RPSC School Lecturer परीक्षा में इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा, RPSC अजमेर द्वारा स्कूल व्याख्याता परीक्षा राज्य के 9 जिला मुख्यालयों पर आयोजित करवाई जा रही है, RPSC School Lecturer परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले अभ्यर्थी निम्न दस्तावेज जरूर लेकर जाए,
राजस्थान में 11 अक्टूबर 2022 से 21 अक्टूबर 2022 तक RPSC School lecture exam का आयोजन होने जा रहा है। इस परीक्षा को राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा, राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर करवाया जा रहा है। जिसमें 6,19,000 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इस परीक्षा को करवाने के लिए राज्य के 9 जिला मुख्यालयों का चयन किया गया है।
जिसमें अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अलवर और श्रीगंगानगर जिले शामिल है। सरकार द्वारा नकल तथा Paper Out जैसी चीजों को रोकने के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। आइए पोस्ट के जरिये RPSC school lecturer exam 2022 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे
Rajasthan RPSC School Lecturer PGT Recruitment 2022
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि RPSC School Lecturer Notification 5 मई 2022 को निकाला गया था। जिसमें विभिन्न विषयों के लिए लगभग 6000 पदों पर अध्यापकों की भर्ती की जानी थी। जिसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख आयोग द्वारा 4 जून 2022 निर्धारित की गई थी। काफी समय से इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार exam date का इंतजार कर रहे थे।

लेकिन Rajasthan Public Service Commission(RPSC) के द्वारा हाल में परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया था। जिसमें आगामी परीक्षाओं की परीक्षा तिथि घोषित की गई थी। जिसके बाद से उम्मीदवारों की इस चिंता का आखिरकार समाधान हुआ कि Rajasthan school lecturer PGT teacher vacancy की परीक्षा तिथि कब जारी होगी। साथ ही आयोग द्वारा पिछले हफ्ते प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए थे।
RPSC School Lecturer Exam 2022 किस प्रकार होगा
जैसा कि बताया गया है, कि आयोग के द्वारा प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 11 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। सुबह वाली शिफ्ट मे आज सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर के 10:30 बजे तक general awareness and general studies की परीक्षा होगी, जबकि दोपहर वाली shift मे आज दोपहर के 2:00 बजे से लेकर शाम के 5:00 बजे तक क़ृषि तथा गणित की परीक्षा होगी। इस प्रकार 11 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर तक विभिन्न subjects की ऐसे ही दोनों shifts में परीक्षाएं करवाई जाएंगी।
जैसा कि RPSC School lecture Notification 2022 मे साफ-साफ बताया गया है, कि सभी उम्मीदवारों को 2 पेपर से गुजरना होगा। जिसमें पहला पेपर 150 नंबर का तथा दूसरा पेपर 300 नंबर का होगा। उम्मीदवारों को पहले पेपर को हल करने के लिए डेढ़ घंटे का समय दिया जाएगा। जबकि दूसरे पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों के पास 3 घंटे का समय होगा। हालांकि दोनों पेपर में Negative marking का भी प्रावधान किया गया है। जिसमें 0.33 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
उम्मीदवारों के लिए पहला पेपर general awareness and general studies का होगा, जबकि दूसरा पेपर उम्मीदवारों द्वारा जिस विषय के लिए आवेदन किया गया है, उस विषय का होगा। आइए टेबल के माध्यम से दोनों पेपर को समझते हैं।
Note : उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि पेपर- 1, सभी के लिए common paper है। जबकि पेपर-2 अलग-अलग विषय के अनुसार अलग-अलग होगा।
नकल तथा धांधली को रोकने के लिए किए गए है बड़े बदलाव।
अक्सर यह देखा जाता है, कि Rajasthan की कई परीक्षाओं में नकल और धांधली के मामले सामने आए हैं। इसलिए राज्य सरकार ने पिछले अनुभव से सबक लेते हुए, इस बार परीक्षा में काफी कड़े इंतजाम किए हैं। जिसमें परीक्षा की सुरक्षा के लिए विशेष बदलाव किए गए हैं। जिससे नकल तथा धांधली को पूरी तरह से रोका जाएगा।
इसमें परीक्षा केंद्रों के बाहर जैमर लगाए गए हैं। जिससे उम्मीदवार परीक्षा के समय किसी भी electronic device का उपयोग नहीं कर सकता है। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 भी लगाई गई है। ताकि अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित किया जा सके, और जिन परीक्षार्थियों का एग्जाम है, केवल वे ही exam centre के 100 मीटर के दायरे में रहे।
बिना पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में No Entry
परीक्षा केंद्रों के बाहर उम्मीदवारों से RPSC school lecturer exam 2022 की लिखित परीक्षा में बैठने के लिए मास्क, एडमिट कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा original identity card( जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि ) होना चाहिए। इनमें से किसी भी एक दस्तावेज के बिना Exam Centre मे प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
