UPNRHM में Staff Nurse के 2445 पदों पर निकली भर्ती, National Health Mission केअंतर्गत Staff Nurse के 2445 पदों पर विग्यप्ति जारी हुई, आवश्यक पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी दिनांक 20 अक्टूबर से 9 नवम्बर 2021 तक आवेदन कर सकेंगे, उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स पद के लिए शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा देखे |

स्टेट हेल्थ सोसाइटी उत्तर प्रदेश के द्वारा हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है | जिसके माध्यम से उन्होंने यह सूचना दी है कि National Health Mission के अंतर्गत नर्स के पदों पर भर्तियां की जाएगी | उत्तर प्रदेश राज्य में ऐसे बहुत उम्मीदवार हैं जिन्होंने सामान्य नर्सिंग या बीएससी नर्सिंग की हुई हैं, तो उनके लिए इस भर्ती के माध्यम से सरकारी नौकरी प्राप्त करना बेहद आसान रहेगा।

इस भर्ती के तहत नर्स के पदों पर भर्ती अलग-अलग विभागों में की जाएगी जैसे कि Child Health, Maternal Health National Program के अतिरिक्त दूसरे विभागों में भर्तियां की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इन भर्तियों के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो वह कुछ ही दिनों के पश्चात आवेदन भी कर सकेंगे। लेकिन एक बात हम आपको बता दें कि इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन अनुबंध के आधार पर किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत Staff Nurse के 2445 पदों पर होगी भर्ती

Uttar Pradesh State Health Society के द्वारा National Health Mission के अंतर्गत Staff Nurse के 2445 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। जो भी इच्छुक उम्मीदवार स्टाफ नर्स के रूप में कार्य करना चाहता है, तो वह इन नर्स के पदों के तहत आवेदन दे सकता हैं। अभी आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई हैं आने वाली 20 अक्टूबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, फिर सभी इच्छुक उम्मीदवार आवेदन दे सकेंगे। इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 9 नवंबर 2021 तक का समय दिया गया हैं, इसलिए उन्हें बिना समय व्यर्थ किए जल्द ही आवेदन करने होंगे।

UP SI Handwritten Notes PDF

UP Staff Nurse Bharti Vacancies details

Position

Program

Total Post

Child Health

Staff Nurse ( SNCU / KMC )

189

Child Health

Staff Nurse – ( NBSU )

320

Child Health

Staff Nurse – ( NRC )

54

Child Health

Staff Nurse – ( SNCU )

36

Community Process

Staff Nurse – ( MHCP )

500

NUHM

Staff Nurse – ( UPHC )

34

NUHM

Staff Nurse – ( UPHC )

10

NUHM

Staff Nurse – ( UPHC )

18

Meternal Health

Staff Nurse

900

National Program

Staff Nurse

384

Total Post

2445

Staff Nurse Educational Qualification & Age Limit

वे उम्मीदवार जिन्होंने मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से General Nursing, B.Sc Nursing या फिर Diploma in Midwifery किया हुआ है, तो वह सभी उम्मीदवार इन भर्तियों के तहत आवेदन कर सकते हैं। कम से कम 50% अंक होने आवश्यक हैं, तभी आप आवेदन की योग्य होंगे।

UPNRHM Staff Nurse Bharti 2021

Age Limit

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मापदंडों के हिसाब से स्टाफ नर्स की भर्ती में आयु में छूट दी जाएगी। 

SSC GD Constable Handwritten Notes PDF

UPNRHM Application Fee & Salary details

जो भी उम्मीदवार इन पदों के तहत चयनित होते हैं, तो उन्हें 19000 रुपए से लेकर 20500 रुपए तक वेतन दिया जाएगा।

Application Fee

इन पदों के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए किसी भी तरह का कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है l सभी उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

How to apply for UPNRHM Staff Nurse Posts 2021

जो भी उम्मीदवार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत निकालें गए Staff Nurse के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो वह संबंधित विभाग की Official Website  के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं |