UPTET 2021 के आवेदन शुरू हुए, Uttar Pradesh TET 2021 के लिये ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर तक रहेगी, इच्छुक अभ्यर्थी Official Website updeled.gov.in से 25 October तक Online Form भरे सकेंगे, UPTET 2021 की लिखित परीक्षा 28 नवम्बर को होगी |

यदि कोई उत्तर प्रदेश राज्य में सरकारी शिक्षक बनना चाहता हैं, तो उसे इस परीक्षा को पास करना पड़ता हैं। इस परीक्षा में वे उम्मीदवार शामिल होते हैं, जो उत्तर प्रदेश में Primary तथा Junior Level के स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश राज्य में यह परीक्षा बेहद ही अहम हैं, क्योंकि ज्यादातर उम्मीदवार सरकारी शिक्षक की नौकरी के पीछे भागते हैं और इसीलिए वें इसी से संबंधित पढ़ाई भी कर लेते हैं, ताकि उन्हें सरकारी शिक्षक बनने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हों।

UP Police SI Handwritten Notes PDF

जो भी उम्मीदवार UPTET Exam का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो उन्हें अब इस परीक्षा का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि UPTET Exam के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, तो वह जल्दी आवेदन कर सकते हैं। Uttar Pradesh Examination Regulatory Authority, Prayagraj के द्वारा इस परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखें भी घोषित कर दी गई है जिनके बारे में हम विस्तार से जानेंगे।

UPTET 2021 Online Form Start

  • उत्तर प्रदेश राज्य के वें उम्मीदवार जो उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें जल्द ही UPTET 2021 के तहत आवेदन करना होगा। UPTET 2021 के तहत 7 अक्टूबर 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं l जो भी इच्छुक उम्मीदवार है, तो उन्हें आवेदन करने के लिए 25 अक्टूबर 2021 तक का समय दिया गया है। आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

  • UPTET Exam 2021 के तहत दो परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जो उम्मीदवार कक्षा 1 से 5वीं कक्षा तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं तो उनके लिए Primary Level की परीक्षा तथा जो उम्मीदवार कक्षा 6 से 8वीं तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं तो उनके लिए Junior level की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

  • इस भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग राज्य के विभिन्न विद्यालयों में लगभग 50000 से भी अधिक शिक्षकों के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती परीक्षा में पदों की संख्या ज्यादा होने के कारण आवेदन संख्या भी काफी बढ़ सकती है जिसकी वजह से कंपटीशन भी काफी ज्यादा रहेगा।

Important Dates for UPTET 2021

परीक्षा से जुड़ा कार्यक्रम

तारीख

यूपीटीईटी परीक्षा के रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख

7 अक्टूबर 2021

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की अंतिम तारीख

25 अक्टूबर 2021

यूपीटीईटी परीक्षा का शुल्क जमा कराने की अंतिम तारीख

26 अक्टूबर 2021

पूरा रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कराने की अंतिम तारीख

27 अक्टूबर 2021

परीक्षा की तारीख

28 नवंबर 2021

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख

17 नवंबर 2021

परीक्षा की आंसर की जारी होने की तारीख

2 दिसंबर 2021

परीक्षा का रिजल्ट जारी होने की तारीख

28 दिसंबर 2021

Eligibility Criteria of UPTET 2021

Primary Level Teacher

Junior Level Teacher

किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री के साथ D.EL.Ed

बीएड विशेष परीक्षा B.Ed और कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री / मास्टर डिग्री

किसी भी स्त्री में स्नातक 50% अंकों के साथ B.Ed डिग्री

मास्टर डिग्री बीटीसी ट्रेनिंक के साथ स्नातक डिग्री

किसी भी विषय में Master Degree के साथ B.Ed डिग्री

12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ 4 साल का B.L.Ed कोर्स

45% अंकों के साथ स्नातक / मास्टर डिग्री के साथ B.Ed

12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा और B.SC ED परीक्षा पास उम्मीदवार

12वीं कक्षा में 50% अंक के साथ 4 साल का B.L.ED Course या फिर बीटीसी उर्दू / विशेष डिग्री

45% अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में B.Ed डिग्री के साथ मास्टर डिग्री / बैचलर डिग्री

UPTET 2021 Age Limit

यूपीटीईटी 2021 परीक्षा के तहत 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष तक की आयु के उम्मीदवार आवेदन दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिन जातियों को सरकारी मापदंडों के हिसाब से आयु में छूट मिलती हैं, तो उन्हें बिल्कुल वैसे ही आयु में छूट दे दी जाएगी।

Application Fee for UPTET 2021

  • UPTET 2021 की परीक्षा में आवेदन शुल्क इस चीज पर निर्भर करता है कि आप level-1 की अकेली परीक्षा देंगे या फिर level-1 और level 2 की परीक्षा साथ में देंगे। मतलब की अगर आप Level 1 या Level 2 में से कोई भी एक परीक्षा में शामिल होते हैं, तो उसके लिए सामान्य जाति तथा ओबीसी जाति के आवेदकों को ₹600 आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को ₹400 आवेदन शुल्क, डिफरेंटली एबल्ड श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क देना होगा।

  • जो उम्मीदवार Level 1 और level 2 दोनों ही परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं, तो उनमें से सामान्य तथा ओबीसी जाति के आवेदकों को ₹1200, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को ₹800 तथा डिफरेंटली एबल्ड श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹200 आवेदन शुल्क देना होगा।

How to apply for UPTET 2021 Online form

बोर्ड द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता को जो कोई भी अभ्यर्थी पूरा करता है तो वह यूपीटेट 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन दे सकता है l इच्छुक अभ्यर्थी यूपी टेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं l आधिकारिक वेबसाइट पर जैसे ही एंटर करेंगे, तो यूपी टेट 2021 में ऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प दिखाई देगा l इसी विकल्प पर क्लिक करके इच्छुक अभ्यर्थी यूपी टेट परीक्षा 2021 के लिए आवेदन दे सकते हैं l हम आपको अधिकारिक वेबसाइट का लिंक दे रहे हैं जिसके माध्यम से आप आवेदन कर सकते हैं l

Official Website –www.updeled.gov.in