UP Police SI Exam Date, Uttar Pradesh Sub Inspector की परीक्षा October माह में होने की संभावना है, UP Police में Constable के 25000 पदों पर होगी भर्ती, UP उपनिरीक्षक के लिए परीक्षा अक्टूबर माह में (संभावित), Uttar Pradesh Police Official website-http://uppbpb.gov.in/
उत्तर प्रदेश राज्य में काफी समय पहले Sub inspector के पदों पर भर्तियां निकाली गई थी, और इन पदों के तहत काफी ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किए हुए हैं | यह भर्ती यूपी पुलिस के द्वारा Sub Inspector के पदों पर निकाली गई थी | इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 30 मई 2021 तक का समय दिया गया था |
जिसके पश्चात इस भर्ती में Sub Inspector के पदों को बढ़ाकर इस भर्ती के आवेदनों की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था, ताकि राज्य के और भी दूसरे उम्मीदवार आवेदन कर सकें जो कि आवेदन नहीं कर पाए | इस भर्ती के तहत Sub Inspector, Platoon Commander तथा Fire Second Officer की भर्ती की जानी हैं | राज्य के वें उम्मीदवार जिन्होंने इस भर्ती के तहत आवेदन दिया हुआ है, तो उनके लिए अब काफी अच्छी खुशखबरी आने वाली है | वह खुशखबरी यें होगी कि जल्द ही Sub inspector के पदों की लिखित परीक्षा की तारीख घोषित होने वाली हैं |
Sub Inspector के पदों में नए पद सृजन कर कुल पदों में की गई बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के द्वारा सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए 30 मई 2021 तक का समय दिया गया था | फिर इस भर्ती की आवेदन तिथि को बढ़ाकर 15 जून 2021 किया गया और आवेदन तिथि को बढ़ाने के साथ-साथ इस भर्ती में Sub Inspector के पदों को बढ़ाकर 9027 कर दिया गया | अब यह पूरी भर्ती 9534 पदों पर की जाएगी क्योंकि Sub Inspector के 9027 पदों के साथ-साथ इस भर्ती में Platoon Commander के 484 पद तथा Fire Department में Fire Second Officer के 23 पदों पर नियुक्तियां भी इसी भर्ती के माध्यम से की जाएगी |
अक्टूबर के पहले सप्ताह में हो सकती है परीक्षा
जिस किसी भी उम्मीदवार ने इन पदों के तहत आवेदन दिया हुआ हैं, तो वह काफी समय से UP Police Department के द्वारा जारी किए जाने वाली किसी सूचना का इंतजार कर रहे हैं, जिससे कि उन्हें यह पता चल सके कि इस भर्ती की परीक्षा कब होगी | हम आपको बता दें कि इस भर्ती की परीक्षा अक्टूबर के आखिरी सप्ताह या फिर नवंबर के पहले सप्ताह में होने की पूरी संभावनाएं हैं | इसलिए आपको पहले से ही अपनी सभी तैयारियां पुख्ता रखनी होगी, क्योंकि आने वाले कुछ ही दिनों में या फिर कुछ सप्ताह में इस भर्ती की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी जाएगी |
UP Police में होगी 25000 सिपाहियों की भर्ती
उत्तर प्रदेश राज्य में सिपाहियों के कम से कम 30000 पद खाली पड़े हुए हैं, इसीलिए DGP Headquarters के द्वारा इन पदों पर भर्तियां करने के लिए रिक्रूटमेंट बोर्ड को अधियाचन भी भेजा गया है, ताकि इन पदों पर जल्द ही नियुक्तियां की जाए | वैसे तो सिपाहियों के 30000 पद खाली पड़े हैं, लेकिन इनमें से केवल 25000 पदों पर ही भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा |

क्योंकि सिपाहियों के 5000 पद Sports Quota तथा Deceased Dependent Quota के हैं, मतलब की हर एक भर्ती में उन खिलाड़ियों के लिए अलग से खेल कोटा रखा जाता है, जो कि अच्छा प्रदर्शन करते हैं और उन्हें Sports Quota के माध्यम से छूट भी दी जाती हैं | इसके अतिरिक्त मृतक आश्रित कोटे का मतलब यह होता है, कि जैसे आप मानिए कि कोई परिवार अपने पिता पर निर्भर था और उसके पिता की मृत्यु हो गई तो उस समय उसके परिवार में मौजूद उसके लड़के को या फिर उसकी पत्नी को वह पद दिया जाता है जिस पर मृतक काम करता था |
सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया आरंभ नहीं हो पाएगी जनवरी से पहले
जब डीजीपी मुख्यालय के द्वारा भर्ती की अधिसूचना भर्ती बोर्ड को भेजा गया तो भर्ती बोर्ड के द्वारा यह कहा गया कि सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया जनवरी से पहले किसी भी हालात में पूरी नहीं की जा सकती | क्योंकि इस समय उत्तर प्रदेश राज्य में लगभग 18000 सिपाहियों का प्रशिक्षण चल रहा है, और यह प्रशिक्षण 2022 तक ही खत्म हो पाएगा | इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश राज्य में दूसरी भर्तियों की प्रक्रिया भी चल रही है जिनकी वजह से सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया में देरी हो सकती हैं |
