Yogi सरकार लड़कियों को सालाना 15 हजार रूपये की छात्रवृति देगी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Jyoti Kalash Scholarship Scheme के तहत लड़कियों को 15 हजार रूपये सालाना देने की घोषणा की गई, छात्राएं 15 जनवरी 2022 तक Jyoti Kalash Scholarship Scheme के लिए आवेदन कर सकेंगी |
जिस प्रकार हर एक राज्य में अपने राज्य के छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए Scholarship Scheme की शुरुआत की गई हैं, तो इसी प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा भी UP Scholarship Scheme की शुरुआत की गई है ताकि राज्य के छात्रों को अच्छी पढ़ाई दी जा सकें। राज्य में बहुत से ऐसे कमजोर वर्ग और आर्थिक रुप से कमजोर छात्र हैं जो मन लगाकर पढ़ना तो चाहते हैं लेकिन पैसों की कमी के कारण वह पढ़ाई नहीं कर सकते।
इसीलिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा उनकी सहायता करने के लिए उन्हें छात्रवृत्ति दी जाती हैं। सभी छात्रों को छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए 30 नवंबर 2021 तक का समय दिया गया था l जितने भी छात्रों ने आवेदन दिया हैं, तो उन सभी छात्रों को Uttar Pradesh Social Welfare Department के द्वारा 28 दिसंबर तक छात्रवृत्ति की राशि देने की पूरी कोशिश से की जाएगी।
छात्रों को मिलेगी सालाना 25,000 रुपए की छात्रवृति
उम्मीद है कि 15 जनवरी तक सभी छात्रों को Uttar Pradesh Scholarship Scheme के तहत पैसे मिल जाएंगे। जब सभी छात्रों को Scholarship की राशि मिल जाएगी तो उन्हें तुरंत ही स्कूल और कॉलेज की फीस जमा करानी होगी। यदि कोई छात्रवृत्ति की राशि मिलने पर छात्र स्कूल और कॉलेज किसी जमा नहीं करवाता हैं, तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही भी की जा सकती है l इसीलिए छात्रों को इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा।
ऑनलाइन दस्तावेज में दर्ज जानकारी गलत होने पर रुक सकती है छात्रवृत्ति
उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग छात्रों के द्वारा जमा किए गए सभी दस्तावेजों का सत्यापन करके उन्हें Online Scholarship Application के साथ मर्ज करेगा। यदि ऑनलाइन दर्ज किए गए दस्तावेजों में किसी भी तरह का कोई संदिग्ध पाया जाता हैं, तो इस स्थिति में छात्रों को तुरंत ही मैसेज के माध्यम से सूचित करके इसे सुधारने के लिए कहा जाएगा।

यदि कोई छात्र ऑनलाइन दस्तावेज में दर्ज जानकारी में सुधार नहीं कर पा रहा तो इस स्थिति में उसकी छात्रवृत्ति भी रोकी जा सकती हैं। इसीलिए छात्रों को अपने द्वारा जमा कराए गए आय प्रमाण पत्र की भी अच्छे से जांच करनी होगी। यदि किसी भी छात्र का Income Certificate Fake हुआ तो उन छात्रों का Application Form भी Reject किया जा सकता हैं।
राज्य की छात्राओं के लिए की गई New Scholarship Scheme की शुरुआत
उत्तर प्रदेश राज्य के Chief Minister Shri Adityanath Yogi के द्वारा अपने राज्य की लड़कियों के लिए एक New Scholarship Scheme की शुरुआत की गई हैं। इस योजना का नाम Jyoti Kalash Scholarship Scheme हैं। उत्तर प्रदेश राज्य में ऐसी बहुत सी लड़कियां हैं जिनके घर की आर्थिक स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। इसीलिए इस प्रकार की लड़कियों को Jyoti Kalash Scholarship Scheme के माध्यम से कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी ताकि उन्हें पढ़ाई करने में किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़ें। Jyoti Kalash Scholarship Scheme का लाभ 10वीं कक्षा में पढ़ रही छात्राओं को दिया जाएगा l मगर Scholarship के लिए छात्राओं का Final Selection बोर्ड के परिणामों पर ही निर्भर करता हैं।
UP Bhagya Laxmi Yojana Registration
ऐसी बहुत सी लड़कियां होती हैं जो स्कूल में तो दाखिला ले लेती है मगर उनके माता-पिता उनकी यूनिफार्म या किताबों का खर्चा उठाने में सक्षम नहीं होते। इसी वजह से उनकी पढ़ाई भी बीच में रुक जाती हैं। अब उत्तर प्रदेश राज्य में इस प्रकार की गरीब लड़कियों को स्कूल फीस के साथ-साथ हर एक खर्चा दिया जाएगा जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई बीच में नहीं रुकेगी।
ज्योति कलश स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत आवेदन हेतु योग्यता
Jyoti Kalash Scholarship Scheme केवल लड़कियों के लिए शुरू की गई है इसीलिए इस योजना के अंतर्गत केवल लड़कियां ही आवेदन कर सकती हैं।
इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली लड़कियां उत्तर प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी होने चाहिए। क्योंकि Jyoti Kalash Scholarship Yojana केवल उत्तर प्रदेश की लड़कियों के लिए ही शुरू की गई हैं।
जो छात्राएं 10वीं की बोर्ड की परीक्षाएं दे रही हैं, तो केवल वही आवेदन कर सकती हैं। 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं में छात्राओं के जितने भी अंक आएंगे उन्हीं के हिसाब से उनका चयन छात्रवृत्ति के लिए किया जाएगा।
Jyoti Kalash Scholarship Scheme के अंतर्गत आवेदन करने वाली लड़कियों के परिवार की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। यदि कोई लड़की Income cerytificate में जानबूझकर कम वार्षिक आय लिखवाती हैं, तो दस्तावेज सत्यापन के समय उसका फॉर्म भी Reject किया जा सकता हैं।
ज्योति कलश छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत लड़कियों को कितनी राशि दी जाएगी
ज्योति कलश छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत लड़कियों को 15,000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।
Jyoti Kalash Scholarship के माध्यम से Stationery Fees, School Fees, Book Fees, तथा School Uniform Fees भी शामिल हैं।
UP Kanya Vidya Dhan Yojana 2021 Registration
ज्योति कलश योजना के अंतर्गत आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज
Jyoti Kalash Scholarship Scheme का लाभ लेने के लिए लड़कियों के पास कुछ Important Documents होने जरूरी है जैसे –
उत्तर प्रदेश राज्य का निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
आवेदन करने वाली लड़की के बैंक खाते की पासबुक
Uttar Pradesh Jyoti Kalash Yojana के अंतर्गत आवेदन कैसे दें!
जो भी छात्राएं Jyoti Kalash Yojana के अंतर्गत आवेदन करना चाहती हैं, तो सबसे पहले उन्हें इस योजना की Official Website पर जाना होगा।
इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर ही आपको Log In का विकल्प दिखाई देगा, फिर आपको Log In कर लेना हैं।
आप Official Website पर अपनी Gmail ID या Facebook ID से भी Log In कर सकते हैं।
Log In करने के पश्चात आपको Start Application Link दिखाई देगा आपको उस पर Click करना है। फिर आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह से पढ़कर ध्यानपूर्वक भरना हैं।
Application Form को भरने के साथ-साथ आपको अपने सभी Required Documents Upload करने होंगे और उसके पश्चात Submit के विकल्प पर क्लिक करना हैं।
