Black Fungus से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी देखे, Black Fungus का खतरा किन मरीजों को ज्यादा होता है, ब्लैक फंगस के लक्षण कैसे होते है, ब्लैक फंगस होने पर क्या उपाय है, Black Fungus से किस प्रकार से बचा जा सकता है |
हम सभी यह बात अच्छे से जानते हैं, कि भारत में जब से कोरोनावायरस ने रफ्तार पकड़ी है तभी से ही हर तरफ डर का माहौल बन चुका है l Covid Second Stage अभी खत्म नहीं हुई है, की कोरोना की तीसरी लहर भी इसी वर्ष के अंत तक आने की संभावना बताई जा रही है l हाल ही में ही कुछ दिनों से कोरोनावायरस के कारण स्थिति बहुत ही बिगड़ती हुई दिखाई दे रही है क्योंकि कोरोनावायरस के साथ-साथ एक नई बीमारी ने भी भारत में अपनी दस्तक दे दी है l
वैक्सीन लगवाने से पहले अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Black Fungus नाम की एक बीमारी भी अभी बहुत सुर्खियों में हैl जिस व्यक्ति को कोरोनावायरस हो गया था या कोई कोरोनावायरस से पीड़ित मरीज है उसको यह बीमारी हो जाने के आसार बहुत अधिक हैं l इसीलिए भारत सरकार ने ब्लैक फंगस से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है l इस में यह कहा गया है, कि कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण भारत में Mucormycosis जैसी बहुत भयंकर बीमारी हमारे चेहरे नाक, आंख और दिमाग में फैल कर अंगों को नष्ट कर देती है l
यदि किसी को ब्लैक फंगस अधिक हो जाए, तो उस मरीज की आंख भी निकालनी पड़ सकती हैl आइए जानते हैं Full Information About Mucormycosis In Hindi, Symptoms Of Mucormycosis In Hindi, Precautions In Black Fungus.
Black Fungus के लक्षण कैसे होते है-
यदि किसी व्यक्ति को Black fungus है, तो उसके शरीर में निम्नलिखित प्रकार के लक्षण देखे जा रहे हैं l जैसे कि –
मरीज के दांत हिलना या किसी भी चीज को खाते हुए दांत में दर्द होना Symptoms Of Black Fungus हो सकते है l
Effect Of Black Fungus के कारण मरीज के चेहरे में एक तरफ काफी दर्द महसूस होता है और चेहरे पर सूजन आ जाती है l यदि कोई व्यक्ति चेहरे के उस हिस्से को छुए तो उसे एहसास भी नहीं होता l
ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीज को उल्टी आती है और उल्टी वा बलगम में खून भी आता है l कई बार मरीज को खांसते हुए भी खांसी में खून आना Symptoms Of Black Fungus है l
ब्लैक फंगस का खतरा किसको अधिक है-
यदि कोई ऐसा मरीज जो Covid -19 से संक्रमित हो गया हो और कोविड-19 के Treatment के दौरान उसे मिथाइल प्रेडनिसोलोन, स्टेरॉयड दवा, डेक्सामीथाजोन दी गई हो, तो उसे ब्लैक फंगस होने के अधिक Chance है l
यदि कोई ऐसा कोविड-19 मरीज जिसे ट्रीटमेंट के दौरान आईसीयू में ऑक्सीजन पर रखा गया हो, उसे भी ब्लैक फंगस हो सकता है l
यदि कोई डायबिटीज का पेशेंट जिसका डायबिटीज नियंत्रित नहीं हो पा रहा हो या फिर किडनी ट्रांसप्लांट और कैंसर से संबंधित मरीज को भी Black Fungus आसानी से हो सकता है l
Black Fungus होने पर कैसे पता चलेगा-
जो भी ब्लैक फंगस के लक्षण हमने आपको बताए हैं, यदि आप को वह सभी लक्षण अपने अंदर महसूस दे रहे हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए l आपको नाक एवं गले, आंख से संबंधित विशेषज्ञ से तुरंत Treatment शुरू करना चाहिए l
ब्लैक फंगस से संबंधित सावधानियाँ
यदि आप खुद को ब्लैक फंगस से बचाना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित सावधानियां बरतनी चाहिए –
यदि आपको ब्लैक फंगस के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो पहले 5 से 7 दिनों में स्टेरॉयड दवा का सेवन बिल्कुल भी ना करें lयदि आप स्टेरॉयड का सेवन करेंगे, तो इससे आपकी बीमारी और भी अधिक बढ़ सकती है l
जब आपका इलाज शुरू हो जाए, तो डॉक्टर से यह जरूर पूछें कि जो दवाई दी जा रही हैं उनमें स्टेरॉइड तो नहीं है l अगर उन दवाइयों में स्टेरॉयड है, तो वह दवाई आपको क्यों दी जा रही है? आपको नियमित रूप से डॉक्टर के संपर्क में अवश्य रहना है l
हम आपको यह सुझाव देना चाहेंगे, कि आप किसी भी दोस्त या रिश्तेदार के कहने पर स्टेरॉइड दवा जैसे कि डेक्सोना, मेडरॉल आदि Medicine का सेवन बिल्कुल भी ना करें l यदि आप बिना किसी विशेषज्ञ के अपनी मर्जी से दवाई लेंगे तो आपको नुकसान हो सकता है l
Important Message – हमने आपको Full Information About Black Fungus बता दी हैं l हम आपसे यही उम्मीद करते हैं, कि आप अधिक से अधिक News About Black Fungs को अपने सगे संबंधियों के साथ Share जरूर करेंगे ताकि उन्हें भी ब्लैक फंगस के बारे में पूरी जानकारी मिल सके और वह खुद को Black Fungus Effect से बचा सके l
