RBI ने UCBL Bank Customer Account पर लगाया प्रतिबंध, RBI नेUrban Cooperative Bank Limited बैंक के खातों से पैसा निकालने की सीमा निर्धारित की है, Urban Cooperative Bank Limited के ग्राहक अब केवल डा हजार रूपये ही निकाल सकेंगे,
RBI के नए नियमों के अनुसार RBI ने Urban Cooperative Bank Limited पर बहुत से अंकुश लगा दिए हैं। इन अंकुश के अंतर्गत बैंक के ग्राहकों के लिए बैंक खातों से पैसा निकालने की सीमा 10000 रुपए निर्धारित कर दी गई हैं। Reserve Bank Of India के द्वारा यह कदम बैंक की वित्तीय स्थिति खराब होने की स्थिति को देखते हुए उठाया गया है। Banking Regulation Act 1949 के अंतर्गत यह अंकुश 6 दिसंबर 2021 को कारोबार के घंटों की समाप्ति से 6 महीने की अवधि तक लागू रहेंगे और इनकी समीक्षा भी की जाएगी।
Balance Enquiry SMS Banking से भी देख सकेंगे
केंद्रीय बैंक के द्वारा यह आदेश दिए गए हैं कि उनकी अनुमति के बिना ना तो कोई बैंक ऋण या अग्रिम देगा और ना ही किसी कर्ज का नवीनीकरण करेगा। इसी के साथ-साथ केंद्रीय बैंक ने बैंक पर किसी भी तरह का निवेश करने या किसी तरह की देनदारी लेने भुगतान और संपत्तियों के हस्तांतरण या बिक्री पर भी पूरी तरह रोक लगा दी हैं। रिजर्व बैंक ने यह भी आदेश दिए हैं कि कोई भी ग्राहक अपने चालू खाते से ₹10000 से अधिक की राशि नहीं निकाल सकता। रिजर्व बैंक के द्वारा यह आदेश प्रति बैंक परिसर में लगाई गई है जिससे कि ग्राहकों को इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके।
सहकारी बैंक पर आरबीआई के द्वारा लगाया गया हैं जुर्माना
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा अक्टूबर के महीने में महाराष्ट्र के Vasai Vikas Co-Operative Bank पर कुछ निर्देशों का पालन ना कर पाने के कारण 90 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। इन निर्देशों में ऋणो का डूबे हुए कर्ज के रूप में वर्गीकरण करना तथा अन्य तरह के निर्देश शामिल थे। आरबीआई ने बताया कि बैंक ने अपने उधार खातों में धन का अंतिम उपयोग सुनिश्चित करने तथा गैर Executed Assets के रूप में ऋण के वर्गीकरण के निर्देशों का पालन नहीं किया हुआ था l
Mail Delete हो जाने पर Recovery करने का आसान तरीका जाने

इसीलिए बैंक पर जुर्माना लगाया गया। वसई विकास सहकारी बैंक के द्वारा RBI के उन निर्देशों का पालन भी नहीं किया गया जिसमें यह सुनिश्चित करने को कहा गया था कि बैंक के बही खाते तथा लाभ हानि खाते कम से कम 3 निवेशकों द्वारा हस्ताक्षर किए जाएंगे। RBI के द्वारा यह भी बताया गया कि 31 मार्च 2019 तक बैंक की वित्तीय स्थिति के बारे में बैंक के Statutory Inspection से संबंधित Inspection Report तथा संबंधित पत्राचार की जांच के बाद इस चीज का खुलासा हुआ कि बैंक ने आरबीआई के निर्देशों का पालन नहीं किया हैं।

