UP में ग्राम पंचायत सहायक के 58189 पदों पर निकली भर्ती, उत्तर प्रदेश राज्य मेंGram Panchayat Assistant के विभिन्न पदों पर विज्ञप्ति निकली हुई है,10वीं व 12वीं पास अभ्यर्थी 17 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे,

उत्तर प्रदेश राज्य में जिन छात्रों ने 10वीं तथा 12वीं की परीक्षाओं को पास किया हुआ हैं, उनमें से बहुत से छात्र सरकारी नौकरियों के इंतजार में भी रहते हैं| इसीलिए जब भी सरकारी नौकरीयों के तहत भर्तियां निकलती हैं, तो वह आवेदन भी करते हैं | उत्तर प्रदेश का जो भी छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है, उसके लिए काफी अच्छी खबर है |

UP में Gram Panchayat Assistant तथा Computer Operator के पदों पर भर्तियां निकली हैंl जो भी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के तहत आवेदन देना चाहता है तो वह ऑफलाइन माध्यम से आवेदन दे सकता हैं। Uttar Pradesh Gram Panchayat Assistant के पदों पर निकली भर्तियों में आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही आसान है जो कि जल्द ही शुरू कर दी जाएगी |

UP में 58189 पदों पर निकली भर्ती-10वीं/12वीं पास आवेदन करे

उत्तर प्रदेश राज्य में ग्राम पंचायत सहायक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 58189 पदों पर भर्तियां निकली हैं | Uttar Pradesh Panchayati Raj Department के द्वारा एक Notification जारी किया गया है, जिसके माध्यम से इन भर्तियों की सूचना दी गई है | इन पदों पर भर्तियां Uttar Pradesh Panchayati Raj Department के द्वारा राज्य स्तर पर की जाएगी | इन पदों के तहत जो कोई उम्मीदवार चयनित होंगे उन्हें सरकार की तरफ से प्रतिमाह ₹10000 से लेकर ₹15000 तक तनख्वाह दी जाएगी |

How To Apply For The Post Of Up Gram Panchayat Vacancy 2021

  • अगर कोई भी इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के तहत आवेदन करना चाहता हैं, तो उसे उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग की Official Website panchayatiraj.up.nic.in पर जाना होगा |

  • इसके पश्चात ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से इन भर्तियों का Application form Download करना होगा |

  • उस Application Form में उस उम्मीदवार को सभी जरूरी जानकारी भरनी होगी और फिर उस application form को Speed Post के माध्यम से  UP Panchayati Raj Department को भेजना होगा |

  • अगर आप सोच रहे हैं की क्या इस भर्ती के तहत Online Apply भी हो सकता है, तो हम आपको बता दें कि, इस भर्ती के तहत सिर्फ Offline Apply ही हो सकता है |

  • इसलिए आपको ऑफलाइन आवेदन ही करना होगा |

Selections Process Of UP GRAM Panchayat Vacancy 2021

हर भर्ती में एक चयन प्रक्रिया होती है जिसके उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाता है | उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत की भर्ती के लिए भी विभाग के द्वारा एक चयन प्रक्रिया बनाई गई है | चयन प्रक्रिया के अंतर्गत मेरिट लिस्ट एवं मेडिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन जैसी प्रक्रिया शामिल है | जो भी इच्छुक उम्मीदवार आवेदन देंगे उनके अंकों के हिसाब से Merit List बनाई जाएगी |

उसी Merit List के हिसाब से ही इन पदों पर भर्तियां की जाएगी | उसके पश्चात उन्हें Medical Test के लिए बुलाया जाएगा | मेडिकल टेस्ट में जो भी उम्मीदवार पास होगा उस उम्मीदवार को Document Verification के लिए बुलाया जाएगा | जो भी उम्मीदवार इन तीनों चरणों में कामयाब हो जाते हैं, उन्हें ही इन भर्तियों के तहत नियुक्त किया जाएगा |

ग्राम पंचायत सहायक के लिए आवेदन प्रक्रिया

27 जुलाई 2021 को Notification के माध्यम से सभी को सूचित किया गया कि Uttar Pradesh Gram Panchayat Assistant तथा Computer operator के पदों पर भर्तियों के तहत Application Process 2 अगस्त 2021 से शुरू कर दी जाएगी | जो भी इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के तहत आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें 17 अगस्त 2021 रात 12:00 बजे से पहले पहले आवेदन करने होंगे |

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत सहायक कि नौकरियों के लिए योग्यता एवं आयु सीमा

Educational Qualification

जो कोई भी उम्मीदवार Uttar Pradesh Gram Panchayat Assistant के पद पर आवेदन करना चाहता हैं तो उसके पास मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वीं या 12वीं की पढ़ाई का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है तभी वह इन पदों के तहत आवेदन दे सकता हैं। इसके अतिरिक्त जो उम्मीदवार Computer Operator की भर्ती के तहत Application देना चाहते हैं तो उनके पास Computer Course Certificate होना आवश्यक है और उन्हें Data Entry के काम की जानकारी भी अच्छी तरह होनी चाहिए।

Age 

इन भर्तियों के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए | इसके अतिरिक्त जिस किसी वर्ग को आयु में छूट मिलती है, तो उसे मानदंडों के अनुसार छूट दे दी जाएगी |

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत सहायक भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज

UP GRAM Panchayat Vacancy 2021 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक है जैसे कि :-

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र 

  • पहचान पत्र

  • निवास प्रमाण पत्र 

  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र 

  • जाति प्रमाण पत्र 

  • रोजगार पंजीकरण प्रमाण पत्र

  • पासपोर्ट साइज फोटो

Click here-UP Panchayat Raj Official website