Rajasthan में Lockdown के दौरान बढ़ाई जाएगी और भी सख्ती, प्रदेश में कोरोना की लहर से बढ़ते मरीजों की संख्या को रोकने के लिए और भी सख्ती बढ़ाई जा सकती है, राजस्थान में कोटा, अलवर, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर आदि जिलों में अधिक मरीज बढे, नए दिशा-निर्देश जल्द जारी होंगे |
Latest Update-19 May 2021-:21 मई को समाप्त हो रही अवधि,1 महीने के लिए बढ़ाई गई धारा-144 की अवधि, कोरोना संक्रमण को देखते हुए बढ़ाई गई अवधि, अब 22 मई से 21 जून तक बढ़ाई गई धारा 144,गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना |
पिछले दो वर्षों में कोरोनावायरस ने अपनी पकड़ बहुत ज्यादा मजबूत बना ली है l अगर देखा जाए तो कोरोनावायरस सिर्फ भारत में नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपना कहर बरसा रहा है l 2 वर्ष हो चुके हैं, फिर भी Covid – 19 की रफ्तार अभी तक धीमी नहीं हो पाई है l प्राप्त जानकारी के अनुसार यह भी बताया जा रहा है, कि इस वर्ष के अंत तक Third Stage Of Corona Virus भी भारत में आ जाएगी l
Covid-19 Vaccine Online Registration Form
भारत में कुछ बड़े शहर व नगर ऐसे हैं जहां पर स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है l ऐसे में राजस्थान में भी कोरोनावायरस बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है इसीलिए राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी का यह कहना है, कि अगर कोरोना की रफ्तार ना रुकी तो राजस्थान में Lockdown की गाइडलाइंस को और भी सख्त बनाया जाएगा l जितनी भी छूट राज्य सरकार ने पहले दी है अब वह छूट भी नहीं दी जाएगी l ऐसे जिले जहां पर कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं वहां नए नियम बनाए जाएंगे ताकि लोग घरों से बाहर ना निकले l
Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे
राजस्थान के इन जिलों में की जाएगी और ज्यादा सख्ती
राजस्थान में कोटा, अलवर, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर ऐसे जिले हैं जहां पर कोरोनावायरस के मामले सबसे ज्यादा संख्या में मिले हैं l आपको बता दें, कि यह बहुत ही गंभीर बात है कि राजस्थान के Total संक्रमित मरीजों में से 24% मरीज अकेले जयपुर जिले से मिले हैं l राजस्थान में कुल 200000 एक्टिव कैसे हैं जिनमें से 49,000 Cases सिर्फ और सिर्फ जयपुर के हैं l
Black Fungus से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी
कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की मृत्यु भी अधिक हो रही है l यही कारण है, कि चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह फैसला लिया है, कि अधिक संक्रमण वाले जिले में अधिक सख्ती बरती जाएगी और जयपुर जिले के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे l
विगत कुछ दिनों में कोरोनावायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या में आई है कमी
जब से राजस्थान में लॉकडाउन को बढ़ाया गया है तभी से राजस्थान व अन्य जगह पर Coronavirus Active Case थोड़े कम हुए हैं l अब ऐसे में यह राहत भरी खबर है l अगर राजस्थान में थोड़ी सख्ती और की जाए तो यकीनन कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को बहुत जल्दी रोका जा सकता है l
कोरोनावायरस पर लगाम लगाने के लिए बनाए जाएंगे माइक्रो कंटेनमेंट जोन
राजस्थान में पिछले वर्ष भी ऐसे जिले व नगर जहां पर एक ही स्थान पर 4 से अधिक कोरोनावायरस के पेशेंट पाए गए थे उसे माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था l
कोरोना में म्यूकरमाइकोसिस सबसे बड़ा खतरा-
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोबारा से सरकार के द्वारा माइक्रो कंटेनमेंट बनाए जाने की तैयारियां हो चुकी है l कंटेनमेंट जॉन बनाकर आवाजाही को बिल्कुल रोका जाएगा l राजस्थान में कंटेनमेंट जॉन की संख्या को बढ़ाने पर भी फैसला लिया जा चुका है l
