बेरोजगारों ने Rajasthan Patwari Result का किया विरोध, RSMSSB द्वारा जल्द ही राजस्थान पटवारी परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी किया जा सकता है, बेरोजगारों ने बताया कि RTI के तहत पता चला की कुछ प्रश्नों के उत्तर ही गलत दिए हुए थे,
राजस्थान राज्य में पटवारी भर्ती की विज्ञप्ति दिसंबर 2019 में जारी की गई थी जिसके बाद परीक्षा का आयोजन 23 और 24 अक्टूबर 2021 को करवाया गया था। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन दोनों ही दिन दो चरणों में करवाया गया था जिसमें 10 लाख से भी अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।
Computer Teacher Notes PDF
राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती अगले साल होगी
Patwari Recruitment 2019 के माध्यम से लगभग 5610 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा अक्टूबर 2021 में आयोजित हो जाने के पश्चात इसकी Cut-off 25 जनवरी 2022 को जारी करके Shortlisted किए गए उम्मीदवारों को 21 मार्च तक Document Verification के लिए बुलाया गया था। दस्तावेज वेरिफिकेशन के बाद से लेकर अब तक Final Result जारी नहीं किया गया हैं।
इसी वजह से उम्मीदवार काफी ज्यादा परेशान होकर धरना प्रदर्शन देने की बात भी कह रहे हैं, क्योंकि उम्मीदवारों को इस भर्ती में 3 साल का समय हो चुका है। परंतु फिर भी Rajasthan Staff Selection Board के द्वारा अब तक इस भर्ती को पूरा नहीं किया गया हैं। आगे हम आपको इसकी संपूर्ण जानकारी देते हैं कि आखिरकार बोर्ड के द्वारा कब तक Patwari Recruitment Exam 2019 Final Result जारी किया जाएगा।
Patwari Recruitment Final Result 2019 को लेकर, उम्मीदवार शुरू कर रहे हैं विरोध
• उम्मीदवार पटवारी भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार पिछले 3 सालों से कर रहे हैं लेकिन यह सोचने की बात है कि इन 3 सालों में भी कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही है। इसी वजह से अब उम्मीदवारों ने चयन बोर्ड के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया है ताकि कर्मचारी चयन बोर्ड जल्दी से जल्दी Patwari Recruitment Exam 2019 Final Result जारी कर दे।
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
नि: शुल्क यात्रा का लाभ Rajasthan Police Constable परीक्षा में भी मिलेगा
• वैसे तो कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा जी ने यह भी कहा हैं कि, पटवारी भर्ती परीक्षा का Final Result तैयार हो चुका हैं। अब इस रिजल्ट को Re-checking के बाद जल्दी ही जारी करने का प्रयास किया जा रहा हैं।
परेशान होकर उम्मीदवार बता रहे हैं, अपनी परेशानी
• पटवारी भर्ती परीक्षा में शामिल कुछ उम्मीदवारों का यह कहना है कि, हम अक्टूबर में इस परीक्षा में शामिल हुए थे जिसके बाद जनवरी 2022 में Cut-off List जारी की गई थी। उम्मीदवारों का कहना हैं कि कट-ऑफ लिस्ट में हमारा नंबर भी आ गया था जिसके बाद हमने मार्च में Document Verification भी करवाया था,
RTE के तहत स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई
परंतु अब Final Result जारी ना हो पाने के कारण काफी परेशानी हो रही है। क्योंकि फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया जाता तो फिर नौकरी की चिंता भी नहीं रहेगी।
• राजस्थान राज्य के बेरोजगारों का यही कहना है कि, बोर्ड को अब जल्दी से जल्दी Patwari Recruitment 2019 Final Result जारी कर देना चाहिए। ऐसा इसलिए ताकि उम्मीदवारों को नौकरी मिलने के बाद उनके साथ-साथ उनके परिवार की चिंता भी खत्म हो सकें।
7 दिन में Final List जारी नहीं हुई तो होगा, बोर्ड मुख्यालय पर धरना
पटवारी भर्ती परीक्षा 2019 में शामिल उम्मीदवारों का यह कहना है कि, यदि Rajasthan Staff Selection Board के द्वारा केवल 7 दिनों में फाइनल रिजल्ट जारी नहीं किया गया तो, वह इस मुद्दे को लेकर कर्मचारी चयन बोर्ड मुख्यालय पर धरना भी देंगे।
क्योंकि अब उम्मीदवारों को इंतजार करते हुए 3 सालों का समय हो चुका है अब वह इससे अधिक समय तक इंतजार नहीं कर सकते हैं।
