UPSSSC ने Health Worker के 9212 पदों पर निकाली भर्ती, UPSSSC विभाग में Health Worker के विभिन्न 9212 पदों पर विज्ञप्ति निकली हुई है, PET 2021 से Certificate प्राप्त Candidates दिनांक 5 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकेंगे |
Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission के द्वारा 9000 से भी अधिक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। UPSSSC के द्वारा जारी किए गए विज्ञापन के मुताबिक राज्य में Family Welfare Department के अंतर्गत Female Health Worker के पदों पर भर्तियां की जाएगी।
UP Police SI Handwritten Notes
जो भी योग्य उम्मीदवार हैं तो वह Online Apply कर सकते हैं। आपको जानकर खुशी होगी कि UP Preliminary Qualifying Examination 2021 ( PET ) के आधार पर आयोजित की जाने वाली यह पहली Recruitment होगी। आइए जानते हैं कि Health Worker Recruitment 2021 के तहत आवेदन करने के लिए पूरी प्रक्रिया क्या है l
UPSSSC स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर की जाएगी भर्ती
UPSSSC के द्वारा जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य में Health Worker Woman के 9212 पदों पर भर्ती की जाएगी। UPSSSC के द्वारा निकाली गई भर्ती का Category के आधार पर पदों का विवरण निम्नलिखित रुप से इस प्रकार है l
वर्ग जाति | पद |
अनारक्षित वर्ग | 4865 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 1660 |
ईडब्ल्यूएस | 921 |
अनुसूचित जाति | 1346 |
अनुसूचित जनजाति | 420 |
कुल पद | 9212 |
UPSSSC Health Worker Recruitment 2021 Application Date
जो भी योग्य महिला Candidates हैं, तो उन्हें 5 जनवरी 2022 तक आवेदन करने का मौका दिया गया हैं। यदि कोई Female Candidates आवेदन करते समय गलती कर देती है, तो उस गलती को 12 जनवरी 2022 तक आसानी से सुधार भी सकती हैं। आवेदन करने से संबंधित महत्वपूर्ण तिथि इस प्रकार है l
UP Police SI & ASI Exam किAnswer Key जारी हुई
कार्यक्रम | तिथि |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 15 December 2021 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 5 January 2022 |
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 5 January 2022 |
आवेदन में त्रुटि संशोधन करने की अंतिम तिथि | 12 January 2022 |
UPSSSC Recruitment के तहत Health Worker ( Woman ) के पद के लिए Educational Qualification
Health Worker Female के पदों पर भर्ती के तहत केवल वही महिला उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने PET 2021 से Certificate प्राप्त किया हुआ हैं।
जिन महिला उम्मीदवारों ने Board of Secondary Education, Uttar Pradesh से Intermediate Exam में उत्तीर्ण होने के बाद सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अच्छे संस्थान से 1 वर्ष या 2 वर्ष का ANM Course किया हुआ हैं, तो वह महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं।
इसी के साथ – साथ महिला उम्मीदवार UP Nursing Council से Registered भी होनी चाहिए, तभी वह Apply करने के लिए योग्य हैं।
UPSSSC Health Worker Recruitment 2021 के अंतर्गत आवेदन हेतु आयु सीमा
जो भी महिला उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहती हैं उनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त जो महिलाएं आरक्षित वर्ग से हैं, तो उन्हें Reservation Rules के आधार पर Age Limit में छूट दी जाएगी।
SMS & Missed Call से देखे Balance

Application Fee For UPSSSC Health Worker Recruitment 2021
UPSSSC Health Worker Recruitment 2021 के अंतर्गत आवेदन करने वाली सभी वर्गों की महिलाओं के लिए 25 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया हैं। इस आवेदन शुल्क को महिला उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से Online जमा कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त offline application fee जमा कराने के लिए महिला उम्मीदवार State Bank Of India से e-Challan के माध्यम से भी शुल्क जमा करा सकती हैं।
UPSSSC Health Worker Recruitment 2021 Selection Process
महिला उम्मीदवारों का चयन Health Worker के पद पर Preliminary Qualifying Examination के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। इसीलिए इस भर्ती में शामिल होने के लिए Preliminary Qualifying Examination में शामिल होना जरूरी हैं।
Download Gram Vikas Adhikari Hall Ticket
UPSSSC Health Worker Recruitment 2021 के अंतर्गत आवेदन कैसे दें
जो महिला उम्मीदवार स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर आवेदन देना चाहती हैं, तो Online Application दे सकती हैं। आवेदन करने के लिए UPSSSC की Official Website पर जाना होगा।
Home Page पर आपको इस भर्ती का Link दिखेगा l आपको उस Link पर Click करना है। लिंक पर क्लिक करते हुए Registration Link खुल जाएगा।
अब आपको अपना Registration करना है और Registration के दौरान पूछे जाने वाली हर एक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
Registration करने के पश्चात आपको Registration Number मिल जाएगा। उस रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से आपको login कर लेना हैं।
Log in करने के पश्चात आपको Application Form भरना है और Application Form भरने के पश्चात उसका Print out निकलवा कर अपने पास रख लेना है।
सभी Candidates अपने आवेदन का प्रिंटआउट तब तक नहीं निकाल सकेंगे, जब तक Application Fee का समायोजन बैंक के द्वारा नहीं कर दिया जाएगा।
हम आपको Up Health Worker Recruitment 2021 मे Apply करने के लिए Official Website का लिंक दे रहे हैं l दिए जा रहे Link के माध्यम से आप आसानी से Apply कर पाएंगे l
Official Website Link |
