Today 26 August 2022 Daily Current Affairs For Competition Exams, Latest & Daily Current Affairs 26-08-2022, Candidates can check all competition exams gk questions

दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे, और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।

Daily Current Affairs 26 August 2022

1. 23 अगस्त से 01 सितंबर तक विश्व जल सप्ताह 2022 का किया जा रहा आयोजन

• 23 अगस्त से 01 सितंबर तक विश्व जल सप्ताह 2022 का आयोजन किया गया है। विश्व जल सप्ताह 2022 की थीम “Seeing the unseen: The value of water” है। विश्व जल सप्ताह (World Water Week) वैश्विक जल मुद्दों और अंतर्राष्ट्रीय विकास से संबंधित चिंताओं को दूर करने के लिए 1991 से स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय जल संस्थान (Stockholm International Water Institute- SIWI) द्वारा आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है। 

Today 26 August 2022 Daily Current Affairs

• विश्व जल सप्ताह परिवर्तन करने वालों का एक समुदाय है जो दुनिया की सबसे बड़ी जल संबंधी चुनौतियों के समाधान पर सहयोग करता है।

2. बांग्लादेशी फहमीदा अजीम ने पुलित्जर पुरस्कार 2022 जीता

• अमेरिका की ऑनलाइन पत्रिका ‘इनसाइडर’ के लिये काम करने वाली बांग्लादेश मूल की चित्रकार और कहानीकार फहमीदा अज़ीम को वर्ष 2022 के पुलित्ज़र पुरस्कार के लिये चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार सचित्र व्याख्यात्मक रिपोर्टिंग और कमेंट्री की श्रेणी के लिये दिया जा रहा है। 

• इनसाइडर पत्रिका के चार पत्रकारों एंथनी डेल कर्नल, जोश एडम्स और वॉल्ट हिक्की सहित फहमीदा अज़ीम को चीन में उइगरों के उत्पीड़न पर कार्य करने के लिये चुना गया है। फहमीदा अज़ीम का जन्म बांग्लादेश में हुआ था बाद में वह अमेरिका में बस गई।

3. 17 साल के आर प्रज्ञानंद ने 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराया

• हाल ही में रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने एफटीएक्स क्रिप्टो कप (FTX Crypto Cup) में पाँच बार के शतरंज चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हरा दिया है। मैग्नस कार्लसन दुनिया के नंबर 1 शतंरज के खिलाड़ी हैं और पाँच बार विश्व चैंपियन और नॉर्वे के शतरंज ग्रैंडमास्टर हैं। उन्होंने तीन बार विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप और पाँच बार विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप भी जीती है। 

• लेकिन भारत के ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने मैग्नस कार्लसन को अमेरिका के मायामी में आयोजित एफटीएक्स क्रिप्टो कप के फाइनल राउंड में 4-2 से हराकर बड़ी जीत हासिल की है।

4. एंजेला मर्केल ने शरणार्थियों के स्वागत के प्रयास के लिए जीता यूनेस्को शांति पुरस्कार 2022

• पूर्व जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को शरणार्थियों का स्वागत करने के उनके प्रयासों के लिए यूनेस्को शांति पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। 

• जूरी के अध्यक्ष और 2018 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता डेनिस मुकवेगे ने मंगलवार को कहा, जूरी के सभी सदस्य 2015 में सीरिया, इराक, अफगानिस्तान और इरिट्रिया से 1.2 मिलियन से अधिक शरणार्थियों का स्वागत करने के उनके साहसी निर्णय से प्रभावित हुए थे। यह वह विरासत है जिसे उन्होंने छोड़ दिया है।

5. 27 अगस्त से पहला खेलो इंडिया महिला जूडो टूर्नामेंट 2022 गुवाहाटी में होगा शुरू

• पहला खेलो इंडिया महिला जूडो टूर्नामेंट 27 अगस्त, 2022 से भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र गुवाहाटी, असम से शुरू होगा। यह टूर्नामेंट भारत के चार क्षेत्रों में गुवाहाटी (असम), त्रिशूर (केरल), देहरादून (उत्तराखंड) और गुजरात में आयोजित किया जाएगा।

• भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रम, खेलो इंडिया के माध्यम से महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का समर्थन करने को लेकर युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा जूडो टूर्नामेंट एक और पहल है। राष्ट्रीय दौर से पहले चार क्षेत्रों में आयोजित होने वाला टूर्नामेंट, एक खुला क्षेत्रीय स्तर का रैंकिंग टूर्नामेंट है।

