Today 29 August 2022 Daily Current Affairs For Competition Exam, Latest & Daily Current Affairs 29-08-2022, Candidates Can Check State & India Level Competition Exam GK Questions PDF
दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे, और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।
Daily Current Affairs 29 August 2022
1. आज देशभर में मनाया जाएगा राष्ट्रीय खेल दिवस
• प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यान चंद (Major Dhyan Chand) की जयंती को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) के तौर पर मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस पहली बार साल 2012 में मनाया गया था।
2. प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे आयोजित खादी उत्सव में भाग लिया
• 27 अगस्त, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में साबरमती तट पर ‘खादी उत्सव’ में शामिल हुए है। खादी उत्सव भारत के स्वतंत्रता संग्राम में खादी के महत्त्व को दर्शाने के लिये केंद्र के ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ के तहत आयोजित किया गया एक अनूठा आयोजन है।

• यह उत्सव साबरमती तट पर आयोजित किया गया जिसमें गुजरात के विभिन्न ज़िलों की 7,500 महिला खादी कारीगर एक ही समय पर चरखा चलाया।
3. अवध बिहारी चौधरी बने बिहार विधानसभा के नए स्पीकर
• 27 अगस्त, 2022 को बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ विधायक अवध बिहारी चौधरी को सर्वसम्मति से राज्य विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। राज्य में बदले राजनीतिक परिदृश्य में विजय कुमार सिन्हा के इस्तीफे के बाद अध्यक्ष पद रिक्त हो गया था।
4. नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग 2022 का जीता खिताब
• 26 अगस्त, 2022 को भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 89.08 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ लुसाने डायमंड लीग 2022 का खिताब जीता है। नीरज यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है।
• लुसाने डायमंड लीग में टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता जैकब वाडलेज्च 85.88 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे जबकि यूएसए के कर्टिस थॉम्पसन 83.72 मीटर के बेस्ट थ्रो की बदौलत तीसरे स्थान पर रहे।
5. नीति आयोग ने हरिद्वार को घोषित किया भारत का सर्वश्रेष्ठ आकांक्षी जिला
• अगस्त, 2022 में नीति आयोग ने उत्तराखंड के शहर हरिद्वार को पांच मानकों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ आकांक्षी जिला घोषित किया है, जिससे इस शहर को अब तीन करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन किया जाएगा। हरिद्वार जिले ने बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर थीम में पहला स्थान हासिल किया है।
• हरिद्वार जिले को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को आवंटित किया गया है, जो इसे देश में नंबर 1 आकांक्षी जिला बनाने में सक्रिय रुचि ले रहे हैं।
6. केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश की परिवार कल्याण कार्ड योजना को मंजूरी दी
• हाल ही में केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश में परिवार कल्याण कार्ड योजना को जारी करने की मंजूरी दे दी है। यह कार्ड 12 अंकों का परिवार पहचान पत्र होगा। इससे योगी आदित्यनाथ सरकार को एक परिवार द्वारा प्राप्त सरकारी योजना के लाभों पर नजर रखने में मदद मिलेगी।
7. नागपुर में दो साल बाद मनाया गया मारबत उत्सव
• 27 अगस्त, 2022 को महाराष्ट्र के नागपुर में मारबत उत्सव मनाया गया है। कोरोना महामारी के चलते करीब दो साल बाद सार्वजनिक रूप से मारबत का भव्य जुलूस निकाला गया। काले और पीले रंग के मारबतों की बारात निकली गई। मारबत उत्सव नागपुर की ऐतिहासिक धरोहर है।
• मारबत दो प्रकार के होते हैं, काली मारबत और पीली मारबत। कृष्ण को मारने के लिए आई पूतना राक्षसी के रूप में काली मारबत का जुलूस निकाला जाता है, जबकि लोगों की रक्षा के लिए पीली मारबत का जुलूस निकाला जाता है।
8. महिला निधि योजना लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य बना राजस्थान
• 26 अगस्त, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिये स्थापित प्रथम ‘महिला निधि’(राजस्थान महिला निधि कोऑपरेटिव क्रेडिट फेडरेशन) योजना का लोकार्पण किया।
• इस निधि से महिलाओं को रोज़मर्रा की आवश्यकताओं के अलावा व्यवसाय को बढ़ाने व उद्यमिता के लिये सुलभ ऋण उपलब्ध हो सकेगा। बजट 2022-23 में महिला निधि की स्थापना राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के माध्यम से करने की घोषणा की गई थी।
9. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कच्छ में भारत का पहला भूकंप स्मारक राष्ट्र को समर्पित किया
• 28 अगस्त, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के कच्छ में भारत के पहले भूकम्प स्मारक ‘स्मृति वन’ को देश को समर्पित किया है। स्मृति वन स्मारक कच्छ में वर्ष 2001 में आए विनाशकारी भूकंप के दौरान लोगों द्वारा दिखाए गए जज्बे को समर्पित है।
• इसमें इस विनाशकारी भूकंप में जान गंवाने वालों के 12,000 से अधिक लोगों के नाम उकेरे गये हैं। स्मृति वन को भुजियो पहाड़ी के ऊपर 175 एकड क्षेत्र में 375 करोड़ रूपये की लागत से विकसित किया गया है। इसमें भूकम्प सिमुलेटर सहित कई दीर्घाएं हैं, जिससे इसमें भूकम्प के झटकों जैसी अनुभूति होती है।
10. प्रधानमंत्री जन धन योजना के सफल क्रियान्वयन के आठ वर्ष हुए पूरे
• 28 अगस्त, 2022 को प्रधानमंत्री जन-धन योजना के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन के आठ वर्ष पूरे हो गये है। वित्तीय समावेशन के राष्ट्रीय मिशन के अंतर्गत इस योजना में अब तक 46.25 करोड़ से अधिक लाभार्थियों ने जन धन खातों में एक लाख 73 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में स्वतंत्रता दिवस जन धन योजना शुरू करने की घोषणा की थी।
Daily Cuurrent Affairs 29 August 2022 PDF
