतान-I (1000 रुपये की किस्त ) पर क्लिक करे|
क्लिक करने के बाद आपसे कुछ जानकारी पूछी जाएगी-जिला, पता और नगर निकाय आदि |

जानकारी भरने के बाद अपनी पहली किश्त की राशि देख सकते है |

दूसरी किश्त के भुगतान के लिए आप कोविड-19 अनुग्रह राशि भुगतान-II (1500 रुपये की किस्त) पर क्लिक करे |
क्लिक करने के बाद आपसे जिला, पता और नगर निकाय के बारे में पूछा जायेगा |

सभी जानकारी भरने के बाद आप क्लिक करेंगे, तो आपको दूसरी किश्त की जानकारी बता दी जाएगी |
नोट-हमारी टीम द्वारा दी गई सूचना आपको अच्छी लगी हो तो, आप इस जानकारी को आप अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे-धन्यवाद
