Google Map से टोल टैक्स की जानकारी मिल सकेगी, अगर आप खुद की गाड़ी से यात्रा कर रहे हो तो गूगल मैप से आपको टोल के खर्चे की जानकारी मिल जाएगी, जानिए Google Map के New Feature की कम्पलीट जानकारी |

आज के समय में दिन प्रतिदिन सड़क पर Toll बढ़ते ही जा रहे हैं जिस वजह से लोग काफी परेशान भी हैं। कुछ टोल तो ऐसे हैं जहां पर कीमत से अधिक पैसे वसूले जाते हैं जिस वजह से लोगों को काफी परेशानी भी होती हैं। इसी कारण लोग अक्सर ऐसा रास्ता ढूंढने के चक्कर में रहते हैं जहां से गुजरने पर Toll Tax ना देना पड़ें।

वैसे तो जब से Fastag का इस्तेमाल होना शुरू हुआ हैं, तो तब से टोल केवल उचित पैसे ही लेते हैं। परंतु अभी भी कुछ टोल ऐसे हैं जहां पर Fastag नहीं चलता इसलिए उन पर वह अपने हिसाब से टोल टैक्स लेते हैं।

भारत में लांच की गई बेहतरीन Feature’s वाली Smart Watch

इसी समस्या से बचाने के लिए Google Maps के द्वारा New Feature Launch किया गया हैं। इसके माध्यम से आपको यात्रा शुरू करने से पहले ही पता चल जाएगा कि, जिस रास्ते से आप गुजरने वाले हैं वहां पर कितने टोल हैं और उन टोल की कितनी फीस हैं।

Toll tax information will be available from Google Map

इतना ही नहीं Google Maps के पास ऐसे भी रास्ते मौजूद हैं जहां से निकलने पर आपको Toll Tax ही नहीं देना पड़ेगा। वैसे तो गूगल मैप के द्वारा बहुत से New Feature Launch किए गए हैं लेकिन यह नया फीचर सभी देशवासियों के लिए बड़ा ही फायदेमंद सिद्ध होने वाला हैं। आइए Google Map Toll Tax Feature के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं ताकि हर एक व्यक्ति इसका इस्तेमाल करके अपना पैसा बचा सकें।

गूगल मैप की सहायता से लोगों के, कई काम होंगे आसान

• Google Maps के इस New Feature के बारे में हाल ही में एक Press Conference में बताया गया है कि, अब आप यात्रा शुरू करने से पहले ही रूट पर आने वाले सभी टोल का खर्चे जान सकेंगे। इससे आपको पहले से ही पता चल जाएगा कि आप जिस रूट से यात्रा कर रहे हैं तो वहां पर कितने Toll पर कितना Toll Tax भरना होगा।

जानिए Rechargeable Fan बिना बिजली कितने घंटों तक चल सकेंगे

• इतना ही नहीं यदि कोई व्यक्ति यह जानना चाहता है कि उसे अगले 4 दिन बाद सफर करते समय कितना Toll Tax देना होगा, तो व्यक्ति यह जानकारी भी आसानी से जान सकेंगे। कई बार ऐसा होता है की Toll की कीमत बढ़ने वाली होती है जिसके बारे में लोगों को नहीं पता होता। परंतु Google Maps के इस New Feature से आपको इन सब जानकारियों के बारे में यात्रा शुरू करने से पहले ही पता चल जाएगा।

अब टोल टैक्स से बचना होगा, आसान

• यदि आप चाहते हैं कि आपको Toll Tax से बचना हैं, तो Google Maps के इस New Feature में यह सुविधा भी उपलब्ध हैं। गूगल मैप्स अपने इस नए फीचर से आपको यात्रा करने के लिए ऐसा रूट बता देगा जहां पर आपको एक भी Toll पर Toll Tax नहीं देना होगा। लिहाजा ऐसा रास्ता चुनने पर रास्ता थोड़ा सा लंबा तो पड़ सकता है लेकिन आपके Toll Tax के पैसे बच जाएंगे।

इतनी कम EMI में मिलेगा 1 Ton Window AC

• Google के इस New Feature का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। जब आप Google Maps को Open करेंगे, तो वही पर दाहिने तरफ में ऊपर 3 डॉट दिखाई देंगे। यहीं पर आपको Avoid Tolls का विकल्प भी मिल जाएगा। इसे सेलेक्ट करने के बाद आपको उस जगह का चयन करना है जहां पर आप जाना चाहते हैं। फिर आपको Google Maps एक ऐसा रास्ता दिखा देगा जिससे आपका Toll Tax का खर्चा बच जाएगा।

भारत सहित अन्य देशों के Toll Road को किया गया, New Feature में शामिल

गूगल के द्वारा यह जानकारी दी गई है कि इस New Feature में भारत, जापान, अमेरिका तथा इंडोनेशिया के लगभग 2000 Toll Road को शामिल किया गया हैं। आने वाले दिनों में धीरे-धीरे करके अन्य सभी देशों को इस नए फीचर से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद देश के हर एक नागरिक Google Maps Toll Feature 2022 का इस्तेमाल कर सकेंगे।

अप्रैल से शुरू कर दी गई है, यह सुविधा

• गूगल के द्वारा विभिन्न देशों के नागरिकों के लिए यह सुविधा April 2022 से शुरू कर दी गई हैं। जिन देशों में यह नया फीचर लॉन्च किया जा चुका है तो वहां पर रहने वाले लोग बिना परेशानी के इस नए फीचर का फायदा उठा सकते हैं।

AC से भी ज्यादा ठंडी हवा देते हैं यें बेहतरीन Air-Cooler’s

• यह नया फीचर Android तथा IOS Mobile Phone पर शुरू कर दिया गया है। एंड्राइड फोन उपभोक्ताओं सहित जिन लोगों के पास Apple Watch या iPhone में गूगल मैप्स का अपडेट वर्जन हैं, तो वह इस नए फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Google Maps से पता कर सकते हैं, Bus से संबंधित जानकारी

यदि आपको रोजाना बसों में सफर करते हैं तो आप Bus के आने जाने की जानकारी भी Google Maps से प्राप्त कर सकते हैं। गूगल मैप्स के पास बसों से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध है। इसके माध्यम से आपको पता चल जाएगा कि, कौन सी बसे किस टाइम आती है और वह कौन से Route से जाती हैं।