UP पुलिस विभाग में SI के 9534 पदों के लिए भर्ती निकली हुई है, पात्रता रखने वाले आवेदक दिनांक 30 अप्रैल 2021 तक आवेदन कर सकेंगे, उत्तर प्रदेश Inspector Platoon Commander और Fire Officer के लिए निकली भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे, UP पुलिस SI भर्ती के लिए आवेदन कौनसी वेबसाइट से होगा-http://uppbpb.gov.in/
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग एक ऐसा विभाग है, जिसमें ज्यादातर बच्चे अपना सपना साकार करना चाहते हैं | पुलिस विभाग में हर साल भर्तियां निकलती हैं और लाखों की संख्या में बच्चे आवेदन देते हैं, परंतु बहुत ही कम बच्चे ऐसे होते हैं जो पुलिस विभाग में लग पाते हैं | यदि अब कोई विद्यार्थी पुलिस विभाग में नौकरी करना चाहता है, तो हम बता दें कि हाल ही में पुलिस विभाग के द्वारा कुल 9534 पदों पर भर्तियां की जाएगी और आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू कर दी गई है, और आप 30 अप्रैल तक इन UP SI के लिए आवेदन दे सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती 2021 की जानकारी देखे-
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा पुलिस विभाग और प्रमोशन बोर्ड ने इंस्पेक्टर ( Inspector ), प्लाटून कमांडर ( Platoon Commander ) और फायर ऑफिसर ( Fire Officer ) के पदों पर कुल 9534 पदों पर भर्तियां निकाली है इन भर्तियों के लिए आवेदन 1 अप्रैल से शुरू हो गया था और नोटिफिकेशन के अनुसार तो यह भर्तियां सिर्फ ग्रेजुएशन पास उम्मीदवारों के लिए ही है, और जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन देना चाहता है,
UP Police SI 9534 Recruitment 2021
वह खुद भी आवेदन दे सकता है यदि आप खुद भी इन पदों के लिए आवेदन देना चाहते हैं तो आप अधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर जाकर खुद भी आवेदन दे सकते हैं यदि आपको खुद आवेदन देने में कोई परेशानी है तो आप अपने नजदीकी किसी भी कंप्यूटर सेंटर से आवेदन कर सकते हैं|

इन 9534 पदों के लिए पुरुष तथा महिला दोनों ही उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
यूपी पुलिस SI भर्ती में पदों की विस्तृत जानकारी देखे-
पुलिस विभाग की इस भर्ती में सभी वर्ग के लिए अलग-अलग सीटें विभाजित की गई हैं जैसे कि :-
सामान्य जाति ( General Caste ) के लिए – 3616 पद
ओबीसी जाति ( OBC Caste ) के लिए – 2437 पद
एससी जाति ( SC Caste ) के लिए- 1895 पद
एसटी जाति ( ST Caste ) के लिए – 180 पद
ईडब्ल्यूएस श्रेणी ( EWS ) – 902 पद
इसके अतिरिक्त प्लाटून कमांड ( Platoon Command ), पीएससी ( PSC ) के कुल मिलाकर 484 पदों के लिए भर्ती की जाएगी जैसे कि :-
सामान्य जाति ( General Caste ) के लिए – 194 पद
ओबीसी जाति ( OBC Caste ) के लिए – 131 पद
एससी जाति ( SC Caste ) के लिए- 101 पद
एसटी जाति ( ST Caste ) के लिए – 10 पद
ईडब्ल्यूएस श्रेणी ( EWS ) – 48 पद
आयु सीमा एवं शैक्षणिक योग्यता की जानकारी-
शैक्षणिक योग्यता ( Educational Qualification )
यदि आप सब इंस्पेक्टर ( Sub. Inspector ) और प्लाटून कमांडर ( Platun Commander )के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इन पदों के लिए आवेदन देने के लिए आवेदन के पास कम से कम किसी अच्छी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए, और ग्रेजुएशन चाहे किसी भी स्ट्रीम में की हो।
UP Police SI Previous Year & Sample Paper
यदि कोई उम्मीदवार फायर ऑफिसर ( Fire Officer ) के पदों के लिए आवेदन देना चाहता है, तो आवेदक के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए, परंतु ग्रेजुएशन साइंस स्ट्रीम ( Science Stream ) से पास की होनी चाहिए।
आयु सीमा ( Age Limit )
इन पदों पर आवेदन देने वाले आवेदक की उम्र कम से कम 21 वर्ष से लेकर 28 वर्ष तक होनी बहुत जरूरी है, इसके अतिरिक्त बहुत सी जातियों को आयु में छूट दे दी जाती है, यदि आप ओबीसी जाति के आवेदक हैं तो आपको आयु में 3 साल की छूट दी जाती है, और यदि आप एससी एसटी जाति के आवेदक हैं तो आपको 5 साल की छुट्टियों में दी जाएगी, और इसके अतिरिक्त दिव्यांग आवेदकों को 10 साल तक की छूट दी जा सकती हैं, अधिक जानकारी के लिए आप इस भर्ती का नोटिफिकेशन भी पढ़ सकते हैं।
चयन प्रक्रिया ( Selection Process )
इन पदों पर भर्तियां एक लिखित परीक्षा के हिसाब से कराई जाएगी, मतलब की इन पदों पर नियुक्ति के लिए पहले आपको लिखित परीक्षा पास करनी होती है, और फिर यदि आप लिखित परीक्षा पास कर लेते हैं, तो उसके बाद आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
हम आपको एक बार फिर बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2021 को शुरू कर दी गई है जो कि 30 अप्रैल 2021 को बंद कर दी जाएगी, इसलिए आपको 30 अप्रैल से पहले इस भर्ती के लिए आवेदन देना है।
