अब फर्जी कॉल से बचना होगा आसान, TRAI KYC Based Caller Name Rule, Benefits Of TRAI KYC Based Caller Name Rule, TRAI के नए नियम के अनुसार स्क्रीन पर दिखेगा व्यक्ति का असली नाम, यहाँ से जानिए TRAI के नए नियम एवं शर्तो के बारे में सम्पूर्ण जानकारी |
आज के समय में धोखाधड़ी काफी ज्यादा बढ़ चुकी है जिस वजह से Telecom Regulatory Authority of India के द्वारा नियमों में कुछ बदलाव किया जाएगा। आजकल ऐसे बहुत से लोग हैं जो केवल Fake Call करके लोगों का समय बर्बाद करने के साथ-साथ उनसे पैसों की ठगी भी कर लेते हैं।
Fake Website के जरिए लोगों से ठगी की गई
यदि हमें पहले ही व्यक्ति का नाम पता मालूम हो जाए तो इसकी मदद से हम धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों से भी आसानी से बच सकते हैं। लोगों की इसी समस्या को देखते हुए TRAI तथा Telecom Department के द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है जिसकी सहायता से Fake Call जैसी समस्या हमेशा के लिए दूर हो सकती हैं

जल्द ही शुरू होने वाली है, KYC Based Caller Name प्रक्रिया
• TRAI के द्वारा जल्द ही KYC Based Process शुरू किया जाने वाला है। जब इस प्रक्रिया को लागू कर दिया जाएगा तो कॉल करने वाले यूजर का नाम भी आपके मोबाइल की डिस्प्ले पर दिखाई देगा।
• यदि आपकी मोबाइल डिस्प्ले पर कॉल करने वाले का नाम पता चल जाएगा, तो आपको Unknown Call उठाने में भी आसानी हो जाएगी।
• क्योंकि कई बार आप किसी का फोन नहीं उठाना चाहते हो और वह अलग नंबर से फोन करता है तो आपको पता नहीं लगता कि यह किसका नंबर है।
Fake Website के जरिये बेरोजगारों के साथ धोखा किया गया
• जब TRAI के द्वारा KYC Based Caller Name नाम का नया नियम लागू कर दिया जाएगा, तो इसके बाद आपको किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी आप आसानी से फर्जी कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान कर सकेंगे।
Benefits Of TRAI KYC Based Caller Name Rule
• इस नए नियम का फायदा ही फायदा है क्योंकि जब इस नए नियम को लागू कर दिया जाएगा, तो कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान को नहीं छुपा सकेगा।
• जब आप किसी को कॉल करेंगे या फिर आपके पास किसी की कॉल आएगी, तो आपके मोबाइल फोन की डिस्प्ले पर व्यक्ति का KYC वाला नाम दिखाई देगा जो कि बिल्कुल सही होगा।
{फर्जी} अखिल भारतीय रोजगार मिशन भर्ती
• TRAI के इस नियम की सहायता से आप फर्जीवाड़े तथा Spam Call से भी बच सकेंगे। इसके अलावा कुछ इंश्योरेंस कंपनियां या फिर अन्य प्रकार की कंपनियां लोगों का समय बर्बाद करती रहती है। जब यह नया नियम लागू हो जाएगा तो आप इस प्रकार की कंपनियों से भी अपने समय को बचा सकेंगे।
• वैसे तो अब से पहले यूजर का नाम देखने के लिए True Caller की भी सुविधा उपलब्ध है। लेकिन True Caller पर फर्जीवाड़ा होने की संभावनाएं भी रहती हैं इसीलिए TRAI के द्वारा इस नए नियम को लागू किया जाएगा।
KYC करानी होगी जरूरी
• KYC की प्रक्रिया दूरसंचार विभाग के मानदंडों के अनुसार होगी। इस प्रक्रिया के अंतर्गत कॉल करने वाले यूजर से की पहचान आसानी से हो सकेगी इसलिए KYC करवानी जरूरी है।
• KYC Process में अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों के द्वारा ग्राहकों का केवाईसी के नाम पर ऑफिशियल नाम, पता, दर्ज करना होगा जिससे हर एक व्यक्ति की पहचान आसानी से की जा सकेगी।
• अब KYC Documents के रूप में वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या फिर इलेक्ट्रिसिटी बिल की रसीद भी देनी होगी।
• दूरसंचार विभाग के द्वारा यह नियम केवल देश के लोगों की सुरक्षा के लिए ही लागू किया जा रहा है ताकि किसी भी देशवासी के साथ धोखाधड़ी ना हो।
KYC Based Caller Name क्या है
KYC Based Caller Name व्यक्ति का वह नाम होता है जो केवाईसी विवरण में दर्ज किया जाता है। जब आप New Sim खरीदते हैं या फिर पुरानी सिम को बदलते हैं तो उस समय KYC Based Process होता है।
Beware Fake JEE Main Website is taking money
बता दें कि केवाईसी प्रक्रिया ग्राहकों को भविष्य में होने वाले Fraud से पूरी तरह से बचाती हैं। इसीलिए KYC बहुत ही जरूरी है।
TRAI का नया नियम कैसे करेगा, ग्राहकों की सहायता
• TRAI का नया नियम आपको Spam Calls & Messages की पहचान करने में सहायता करेगा। इसी वजह से आप धोखाधड़ी के साथ-साथ अपने समय को भी बचा सकेंगे।
• इस नए नियम की सहायता से Digital Fraud को भी पूरी तरह से रोका जा सकेगा।
• अब आपको किसी भी व्यक्ति का मोबाइल नंबर पहचानने के लिए थर्ड पार्टी एप्लीकेशन का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। इसी वजह से आपका Persional Data भी पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा, क्योंकि कई बार Third Party Applications से Mobile Data चोरी होने का खतरा भी रहता हैं।
