UP के 68500 अध्यापकों को अंतर्जनपदीय तबादले के लिए करना होगा इंतजार, UP 68500 Assistant Teacher Bharti के चयनित शिक्षकों को जिले के अंदर तबादले के लिए करना पड़ेगा और इंतजार, पहले 4000 शिक्षकों को दी जाएगी नियुक्ति, उसके पश्चात ही किया जाएगा शिक्षकों का जिले के अंदर तबादला।
जो भी अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निकाली गई 68500 शिक्षक भर्ती में शामिल हो गए थे, वह काफी लंबे समय से अनेक समस्याओं में उलझे हुए हैं l दरअसल काफी लंबे समय से 68500 सहायक भर्ती में चयनित उम्मीदवार अंतजनपदीय तबादले का इंतजार कर रहें हैं l लेकिन बार-बार विभाग की ओर से अंतजनपदीय तबादले की प्रक्रिया लेकर आना कानी की जा रही है l
हाल ही में ही 68500 Assistant Bharti के तहत जो चयनित Teacher हैं, उन्हें अंतजनपदीय तबादले का इंतजार अब और भी करना होगा l चलिए जान लेते हैं हाल ही में ही इस मामले से संबंधित क्या जानकारी सामने निकल कर आई है और चयनित शिक्षकों को अपने गृह जिला के लिए अब और कितना इंतजार करना होगा l
4000 शिक्षकों को High Court ने दिए मनचाहे जिला आवंटन के आदेश।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो भी अध्यापक 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में चयनित हुए हैं, उन्हें हाल ही में ही हाईकोर्ट ने एक फैसला सुनाया है l इन शिक्षकों को हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार मनचाहा जिला आवंटित किया जाएगा l दरअसल 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में ज्यादा Merit पाने वाले शिक्षकों को भी उनके गृह जनपद से काफी दूर का स्कूल अलॉट हुआ था l
जिसके कारण चयनित शिक्षक काफी परेशान थे l इसलिए उन्होंने हाई कोर्ट में यह याचिका दायर कर दी थी कि 68500 में जिला आवंटन सही प्रकार से नहीं किया गया है l कम मेरिट प्राप्त उम्मीदवारों को पास का ही जिला आलोट कर दिया गया है l जबकि अधिक मेरिट लाने वाले शिक्षक को दूर का जिला आवंटित कर दिया गया था l

जिस कारण चयनित शिक्षक काफी परेशान थे l अब जब हाईकोर्ट ने 4000 शिक्षक को अपना मनपसंद जिला 8 Allot करने का आदेश दे ही दिया, तो अब जो चयनित उम्मीदवार अंतजनपदीय तबादले का इंतजार कर रहे हैं उन्हें अब और इंतजार करना पड़ेगा l
कार्य ग्रहण संभालने के बाद होगी आगे की प्रक्रिया
हाल ही में यह जानकारी मिली है कि शिक्षकों के जिले के अंदर तबादलों में अभी थोड़ा और इंतजार चयनित शिक्षकों को करना पड़ सकेगा l ऐसा इसलिए क्योंकि पहले 4000 शिक्षकों को तैनाती दी जाएगी l तैनाती देने के बाद डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा l डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट करने के बाद यह जानकारी मिल जाएगी कि किस स्कूल में कितने पद रिक्त हैं l
JSSC Lab Assistant 690 Recruitment 2022
IBPS PO 6932 Recruitment 2022
रिक्त पदों के आधार पर ही चयनित शिक्षकों को जिले के अंदर तबादले की प्रक्रिया देखने को मिल सकती है l इसलिए जो भी चयनित शिक्षक इंतजार कर रहे हैं, उन्हें भी थोड़ा सा इंतजार करना होगा उसके बाद विभाग के द्वारा जिले के अंदर तबादले की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी l
