UP Police Constable भर्ती 2023 में होने की संभावना, UP Police Constable 2022 New Bharti, उत्तर प्रदेश में बहुत जल्द UP Police Constable के 26000 से भी अधिक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा, जो भी उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक है वह ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है,
UP Police Constable 2022- उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा बहुत जल्द यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा, लगभग 26000 से अधिक पदों पर भर्ती परीक्षा करवाई जाएगी, भर्ती का विज्ञापन दिसंबर माह में निकाला जा सकता है, अधिक जानकारी के लिए पोस्ट को पूरा पढ़ें।
उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) के द्वारा जल्द ही एक बड़ी भर्ती का विज्ञापन दिसंबर माह में लाने जा रहा है, जिसकी तैयारियां भर्ती बोर्ड द्वारा कर ली गई है। बताया जा रहा है कि दिसंबर 2023 तक प्रोन्नति बोर्ड पुलिस विभाग की यह भर्ती पूरी कर लेगा।
जो भी उम्मीदवार UP Constable की नई भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए एक सुनहरा अवसर आने वाला है l चलिए इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के संबंध में पूरी जानकारी विस्तार से देते हैं l ताकि सभी उम्मीदवार जो यूपी पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं, वह अपनी तैयारी को शुरू कर सके l
Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे
काफी लंबे समय से अभ्यर्थी कर रहे हैं इंतजार।
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी लाखों उम्मीदवार कई सालों से कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2018 में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था। उसके बाद से पिछले 4 साल से constable bharti के लिए कोई भी विज्ञापन नहीं निकला है।

लेकिन उत्तर प्रदेश के काफी उम्मीदवार पिछले 4 सालों से कॉन्स्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे थे। क्योंकि राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा अपने एक भाषण में कहा गया था कि जल्द ही Uttar Pradesh Police विभाग द्वारा एक ओर कॉन्स्टेबल भर्ती का विज्ञापन निकाला जाएगा।
जिसके बाद से उम्मीदवार इस Uttar Pradesh Constable Bharti के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं, अब जाकर इन उम्मीदवारों को राहत की खबर मिली है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा कांस्टेबल के पदों पर एक और भर्ती के विज्ञापन निकलने के लिए दिसंबर माह में घोषणा कर दी गई है।
लगभग 26210 पदों पर निकाला जाएगा, कांस्टेबल भर्ती का विज्ञापन
हाल में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा लगभग 26210 पदों पर भर्ती के लिए घोषणा की गई है, जिसको दिसंबर माह में निकाला जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया 1 साल के अंदर पुलिस विभाग द्वारा पूरी कर ली जाएगी। ऐसा भर्ती बोर्ड द्वारा कहा गया है।
हालांकि 2018 में निकली उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की selection process को लगभग 18 महीने का समय लगा था। लेकिन अब प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 1 साल के अंदर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की बात कही गई है।
ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि 2024 में लोकसभा चुनाव हहोंगे इसलिए सरकार ज्यादा से ज्यादा नौकरी देने के लिए युवाओं को लुभाने का प्रयास करेगी। वैसे भी उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल के लाखों पद खाली हैं, जिनको भरना भी उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए बहुत जरूरी है।
इसी वजह से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा दिसंबर माह में नई कोस्टेबल भर्ती का विज्ञापन निकाला जाएगा।
दिसंबर 2023 तक सरकार 40000 से अधिक पद पर भर्ती करेगी।
2024 के शुरुआत में लोकसभा चुनाव की शुरुआत हो जाएगी। इसलिए सरकार दिसंबर 2023 तक 40,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती करना चाहती है। ऐसा राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कहा गया है। यह सामान्यता होता रहता है, जब चुनाव आने वाले होते हैं, तो विभिन्न भर्तियों के विज्ञापन भी सरकार निकालती हैं।
इसलिए सरकार की यह योजना है, कि पुलिस विभाग में लगभग 26,000 से ज्यादा कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती की जाएगी। कांस्टेबल भर्ती के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार पीएससी कॉन्स्टेबल 8540 पद, रेडियो शाखा में 2430 पद और जेल वार्डन के 1582 पद भरने की योजना बना रही है।
इन सभी भर्तियों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा ही पूरा किया जाएगा। जिसको दिसंबर 2023 से पहले हर हालत में पूरा करना प्रोन्नति बोर्ड की जिम्मेवारी होगी। इसलिए जो भी उम्मीदवार वर्दी का सपना देख रहे हैं, उनको तैयारी के लिए जी जान लगा देनी चाहिए। क्योंकि बहुत जल्द आपके लिए दिसंबर माह में पुलिस विभाग में बहुत सारी भर्तियां आने वाली है।
पुलिस कांस्टेबल के पदों के लिए क्या होगी चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) के द्वारा पुराने पैटर्न के आधार पर ही कॉन्स्टेबल पदों के लिए भर्ती की जाएगी, जिसमें उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसी आयु सीमा वाले उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Reserved Category के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी। जिसकी अधिक जानकारी के लिए आपको उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) के नोटिफिकेशन का इंतजार करना पड़ेगा।
सबसे पहले इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा पूरी हो जाने के बाद उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी किया जाएगा। कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद चयनित उम्मीदवारों को Document Verification, शारीरिक माप, शारीरिक दक्षता परीक्षा इत्यादि का आयोजन किया जाएगा।
इन सभी परीक्षाओं में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम रूप से मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शारीरिक माप, शारीरिक दक्षता परीक्षा क्वालीफाइंग प्रकार के होंगे। जिनको उम्मीदवारों को केवल पास करना होगा।
कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर ही बनेगी। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए आपको उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) के नोटिफिकेशन का इंतजार करना पड़ेगा।
