Western Coalfields Limited में Apprentice के 1281 पदों पर निकली भर्ती, WCL में Apprentice पद के लिए 10वीं और ITI पास अभ्यर्थी 21 सितम्बर 2021 तक आवेदन कर सकेंगे, अधिक जानकारी देखे-http://westerncoal.in/?q=node/19
हमारे देश में ITI, Diploma और B.TECH करने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, और अगर हम बेरोजगारी की बात करें तो ITI, Diploma और B.TECH करने वाले व्यक्ति ही सबसे ज्यादा बेरोजगार हैं | क्योंकि हमारे देश में प्राइवेट नौकरियों का काफी बुरा हाल है, और सरकारी नौकरी के लिए कंपटीशन काफी ज्यादा हैं |
जो कोई व्यक्ति ITI, Diploma या B.TECH करने के पश्चात Private Job करता भी हैं तो उसे Competition ज्यादा होने के कारण अच्छी तनख्वाह नहीं मिल पाती जिसकी वजह से वह नौकरी नहीं करना चाहतें | बहुत से व्यक्ति तो इन Courses को करने के पश्चात दूसरे शहरों में जाकर कम पैसों में नौकरियां भी करते हैं, लेकिन फिर भी वह जीवन यापन नहीं कर पातें |
इस प्रकार के व्यक्तियों के लिए अब अच्छी खबर सामने आई है, और वह अच्छी खबर यह है कि Western Coalfields Limited के द्वारा ITI, Diploma तथा B.TECH पास व्यक्तियों के लिए Apprentice के पदों पर भर्तियां निकाली हैं | Apprentice के पदों पर जो भी उम्मीदवार नियुक्त होते हैं, तो उन्हें अच्छी तनख्वाह भी दी जाएगी | मगर उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन देने होंगे l अब आगे हम इस भर्ती के बारे में आपको पूरी सूचना देते हैं |
Apprentice के 1281 पदों पर निकली है भर्तियां
Western Coalfields Limited के द्वारा अप्रेंटिस के पदों पर भर्तियां निकाली गई है | इन भर्तियों के तहत आवेदन प्रक्रिया 6 सितंबर 2021 को सुबह 10:00 बजे शुरू कर दी जाएगी | जो कोई भी उम्मीदवार इन भर्तियों के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो उन्हें जल्द से जल्द आवेदन करना होगा | क्योंकि 21 सितंबर 2021 को WCL के द्वारा आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी | इस भर्ती के तहत 10वीं कक्षा के पश्चात ITI और diploma course करने वालों तथा Graduation in Engineering करने वाले उम्मीदवारों को भी Apprentice करने का मौका दिया जाएगा | इस भर्ती में विभिन्न पद शामिल हैं जैसे कि
Apprentice | 965 |
Technician Apprentice | 215 |
Graduate Apprentice | 101 |
Total | 1281 |
कौन कर सकता हैApprentice के विभिन्न पदों पर आवेदन
जिस किसी भी उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा के पश्चात NCVT या SCVT मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में ITI Course किया हुआ हैं तो वह Apprentice के लिए आवेदन कर सकते हैं |

Technician Apprentice के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास Mining या Mine Surveying Trade में Diploma होना अनिवार्य है, तभी Diploma Holder आवेदन कर सकते हैं | इसके अतिरिक्त जिस किसी भी उम्मीदवार ने Mining Engineering में B.E या B.TECH की हुई है तो वह Graduate Apprentice के पदों पर आवेदन कर सकते हैं |
Apprentice Age Limit
जो कोई भी उम्मीदवार Apprentice के पदों के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो उनकी उम्र 18 वर्ष से लेकर 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त OBC Caste के उम्मीदवारों को आयु में 3 साल की छूट तथा SC-ST Caste के आवेदकों को WCL Apprentice के पदों पर आयु में 5 साल की छूट दी जाएगी |
How to apply forApprentice Posts 2021
जो कोई भी उम्मीदवार Apprentice के पदों के लिए योग्य है, तो वह उम्मीदवार Official Website के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं | इसके अतिरिक्त जो उम्मीदवार WCL Apprentice के पदों पर आवेदन नहीं दे पा रहे हैं तो वह अपने नजदीकी किसी भी Common Service Center पर जाकर भी WCL Apprentice के पदों पर आवेदन दे सकते हैं |
