UP JEEUP 2021 की Exam Date घोषित हुई, Joint Entrance Examination Council (Polytechnic), Uttar Pradesh ने CBT एग्जाम की Date घोषित कर दी है, JEECUP परीक्षा 2021 के प्रवेश पत्र जल्द जारी होंगे, JEECUP Exam date Schedule 2021, UP JEECUP Exam from 31 Aaugust to 04 September 2021

हम सभी जानते ही हैं कि कोरोनावायरस के कारण शिक्षा की गुणवत्ता में बहुत ज्यादा गिरावट आ चुकी है | ऐसा इसलिए है क्योंकि जब समय पर परीक्षाएं नहीं होगी तो सभी विद्यार्थियों का आंकलन भी नहीं हो पाएगा | जब समय पर परीक्षा ही नहीं हो पाई तो बिना किसी परीक्षा के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करना पड़ा |

बिना परीक्षा के विद्यार्थियों की परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी भी नहीं मिल पाई | कुछ परीक्षा ऐसी हैं जो पोस्टपोन कर दी गई थी | ऐसी परीक्षाएं जो प्रस्तावित की जानी थी परंतु कोरोनावायरस के कारण परीक्षा में विलंब हुआ है, अब ऐसी परीक्षाओं को करवाने की तैयारियां भी राज्य सरकार के द्वारा पूरी की जा चुकी है |

प्राविधिक शिक्षा परिषद जो कि उत्तर प्रदेश में स्थित है | इनके द्वारा राजकीय अनुदानित एवं निजी क्षेत्र की पॉलिटेक्निक संस्थाओं की विभिन्न डिप्लोमा और पोस्टग्रेजुएट पाठ्यक्रम में शैक्षिक सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए परीक्षाओं के संबंध में एक विज्ञप्ति जारी की गई है | इस विज्ञप्ति में साफ तौर पर यह जानकारी दी गई है, कि Polytechnic Diploma एवं Post Graduate पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा( Computer Based Test) जो कि 9 सितंबर 2021 से 14 सितंबर 2021 तक प्रस्तावित की जानी थी, इन परीक्षाओं को तय समय से कुछ पहले करवाने का फैसला लिया गया है |

UP JEECUP 2021 Exam date News

परिषद का यह मानना है कि पहले ही कोरोना के कारण शैक्षिक सत्र पिछड़ गया है इसीलिए पिछड़ जाने के कारण 2021- 22 शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश परीक्षाएं अब जल्द ही दोबारा नहीं तिथि के साथ आयोजित की जाएंगी l यह प्रवेश परीक्षा 31 अगस्त 2021 से प्रारंभ होंगी | आइए जानते हैं कि परीक्षाओं का क्या शेड्यूल रहने वाला है |

Joint Entrance Examination Council (Polytechnic), Uttar Pradesh Exam Schedule 2021

यहाँ इस पैराग्राफ में आपको UP JEECUP परीक्षा 2021 के परीक्षा तिथि के बारे में विस्तृत जानकारी बताई जाएगी | Joint Entrance Examination Council (Polytechnic), Uttar Pradesh द्वारा JEECUP परीक्षा 31 August से 04 September 2021 तक विभिन्न पाली में आयोजित करवाई जाएगी |

पाठ्यक्रम ग्रुप

परीक्षा तिथि

समय सारणी एवं पाली

A

31 अगस्त 2021

सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक

A

31 अगस्त 2021

दोपहर 12:00 से 2:30 बजे तक

A

31 अगस्त 2021

शाम 4:00 बजे से 6:30 बजे तक

A

1 सितंबर 2021

सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक

A

1 सितंबर 2021

दोपहर 12:00 से 2:30 बजे तक

A

1 सितंबर 2021

शाम 4:00 बजे से 6:30 बजे तक

A

2 सितंबर 2021

सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक

A

2 सितंबर 2021

दोपहर 12:00 से 2:30 बजे तक

A

2 सितंबर 2021

शाम 4:00 बजे से 6:30 बजे तक

E1

3 सितंबर 2021

सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक

E1

3 सितंबर 2021

दोपहर 12:00 से 2:30 बजे तक

E1

3 सितंबर 2021

शाम 4:00 बजे से 6:30 बजे तक

E2

4 सितंबर 2021

सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक

B, C, D, f, G, H, I

4 सितंबर 2021

दोपहर 12:00 से 2:30 बजे तक

K1,K2,K3,K4,K5,K6,K7,K8

4 सितंबर 2021

शाम 4:00 बजे से 6:30 बजे तक

कार्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के द्वारा विज्ञप्ति में सभी पाठ्यक्रम ग्रुप के आधार पर समय सारणी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है | यदि कोई ऐसा परीक्षार्थी है जिसे कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी को विस्तार से जानना है, तो वह परिषद की अधिकारिक वेबसाइट जो कि jeecup.nic.in ,jeecup.org है इस वेबसाइट पर विजिट कर सकता है | वेबसाइट पर आपको प्रवेश परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से मिल जाएगी |