HP Panchayat Sachiv Bharti 2022 के लिए 23 अगस्त से पुनः होगा टाइपिंग टेस्ट, Himachal Pradesh Panchayat Sachiv Bharti 2022 Typing Test के लिए दूसरी सूची जारी, लगभग 570 अभ्यर्थियों को किया जाएगा टाइपिंग टेस्ट में शामिल, पहली लिस्ट के अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन ना होने के कारण जारी की गई है दूसरी लिस्ट, 23 अगस्त से 25 अगस्त तक होगा दूसरे चरण का टाइपिंग टेस्ट l
जो भी उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश पंचायत सचिव भर्ती 2022 में शामिल हुए थे, उनके लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी हैl हिमाचल प्रदेश में पंचायत सचिव के 239 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था l इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन लेने के पश्चात आगे की चयन प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी l जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल है, उन्हें Typing Test भी पास करना होगा l टाइपिंग टेस्ट पास करने के पश्चात ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा l
हाल ही में ही यह सूचना मिली है कि Himachal Pradesh Panchayat Sachiv Bharti 2022 में टाइपिंग टेस्ट दोबारा से लिया जाएगा l जिन भी उम्मीदवारों का नाम टाइपिंग टेस्ट की पहली लिस्ट में नहीं आया था, उनके लिए यह खुशखबरी ही है l नई लिस्ट में जिन भी अभ्यर्थियों का नाम होगा, उन्हें दूसरे चरण के टाइपिंग टेस्ट में शामिल होने का मौका दिया जाएगा l चलिए इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको पूरी जानकारी दे देते हैं कि दोबारा से टाइपिंग टेस्ट कब से शुरू हो रहे हैं और कितने उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट देने का मौका दिया जाएगा l
टाइपिंग टेस्ट के बाद हिमाचल प्रदेश पंचायत सचिव भर्ती के लगभग 239 पदों को भरा जाएगा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंचायत सचिव के 239 पदों को भरा जाना है l जिसके लिए टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा l विभाग ने 20 जुलाई 2022 से 22 जुलाई 2022 तक दो केंद्रों में टाइपिंग टेस्ट लिया था l यह टेस्ट शिमला और दूसरे शाहपुर के कांगड़ा में स्थित Centre में लिया गया था l अभ्यर्थियों के 4 बैच बनाकर टाइपिंग टेस्ट लिया गया था l

लेकिन विभाग के द्वारा टाइपिंग टेस्ट में बुलाए गए अधिक अभ्यर्थी निर्धारित मापदंड को पूरा ही नहीं कर पाए हैं l जिस कारण विभाग के द्वारा अब यह फैसला लिया गया है कि दोबारा से एक और लिस्ट जारी की जाएगी l इस लिस्ट में नए अभ्यर्थियों का नाम होगा, जो पहले टाइपिंग टेस्ट में शामिल होने से रह गए थे l
1100 नए अभ्यर्थियों को दिया गया है टाइपिंग टेस्ट में शामिल होने का मौका
हिमाचल प्रदेश में पंचायत सचिव के पदों को भरने के लिए 11100 अतिरिक्त उम्मीदवारों की लिस्ट बनाई गई है l यह लिस्ट तकनीकी शिक्षा बोर्ड के पास भी भेज दी गई है l पहली लिस्ट में अधिकतर उम्मीदवार टाइपिंग टेस्ट में सफल नहीं हो पाए थे, जिसके कारण यह दूसरी सूची तकनीकी शिक्षा बोर्ड को भेज दी गई है l दूसरी सूची में जो भी उम्मीदवार शामिल है उनकी जानकारी के लिए बता दें कि अब टाइपिंग टेस्ट 23 अगस्त, 24 अगस्त और 25 अगस्त 2022 को कांगड़ा शिमला और मंडी में लिया जाएगा l
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड ने पंचायत सचिव के 1 पद के लिए 3 अभ्यर्थियों का नाम भेजने के लिए कहा था इसलिए बोर्ड के पास 3 गुना अभ्यर्थियों की लिस्ट भेजी जा चुकी है l यानी नई सूची में कुल 570 उम्मीदवारों के नाम विभाग के पास भेज दिए गए हैं l टेस्ट के पश्चात ही अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी l जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल है, वह टाइपिंग टेस्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए Official Website का विजिट भी कर सकते हैं l
