मशहूर कार कंपनी Volkswagen के द्वारा शानदार फीचर के साथ अपनी नई गाड़ी को Launch करने की तैयारियां कर ली गई हैं। आने वाले केवल 3 से 4 दिन के अंदर इस गाड़ी को Launch कर दिया जाएगा। जिस गाड़ी की बात हम कर रहे हैं उसका नाम Virtus Sedan है। कंपनी के द्वारा इस गाड़ी को काफी अच्छे फीचर्स के साथ लांच किया जा रहा हैं।

इन्हीं फीचर्स की वजह से यह मार्केट में मौजूद अन्य गाड़ियों के साथ-साथ Volkswagen कंपनी की गाड़ी Vento की जगह भी लेने वाली हैं। कंपनी के द्वारा इस गाड़ी को कुछ इस तरीके से तैयार किया गया है कि, यह भारत के शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर बड़ी आसानी से चल सकेगी।

अब से पहले तो यह गाड़ी केवल बाहर के मुल्कों में ही बिक रही थी लेकिन अब भारत में भी इस गाड़ी को खरीदने के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। आगे हम आपको Volkswagen Virtus Sedan Launching Date के अलावा इसके फीचर्स की भी जानकारी देते हैं ताकि आपके लिए इसे खरीदना आसान हो जाए।

Volkswagen Virtus Front Look Photo
Volkswagen Virtus Front Look Photo

Volkswagen Virtus Sedan को 9 जून को किया जाएगा, लॉन्च

• Volkswagen कंपनी के द्वारा अपनी शानदार फीचर्स वाली Virtus Sedan को 9 जून 2022 को लांच किया जाएगा। इस नई गाड़ी को Volkswagen तथा Scoda इन दोनों ही कंपनियों ने मिलकर तैयार किया हैं। इसी वजह से लोग इस गाड़ी में काफी ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

Volkswagen Virtus Interior Photo
Volkswagen Virtus Interior Photo

• बता दें कि अब भारत में Volkswagen Virtus Sedan की बुकिंग भी शुरू हो चुकी हैं। आप इसे Online और Offline दोनों ही तरीकों से बुक कर सकते हैं। अबसे पहले तो इस गाड़ी को केवल विदेशी बाजारों में ही बेचा जा रहा था, परंतु अब भारत में Launch हो जाने के पश्चात ग्राहक इसे अपनी पसंद के अनुसार खरीद सकेंगे।

Hi-tech Features के साथ लांच की जा रही हैं, Volkswagen Virtus Sedan

• Volkswagen कंपनी के द्वारा अपनी इस गाड़ी को Sporty Design में लांच किया जा रहा हैं। इस गाड़ी को इतनी ज्यादा शानदार लुक दी गई हैं कि, यह दिखने में बिल्कुल BMW तथा AUDI की गाड़ियों का मुकाबला करती हैं।

Volkswagen Virtus wireless Charger
Volkswagen Virtus wireless Charger

• Volkswagen Virtus Sedan के Exterior के साथ-साथ इसका Interior भी काफी ज्यादा अच्छा हैं। इस गाड़ी में आपको 10 इंच का Touch Screen Infotainment System, 8 इंच का Digital Instrument Cluster, वायरलेस फोन चार्जिंग, Ventilated Front Seat Ambient Lighting, Sunroof, कनेक्टेड कार तकनीक जैसे Hi-Tech Technology Feature’s दिए गए हैं जो कि इस गाड़ी को आज के समय की सबसे लेटेस्ट गाड़ी बनाते हैं।

Volkswagen Virtus Airbags
Volkswagen Virtus Airbags

• इसके अतिरिक्त Volkswagen Virtus Sedan में आपको Tyre Pressure Monitoring System, Hill Hold Control, 6 Air-Bags तथा ESC Feature’s भी दिए जा रहे हैं।

10 से 18 लाख रुपए की कीमत में लांच होगी, Volkswagen Virtus Sedan

• यदि हम Volkswagen Virtus Sedan Launching Price की बात करें, तो इस गाड़ी को 10 से 18 लाख रुपए कें Ex-showroom Price में लॉन्च किया जाएगा।

Volkswagen Virtus First Look Photo
Volkswagen Virtus First Look Photo

• इस नई गाड़ी को सिर्फ Petrol-Engine के साथ ही लांच किया जाएगा जिनमें 1.0 Ltr. TSI Engine तथा 1.5 Ltr. TSI Engine शामिल है। इस गाड़ी को 6 Speed Manual तथा 6 Speed Torque Converter Automatic Gear Box दिए गए हैं।

• कंपनी के द्वारा इस गाड़ी में 1.5 लीटर इंजन के साथ 7-speed DCP Gear Box दिया गया है जोकि इस गाड़ी को बहुत ही शानदार गाड़ी बनाता हैं।

• जब यह गाड़ी लांच होगी तो इस गाड़ी का मुकाबला बाजार में मौजूद हौंडा सिटी, हौंडा वर्ना, मारुति सुजुकी सियाज जैसी गाड़ियों से होगा। हमें उम्मीद है कि यह नई गाड़ी इन सभी गाड़ियों पर भारी पड़ने वाली हैं, क्योंकि इसमें दिए गए हाईटेक टेक्नोलॉजी के फीचर्स इन किसी भी गाड़ियों में नहीं है।