झारखण्ड मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना, Jharkhand Corona Sahayata Mobile App Download @ www.covid19help.jharkhand.gov.in/, वेबसाइट पर 22 अप्रैल 2020 तक अपने बारे में सूचना अंकित करे
झारखण्ड सरकार करेगी-कोरोना के कारण दूसरे राज्यों में फसे लोगो की सहायता-झारखण्ड सरकार की पहल, मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना अंतर्गत झारखण्ड से बाहर फसें लोगों को सहायता राशि दी जाएगी। इसे प्राप्त करने हेतु मोबाइल ऍप को https://covid19help.jharkhand.gov.in से डाउनलोड करें तथा अपने बारे में सूचना दिनांक 22-4-2020 तक अंकित करें।
हेमंत सोरेन ने शुरू की झारखण्ड मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना
नमस्कार दोस्तों-हमारी टीम आपको इस पेज में झारखण्ड सरकार द्वारा कोरोना महामारी के कारण से झारखण्ड के बाहर किसी अन्य राज्यों में फसे हुए है, उनके लिए सरकार से एक मोबाइल एप लांच किया है, जाने इस Mobile App से किस प्रकार Jharkhand Government आपकी सहायता करेगी |
बिहार राज्य के बाद आप झारखण्ड सरकार ने भी अपने राज्य से बाहर फसे हुए लोगो की सहायता के लिए COVID 19 के नाम से एक Mobile App लांच किया है | इस Mobile App के जरिये | झारखण्ड राज्य सरकार अपने राज्य के नागरिको की सहायता करेगी | इस Mobile App की सम्पूर्ण जानकारी आप इस पेज में पढ़ सकते है |
Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे
क्या है झारखण्ड मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना?
झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना महामारी (Corona Virus) के झारखण्ड राज्य के निवासियों के लिए झारखण्ड मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना शुरू की है | इस योजना के लिए सरकार ने एक Mobile App भी लांच किया है |
इस योजना का लाभ केवल झारखण्ड राज्य के निवासियों को ही मिलेगा | Jharkhand Mukhyamantri Vishesh Sahayata Yojana का लाभ लेने आपके पास निम्न लिखित दस्तावेज का होना जरुरी है | झारखण्ड सरकार द्वारा यह योजना Corona Virus के कारण पीड़ित नागरिको के लिए ही शरू की गई है |
झारखण्ड मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना का लाभ लेने के लिए निम्न दस्तावेज होने चाहिए-
यह योजना केवल उन्हीं लोगों के लिए है जो झारखंड राज्य के निवासी है तथा झारखंड राज्य से बाहर कोरोना वायरस के चलते फसें हुए है | इसके लिए जरूरी कागजात निम्नलिखित है
लाभार्थी के आधार कार्ड की प्रति
लाभार्थी के नाम से बैंक खाता जो झारखंड राज्य में अवस्थित किसी बैंक के ब्रांच में हो |
अन्य महत्वपूर्ण बातें –
लाभार्थी के फोटो (सेल्फी) का मिलान आधार डेटाबेस के फोटो से किया जायेगा अतः आधार का फोटो साफ होना चाहिए |
एक आधार संख्या पर एक हीं रजिस्ट्रशन होगा |
मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओo टीo पीo मोबाइल ऍप पर करना होगा |
इससे सम्बंधित सहायता सिर्फ बैंक खाता में हीं भेजा जायेगा |
झारखण्ड मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना Mobile App को कैसे Download करे-
सबसे पहले आप झारखण्ड सरकार द्वारा झारखण्ड मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के लिए बनाई गई वेबसाइट को विजिट करे –http://covid19help.jharkhand.gov.in/
उसके बाद आप वेबसाइट पर दिए गए झारखण्ड मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के Mobile App को अपने Mobile में Install करे |
झारखण्ड मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के Mobile App को Install करने के बाद आप योजना के लिए अपना पंजीकरण कर सकते है |
पंजीकरण में आपको पूछी गई जानकारी भरनी होगी |
उसके बाद मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओo टीo पीo मोबाइल ऍप पर करना होगा |
अंत में आप झारखण्ड मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के घोषणा को पढ़े और अपना Registration सुनिश्चित करे |
नोट-दोस्तों अगर आपको हमारी टीम द्वारा दी गई सूचना अच्छी लगी हो तो, आप इस जानकारी को अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे-धन्यवाद
