Today 27 August 2022 Daily Current Affairs For Competition Exams, Latest & Daily Current Affairs 27-08-2022, Candidates can check State & India Level Competition Exam GK Questions PDF

दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे, और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।

Daily Current Affairs 27 August 2022

1. 26 अगस्त को मनाया गया महिला समानता दिवस

• प्रतिवर्ष 26 अगस्त को विश्व भर में ‘महिला समानता दिवस’ मनाया जाता है। इस दिन अमेरिका सहित पूरी दुनिया में महिलाओं के अधिकारों की बात की जाती है, जगह-जगह काँफ्रेंस और सेमिनार का आयोजन किया जाता है, महिला संगठन लोगों में महिलाओं के अधिकारों के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिये कैंपेन चलाते हैं। 

Today 27 August 2022 Daily Current Affairs

• अमेरिका में 26 अगस्त, 1920 को 19वें संविधान संशोधन के माध्यम से पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला। इसके पहले वहाँ महिलाओं को द्वितीय श्रेणी नागरिक का दर्जा प्राप्त था।

2. भारत-बांग्लादेश ने कुशियारा नदी के अंतरिम जल बँटवारे पर समझौता ज्ञापन को दिया अंतिम रूप

• 25 अगस्त, 2022 को भारत और बांग्लादेश ने कुशियारा नदी के अंतरिम जल बँटवारे पर समझौता ज्ञापन (MoU) को अंतिम रूप दिया है। इसे भारत और बांग्लादेश के मंत्रिस्तरीय संयुक्त नदी आयोग (JRC) की 38वीं बैठक के दौरान अंतिम रूप दिया गया था। 

• इसने अक्तूबर, 2019 के भारत-बांग्लादेश समझौता ज्ञापन के अनुसार त्रिपुरा के सबरूम शहर की पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये फेनी नदी पर पानी के इंटेक प्वाइंट (एक प्रकार का पंप स्टेशन जहाँ जल संचायक टैंक/जल स्रोत में छोड़ा जाता है) के डिज़ाइन को अंतिम रूप दिया।

3. DRDO के नए अध्यक्ष बनें डॉ. समीर वी. कामत

• 25 अगस्त, 2022 को डॉ. समीर वी. कामत रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग के सचिव तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। कामत 60 साल की आयु पूर्ण करने या अगले आदेश तक पद पर रहेंगे। डॉ. समीर कामत डीआरडीओ के वर्तमान अध्यक्ष जी. सतीश रेड्डी की जगह लेंगे। वर्तमान सचिव जी सतीश रेड्डी को रक्षा मंत्री का वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त किया गया।

4. भारत ने 14 साल बाद जीता अंडर-18 एशियाई वॉलीबॉल पदक

• 15 से 22 अगस्त, 2022 तक ईरान के तेहरान में 14वीं अंडर-18 पुरुष एशियन वालीबॉल चैंपियनशिप 2022 आयोजित की गई है। जापान ने ईरान को 3-2 से हराकर तीसरी बार खिताब जीता है। भारत ने 14 साल बाद जीता पदकईरान के तेहरान में आयोजित 14वीं अंडर 18 एशियन वालीबाल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया है। भारतीय टीम ने 25-20, 25-21, 26-28, 19-25 15-12 से जीत दर्ज की।

5. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 5 सितंबर को 46 शिक्षकों को वर्ष 2022 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी

• राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 5 सितंबर, 2022 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 46 शिक्षकों को वर्ष 2022 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने का उद्देश्य देश के शिक्षकों के अनूठे योगदान को रेखांकित करना और ऐसे शिक्षकों का सम्मान करना है जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता व परिश्रम से न सिर्फ स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध किया है।

6. डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम IMF में भारत के अगले कार्यकारी निदेशक किए गए नियुक्त

• 25 अगस्त, 2022 को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में कार्यकारी निदेशक की नियुक्ति को मंजूरी दी है। उनकी नियुक्ति 1 नवंबर, 2022 से तीन साल की अवधि के लिए की गई है।

• सुब्रमण्यम, सुरजीत एस. भल्ला की जगह लेंगे, जिन्हें 2019 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। सुब्रमण्यम ने 2021 में 3 साल के कार्यकाल के बाद मुख्य आर्थिक सलाहकार का पद छोड़ दिया था।

7. मैक रदरफोर्ड अकेले दुनिया भर में उड़ान भरने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बने

• ब्रिटिश-बेल्जियम के 17 वर्षीय मैक रदरफोर्ड दुनिया भर में अकेले उड़ान भरने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए है। उनकी यात्रा, जो 23 मार्च से शुरू हुई, इसमें पांच महाद्वीपों के 52 देश शामिल है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता प्राप्त एक निशान स्थापित करने के लिए, उन्होंने दो बार भूमध्य रेखा को पार किया। 

• एकल उड़ान के लिए पिछला रिकॉर्ड ब्रिटिश पायलट ट्रैविस लुडलो के नाम था, जो पिछले साल अपनी यात्रा पूरी करने के समय 18 वर्ष 150 दिन के थे। मैक रदरफोर्ड की बड़ी बहन ज़ारा दुनिया भर में अकेले उड़ान भरने वाली सबसे कम उम्र की महिला हैं।

8. यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को ‘लिबर्टी मेडल 2022’ से किया जाएगा सम्मानित

• यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को रूसी अत्याचार का सामना करने में स्वतंत्रता की उनकी वीरता की रक्षा के लिए ‘लिबर्टी मेडल 2022’ से सम्मानित जाएगा है। उन्हें रूसी अत्याचार के सामने स्वतंत्रता की वीरतापूर्ण रक्षा के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार अक्टूबर, 2022 में उन्हें राष्ट्रीय संविधान केंद्र (NCC), फिलाडेल्फिया, संयुक्त राज्य अमेरिका में सम्मानित दिया जाएगा। ज़ेलेंस्की मई, 2019 से यूक्रेन के राष्ट्रपति के रूप में कार्य कर रहे हैं।

9. दक्षिण दिल्ली में स्थित अनंग ताल झील को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक किया गया घोषित

• हाल ही में संस्कृति मंत्रालय ने दक्षिणी दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक अनंग ताल झील को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया है। अनंग ताल झीलअनंग ताल झील दिल्ली के महरौली में स्थित है जिसका निर्माण तोमर राजा अनंगपाल द्वितीय द्वारा 1060 ईस्वी में कराया गया था। उन्हें 11वीं शताब्दी में दिल्ली की स्थापना करने और इसे बसाने हेतु जाना जाता है। 

• सहस्राब्दी पुराना अनंग ताल दिल्ली के प्रारंभिक कालखंड का प्रतीक है। अनंग ताल का राजस्थान से एक मज़बूत संबंध है क्योंकि महाराजा अनंगपाल को पृथ्वीराज चौहान के नाना के रूप में जाना जाता है, जिनका किला राय पिथौरा, ASI की सूची में शामिल है।

10. आठवाँ शिमला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गेयटी थिएटर में हुआ शुरू

• 26 अगस्त, 2022 को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में आठवाँ शिमला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शुरू हुआ है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसका शुभारंभ किया है। इसका आयोजन 26 से 28 अगस्त, 2022 तक किया जाएगा। 

Daily Current Affairs 27 August 2022 PDF

• फिल्म महोत्सव में 17 देशों की 86 फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इनमें 27 फिल्में अंतरराष्ट्रीय, 34 भारतीय फिल्में, चार हिमाचली और 15 अन्य राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्में दिखाई जाएंगी।