6. भारतीय विदेश मंत्री ने पराग्वे में नवनिर्मित भारतीय दूतावास’ का किया उद्घाटन

• भारतीय विदेश मंत्री ने 23 अगस्त, 2022 को पराग्वे की सरकारी यात्रा के दौरान राजधानी असुन्सियोन में नवनिर्मित भारतीय दूतावास भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विदेश मंत्री ने कहा कि यह भारत और पराग्वे के बीच सुदृढ आपसी संबंधों तथा लंबे समय से जारी बहुपक्षीय सहयोग का प्रतीक है।

• इससे पहले, विदेश मंत्री ने असुन्सियोन में महात्मा गांधी की अर्ध प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने पराग्वे के निर्माण में योगदान करने वाले राष्ट्रीय नायकों और राष्ट्र के लिये बलिदान करने वाले शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये।

7. जर्मनी में हाइड्रोजन से चलने वाली यात्री ट्रेनों का दुनिया का पहला बेड़ा किया गया लॉन्च

• 24 अगस्त, 2022 को जर्मनी में हाइड्रोजन से चलने वाली यात्री ट्रेनों का दुनिया का पहला बेड़ा लॉन्च किया, जो 15 डीजल ट्रेनों की जगह ले रहा है, जो पहले लोअर सैक्सोनी राज्य में गैर-विद्युतीकृत पटरियों पर संचालित होती थीं। 14 ट्रेनें हाइड्रोजन ईंधन कोशिकाओं का उपयोग बिजली उत्पन्न करने के लिए करती हैं जो इंजनों को शक्ति प्रदान करती हैं। 

• जर्मन सरकार ने जीवाश्म ईंधन के स्वच्छ विकल्प के रूप में हाइड्रोजन के उपयोग का विस्तार करने का समर्थन किया है। 93 मिलियन यूरो (92 मिलियन डॉलर) की परियोजना लोअर सैक्सोनी के अपनी अर्थव्यवस्था को हरित बनाने के प्रयासों के लिए एक “उत्कृष्ट उदाहरण” थी।

8. एशिया का सबसे बड़ा कागज और पहला कारखाना हुआ फिर शुरू

• 23 अगस्त, 2022 को केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडे ने मध्य प्रदेश के बुरहानपुर स्थित एशिया की पहली कागज़ मिल नेपा लिमिटेड का लोकार्पण किया। इसे सात साल बाद पुन: शुरू किया गया है। गौरतलब है कि 2015 में रिनोवेशन के लिये इसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। 

• केंद्र सरकार से मिले करीब 469 करोड़ रुपए के रिवाइवल पैकेज से मिल का नवीनीकरण किया गया है। पहले मिल की उत्पादन क्षमता 88 हज़ार मीट्रिक टन प्रतिवर्ष थी, जिसे अब बढ़ाकर 1 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष से अधिक कर दिया गया है। यहाँ आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं।

9. गूगल ने भारतीय मौसम विज्ञानी अन्ना मणि के 104वें जन्मदिन पर खास डूडल बनाया

• गूगल ने भारतीय भौतिक और मौसम वैज्ञानिक अन्ना मणि की 104वीं जयंती के (23 अगस्त, 2022 को) अवसर पर उनके नाम के समर्पित डूडल का प्रदर्शन किया है। अन्ना मणि जिन्हें “भारत की मौसम महिला (Weather Woman Of India)” के रूप में भी जाना जाता है 

• मौसम संबंधी उपकरणों में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया, साथ ही सौर विकिरण, वायुमंडलीय ओज़ोन और पवन ऊर्जा माप पर शोधपत्र प्रकाशित किये। अन्ना मोदयिल मणि का जन्म वर्ष 1918 में केरल के पीरमेड/पीर्मदे में हुआ था।

10. दो सितंबर से देश का पहला स्वदेशी निर्मित विमानवाहक पोत विक्रांत सेवा में आएगा

• देश में निर्मित पहला विमानवाहक पोत विक्रांत 2 सितंबर, 2022 को बेडे में शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में नौसेना के वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने कहा कि विक्रांत के उपकरण 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बनाए गए हैं। 

Latest & Daily Current Affairs 26 August 2022 PDF

• इनमें अंबाला, दमन, कोलकाता, जालंधर, कोटा, पुणे और नई दिल्ली शामिल हैं। इसके साथ ही भारत अमरीका, ब्रिटेन, रूस, चीन और फ्रांस सहित उन चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल हो गया है