ऐसे विद्यार्थी जो वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) कोटा से पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए हाल ही में ही एक नोटिस जारी किया गया है l जारी नोटिस के अनुसार वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के द्वारा दिसंबर 2021 परीक्षा हेतु डिफाल्टर विद्यार्थियों से परीक्षा फॉर्म भरवाने के लिए Online Portal पर प्रक्रिया आरंभ कर दी है l
ऐसे छात्र जो पूर्व परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण/अनुपस्थित थे और जिनके कार्यक्रम की अधिकतम अवधि अभी शेष है, वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं l जो भी विद्यार्थी दिसंबर 2021 परीक्षा में बैठने के लिए इच्छुक है वह आवेदन करने की अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकता है l
Computer Teacher Notes PDF
चलिए जान लेते हैं कि वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के द्वारा डिफाल्टर विद्यार्थी जो दिसंबर 2021 परीक्षा में सैद्धांतिक प्रश्न-पत्र/ प्रोजेक्ट/ लघुशोध परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक हैं वह ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैंl
चलिए जान लेते हैं कि ऑनलाइन फॉर्म किस तिथि तक भरे जा रहे हैं और इच्छुक उम्मीदवार को किस वेबसाइट के माध्यम से इस संबंध में पूरी जानकारी मिल जाएगी l
सैद्धांतिक प्रश्नपत्र/ प्रोजेक्ट /लघु शोध परीक्षा हेतु इस तिथि तक कर सकते हैं, ऑनलाइन आवेदन
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के द्वारा हाल ही में ही जो दिसंबर 2021 की परीक्षा से संबंधित ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया गया है, उसके अनुसार डिफाल्टर विधार्थी सैद्धांतिक प्रश्न-पत्र/प्रोजेक्ट/लघु शोध परीक्षा के लिए सिर्फ एक बार ही Online Apply कर सकते हैं l
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 10 मई 2022 तक का समय दिया जा रहा है l इसके अलावा यदि कोई उम्मीदवार परीक्षा शहर में परिवर्तन करना चाहता है, तो उसे भी 10 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा l
VMOU December 2021 Exam Notice for defaulter student
नोटिस के अनुसार उम्मीदवार से किसी भी परिस्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे l इसलिए जो भी उम्मीदवार इच्छुक है वह ऑनलाइन ही अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर दें l
इसके अलावा दिसंबर 2021 परीक्षा में बैठने के लिए इच्छुक डिफाल्टर विद्यार्थी को Net Baking और ई मित्र के द्वारा ही Application Fee जमा करने होगी l
प्रायोगिक परीक्षा के लिए जारी की जाएगी सूचना
सैद्धांतिक प्रश्नपत्र/प्रोजेक्ट/लघु शोध परीक्षा के इलावा जो भी उम्मीदवार प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होना चाहता है, उनकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रायोगिक परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु सूचना अलग जारी की जाएगी l
यानी अभी प्रायोगिक परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु छात्रों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है l जैसे ही प्रायोगिक परीक्षा से संबंधित कोई भी जानकारी विश्वविद्यालय के द्वारा जारी की जाएगी हमारे द्वारा आपको जानकारी दे दी जाएगी l
इच्छुक छात्र इस प्रकार से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
जो भी डिफाल्टर विधार्थी दिसंबर 2021 सैद्धांतिक पप्रश्-पत्र/प्रोजेक्ट/लघु शोध परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं l वह विश्वविद्यालय की ऑफिशल वेबसाइट www.vmou.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं l
इसके अलावा जो भी छात्र परीक्षा आवेदन परीक्षा शुल्क व अन्य कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहता है, वह विश्वविद्यालय की Official Website पर विजिट कर सकता है l विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों के लिए यह दिशानिर्देश में दिए गए हैं की परीक्षा में शामिल होने से पहले छात्र कोविड-19 संबंधित टीकाकरण अवश्य करवा लें l
