UP Lekhpal Bharti के Form शुरू हुए, UPSSSC लेखपाल के 8085 पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई, 12वीं पास अभ्यर्थी दिनांक 28 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकेंगे |

उत्तर प्रदेश राज्य में ऐसे लाखों उम्मीदवार हैं जो लेखपाल की भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में लेखपाल की भर्ती परीक्षा का आयोजन Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission, Lucknow के द्वारा करवाया जाता हैं। जो भी उम्मीदवार Preliminary Eligibility Test में शामिल हुए थें, तो वह अब लेखपाल भर्ती का इंतजार कर रहे थें।

UP Lekhpal Syllabus in Hindi pdf 2022

इस प्रकार के Candidates को सूचित किया जाता है कि Subordinate Services Selection Commission के द्वारा Lekhpal Recruitment Exam के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है l अब सभी उम्मीदवारों को जल्द ही आवेदन करने होंगे। लेखपाल भर्ती Exam 2022 के तहत केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो पहले प्रारंभिक परीक्षा ( UP PET) में शामिल हुए थे।

UP Lekhpal Bharti online form start

Revenue Accountant Main Exam के लिए 28 जनवरी 2022 तक दे सकते हैं आवेदन

  • राजस्व विभाग में 8085 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई हैं। जो भी उम्मीदवार Lekhpal Recruitment 2022 Main Exam में शामिल होना चाहते हैं, तो उनके लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी 2022 से शुरू कर दी गई हैं। सभी योग्य उम्मीदवार 28 जनवरी 2022 तक परीक्षा शुल्क का भुगतान करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • लेखपाल भर्ती कि मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करते समय बहुत से उम्मीदवारों से कुछ ना कुछ गलतियां भी हो सकती हैं। इसीलिए ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने के लिए भी 4 फरवरी 2022 तक का समय दिया जाएगा ताकि हर एक उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में की गई गलती को सुधार सकें।

उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती के तहत Category-Wise पदों की संख्या

Category

No. Of Post

General

3271

OBC

2174

SC

1690

ST

152

EWS

798

Total Post

8085 Post

UPSSSC लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए पात्रता

Lekhpal Recruitment Main Exam में जो भी उम्मीदवार शामिल होना चाहते हैं, तो उन्हें पहले ही सूचित किया जाता है कि Main Exam के लिए उम्मीदवारों की Shortlisting उनकी प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 2021 (PET) में प्राप्त किए अंकों के आधार पर की जाएगी। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थें, तो उनके लिए आयोग के द्वारा Score Card जारी किया गया है।

UP लेखपाल Bharti 2022 का वेतन

उत्तर प्रदेश राज्य में लेखपाल के पद पर जो भी उम्मीदवार चयनित होंगे तो उन्हें 5,200 रुपए से लेकर 20,200 रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त Grade Pay के 2,000 रुपए अलग से दिए जाएंगे।

राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा हेतु आवेदन शुल्क

जाति

आवेदन शुल्क

PH / SC / ST

25 रुपए

General / OBC / EWS

25 रुपए

उत्तर प्रदेश लेखपाल मुख्य परीक्षा हेतु आवेदन प्रक्रिया

  • जो भी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लेखपाल की मुख्य परीक्षा के लिए योग्य हैं, तो वह मुख्य परीक्षा के तहत आसानी से ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं।

  • PET Registration Number के साथ उम्मीदवारों के प्रमाणीकरण के लिए 2 विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। आप व्यक्तिगत विवरण या OTP के माध्यम से आसानी से UPSSSC की Official Website  पर Log In कर सकते हैं।

  • Log In करने के पश्चात आपको सभी पूछी गई जानकारियां भरनी होगी और फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उसके पश्चात Submit के विकल्प पर Click करके आप आसानी से लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन दे सकते हैं।

  • यदि किसी भी उम्मीदवार को लेखपाल मुख्य परीक्षा के अंतर्गत आवेदन करने में परेशानी हो रही हैं, तो वह अपने नजदीकी किसी भी common service center के माध्यम से Lekhpal Exam के लिए Apply कर सकते हैं।

  • आयोग के द्वारा सभी उम्मीदवारों के लिए पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि, सभी उम्मीदवारों को 28 जनवरी 2022 तक आवेदन करके आवेदन शुल्क भर देना है। यदि कोई उम्मीदवार अंतिम तिथि तक आवेदन नहीं कर पाता हैं, तो उसके पास Lekhpal Main Exam के अंतर्गत आवेदन करने का कोई भी दूसरा विकल्प नहीं बचेगा।