UGC NET Admit Card 2022 Released- National Testing Agency ने UGC NET Admit Card 2022 जारी कर दिए हैं, जो भी Candidates UGC NET Exam में शामिल होने वाले है वो Official Website से UGC NET Admit Card 2022 Download कर सकते है, चलिए जानते हैं UGC NET Exam Date क्या हैं और UGC NET Admit Card 2022 Download कैसे करें l
यूजीसी नेट या जिसको राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा भी बोला जाता है, यह Post graduate level प्रतियोगियों के लिए विश्वविद्यालयों में प्रवेश हेतु अनिवार्य परीक्षा होती है। यानी UGC NET Qualify करने पर उम्मीदवार चाहे तो अपने subject से पीएचडी कर सकते हैं या फिर असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
RPSC Assistant Town Planner Recruitment 2022
UGC NET 2022 के लिए आवेदन फॉर्म 30 अप्रैल 2022 से शुरू हुए थे। जिसके लिए उम्मीदवार 30 मई 2022 तक आवेदन कर सकते थे। जिन उम्मीदवारों द्वारा यूजीसी नेट के लिए आवेदन किया गया था, उन सभी के UGC NET Admit Card 2022 जारी कर दिए गए हैं। यूजीसी नेट के लिए exam date क्या है? यूजीसी नेट का admit card कैसे डाउनलोड कर सकते हैं? इसके लिए पूरी process को post के माध्यम से समझते हैं।

NTA UGC NET exam Date 2022
यूजीसी नेट परीक्षा के लिए लगभग 64 subjects का परीक्षा विवरण NTA ऑफिशियल वेबसाइट पर डाल दिया गया है। जिसमें उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र के बारे में बताया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा(NTA) पहले फेस के लिए यूजीसी नेट की परीक्षा 09,11 और 12 जुलाई को करवाई गई थी। जिसमें 33 subjects के लिए 310 परीक्षा केंद्र पूरे भारत में बनाये गए थे।
UGC NET phase 1 exam होने के बाद, यूजीसी नेट फेस 2 एग्जाम 20 से 23 सितम्बर 2022 तथा फेस 3 एग्जाम 29,30 और 1 अक्टूबर 2022 को कराया गया। अब यूजीसी नेट फेस 4 की परीक्षा कराई जाएगी। जो कि 8 और 10 अक्टूबर 2022 को होगी। जिसके बाद यूजीसी नेट के अन्य फेस की परीक्षा करवाई जाएगी। ये सभी परीक्षाएं 14 अक्टूबर तक चलेंगी।
Railway RRC ER Apprentice 2022
UGC NET Phase 4 के लिए 8 अक्टूबर की सुबह की शिफ्ट में कंप्यूटर साइंस और एप्लीकेशन की परीक्षा होगी। जबकि दूसरी शिफ्ट में ग्रामीण अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र, सहकारिता, विकास योजना, जनसांख्यिकी, अर्थनीति, विकास अध्ययन, विकास अर्थशास्त्र, अनुप्रयुक्त अर्थशास्त्र, व्यवसाय अर्थशास्त्र की परीक्षा होगी। इसके अलावा 10 अक्टूबर को केवल इतिहास की परीक्षा दोनों पारियों में होगी।
UGC NET Exam 2022 All Phase
UGC NET Exam Phase | Exam date |
First Phase | 09,11 और 12 जुलाई 2022 |
Second Phase | 20 से 23 सितम्बर 2022 |
Third phase | 29,30 और 1 अक्टूबर 2022 |
Forth phase | 8 और 10 अक्टूबर 2022 |
UGC NET Admit Card 2022 Released
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) द्वारा यूजीसी नेट फेस 4 के लिए एडमिट कार्ड 5 अक्टूबर 2022 को जारी कर दिए गए हैं। जिसके लिए परीक्षा का आयोजन 8 और 10 अक्टूबर को कराया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा मे शामिल होने वाले हैं, वो official website पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPCL Electrical Technician Recruitment 2022
इसके अलावा उम्मीदवारों को Admit Card का प्रिंट आउट निकलवा कर परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। क्योंकि बिना admit card के उम्मीदवारों को परीक्षा हाल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही प्रवेश पत्र को ध्यान से देख ले, कि उसमें दी गई सभी जानकारी सही है या नहीं। आप नीचे दी गई प्रक्रिया के अनुसार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download UGC NET Admit Card 2022
UGC NET examination के लिए एडमिट कार्ड आप नीचे दिए गए step by step process के अनुसार आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आइए पूरी प्रक्रिया को जानते हैं।
सबसे पहले उम्मीदवारों को यूजीसी नेट की official website ugcnet.nta.in पर जाना होगा।
ऑफिशियल वेबसाइट के homepage पर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड link का विकल्प मिलेगा। जिस पर क्लिक करना होगा।
क्लिक करने के बाद, अब उम्मीदवार को अपनी जरूरी डिटेल्स जैसे कि application number, date of birth और security pin डालनी होगी। जिसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
आपका यूजीसी नेट एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसको चेक करने के बाद, आप download कर सकते हैं।
इसके अलावा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई भी परेशानी होने पर, उम्मीदवारों को हेल्पलाइन नंबर दिया गया है। उम्मीदवार NTA help desk 011-40759000/011-6922770 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार NTA को ईमेल कर सकते हैं। जिसकी अधिक जानकारी के लिए आप NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
11 October को होने वाली NTA UGC NET 2022 की Exam City जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) द्वारा 11 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा के लिए exam City जारी कर दी गई है। 11 अक्टूबर को पहली शिफ्ट में public administration और political science का पेपर होगा। जबकि दूसरी शिफ्ट में political science, anthropology और music की परीक्षा ली जाएगी।
इसलिए जिन उम्मीदवारों द्वारा इन सब्जेक्ट के लिए UGC NET के लिए आवेदन किया गया था। उनको अपना परीक्षा केंद्र देख लेना चाहिए। क्योंकि परीक्षा केंद्र नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा पहले जारी किया जाता है। ताकि अगर exam centre दूर हो, तो उम्मीदवार अपनी व्यवस्था अच्छे से कर ले। परीक्षा केंद्र जारी होने के कुछ दिन बाद उम्मीदवारों के admit card जारी कर दिए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों का 11 अक्टूबर को एग्जाम है, वो सभी official website पर जाकर अपना परीक्षा केंद्र देख सकते हैं।
Official Website- Click Here
