Today 30 November 2022 Daily Current Affairs For All Competition Exams, Latest & Daily Current Affairs 30-11-2022, Candidates Can Check State & India Level Competition Exam GK PDF
दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे, और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।
Daily Current Affairs 30 November 2022
1. पीटी उषा बनीं भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष
• एथलीट और राज्यसभा की मनोनीत सांसद पीटी उषा को भारतीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। इस पद की वो इकलौती दावेदार थीं। इस संबंध में चुनाव 10 दिसंबर को होने थे, लेकिन विपक्ष में कोई और उम्मीदवार नहीं होने की वजह से उन्हें IOA की पहली महिला अध्यक्ष चुन लिया गया है। पीटी उषा को ‘पय्योली एक्सप्रेस, उड़नपरी’ के नाम से भी जाना जाता है और वह देश की सबसे सफल एथलीटों में से एक हैं। पीटी उषा ने वर्ष 1982 से 1994 तक एशियाई खेलों में चार स्वर्ण सहित 11 पदक जीते।
Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे
2. आज त्रिपुरा में भारत का पहला बौद्ध विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी जाएगी
• 29 नवंबर, 2022 को दक्षिण त्रिपुरा ज़िले के सबरूम के मनु बांकुल में धम्म दीपा अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध विश्वविद्यालय (DDIBU) की आधारशिला रखी जाएगी। DDIBU के आधुनिक शिक्षा के अन्य विषय पाठ्यक्रमों के साथ-साथ बौद्ध शिक्षा प्रदान करने वाला भारत का पहला बौद्ध-संचालित विश्वविद्यालय बनने की उम्मीद है।

3. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगाजल आपूर्ति योजना का किया लोकार्पण
• 27 नवंबर, 2022 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में महत्त्वाकांक्षी ‘गंगाजल आपूर्ति योजना’ का लोकार्पण किया। दूरगामी अभियान ‘जल-जीवन-हरियाली’के तहत गंगा नदी के अधिशेष जल को दक्षिण बिहार के जल संकट वाले शहरों तक ले जाकर पेयजल के रूप में उपयोग करने की यह मुख्यमंत्री की अनूठी परिकल्पना है। उनकी अध्यक्षता में दिसंबर 2019 में गया में हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में अतिमहत्त्वाकांक्षी ‘गंगा जल आपूर्ति योजना’को मंज़ूरी दी गई थी।
4. कनाडा ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीता पहला डेविस कप खिताब
• 27 नवंबर, 2022 को कनाडा ने पहली बार डेविस कप टेनिस 2022 का खिताब जीता है। कनाडा ने 109 साल पूर्व पहली बार डेविस कप में हिस्सा लिया था और फाइनल में 28 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया। दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी फेलिक्स अगुर एलिसमी ने दूसरे एकल में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनाउर को 6-3-6-4 से हराकर टीम को 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी।
5. तेलंगाना में होगी देश की पहली एकीकृत रॉकेट सुविधा
• हाल ही में तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री ने राज्य में देश का पहला एकीकृत रॉकेट डिजाइन, निर्माण व परीक्षण केंद्र ‘स्काईरूट’ स्थापित किए जाने की घोषणा की है। स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-एस रॉकेट के सफल प्रक्षेपण का जश्न मनाने के लिए हैदराबाद के टी-हब में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए रामा राव ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि यह सुविधा तेलंगाना में स्थापित होगी।
6. छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय ने सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए यूनेस्को पुरस्कार जीता
• हाल ही में सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिये यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कार 2022 की घोषणा की गई है, जिसमें भारत के चार विजेता शामिल हैं। पुरस्कारों के लिये छह देशों की तेरह परियोजनाओं को स्वीकृत किया गया था, वे देश हैं: अफगानिस्तान, चीन, भारत, ईरान, नेपाल और थाईलैंड।
7. रितुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
• 28 नवंबर, 2022 को महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में एक ओवर में 7 छक्के लगाने वाले लिस्ट-ए क्रिकेट में दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। गायकवाड़ ने अहमदाबाद में उत्तर प्रदेश के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया। वह 159 गेंद पर 220 रन बनाकर नाबाद रहे। यह उनका लिस्ट-ए क्रिकेट का पहला दोहरा शतक है, इससे पहले नाबाद 187 रन उनका बेस्ट स्कोर था।
8. भारत और मलेशिया के बीच शुरू हुआ संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमौ शक्ति 2022
• 28 नवंबर से 12 दिसंबर, 2022 तक मलेशिया में भारत और मलेशिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमौ शक्ति 2022’ आयोजित किया जा रहा है। भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट और मलेशियाई सेना की रॉयल मलय रेजिमेंट के युद्ध-अनुभवी सैनिक अभ्यास में भाग ले रहे हैं।
• अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाएं वन क्षेत्र में विभिन्न ऑपरेशनों की योजना और निष्पादन में अंतर-संचालनीयता बढ़ाने के लिए अपने अनुभवों को साझा करेंगे। इस अभ्यास के दायरे में बटालियन स्तर पर कमांड प्लानिंग एक्सरसाइज (सीपीएक्स) और जंगल इलाके में उप-पारंपरिक संचालन पर कंपनी स्तर फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज (एफटीएक्स) शामिल है।
9. विनय मोहन क्वात्रा के कार्यकाल को मिला विस्तार, अब 2024 तक रहेंगे विदेश सचिव
• 28 नवंबर, 2022 को जारी एक आदेश में भारत सरकार ने विदेश सचिव के रूप में विनय मोहन क्वात्रा का कार्यकाल बढ़ा दिया है। आईएफएस अधिकारी का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2022 को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख से आगे 30 अप्रैल, 2024 तक या अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है। हर्षवर्धन श्रृंगला के सेवानिवृत्त होने के बाद 1 मई, 2022 को क्वात्रा भारत के 34वें विदेश सचिव बने थे।
10. सभी जिलों में 5G सेवा पाने वाला देश का पहला राज्य बना गुजरात
• जियो ने 25 नवंबर, 2022 को घोषणा की है कि उसने गुजरात के 33 जिलों के प्रत्येक मुख्यालय में अपना ट्रू 5G नेटवर्क शुरू किया है, जिससे यह भारत का पहला राज्य बन गया है, जिसने सभी राज्यों में 5G सेवाओं का 100 प्रतिशत कवरेज प्राप्त किया है। एक मॉडल राज्य के रूप में, Jio ने बताया कि वह गुजरात में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्योग 4.0 और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) क्षेत्रों में ट्रू 5G- संचालित पहलुओं की एक श्रृंखला भी शुरू करेगा और फिर बाद में इसे पूरे देश में विस्तारित करेगा।
