Today 24 September 2022 Daily Current Affairs For Competition Exams, Latest & Daily Current Affairs 24-09-2022, Candidates Can Check State & India Level Competition Exams GK Questions PDF

दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे, और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।

Latest & Daily Current Affairs 24 September 2022

1. 22 सितंबर को मनाया गया वर्ल्ड राइनो डे

• राइनो की देखरेख, सुरक्षा और संरक्षण में जागरूकता फैलाने के लिये प्रतिवर्ष 22 सितंबर को वर्ल्ड राइनो डे मनाया जाता है। वर्ल्ड राइनो डे 2022 की थीम Five Rhino Species Forever है। विदित हो कि सर्वप्रथम वर्ष 2010 में विश्व वन्यजीव कोष-अफ्रीका ने 22 सितंबर को वर्ल्ड राइनो डे मनाने की शुरुआत की थी। 

Today 24 September 2022 Daily Current Affairs

• भारत में राइनो के संरक्षण तथा प्रजनन को बढ़ावा देने के लिये बिहार की राजधानी पटना में केंद्र सरकार के सहयोग से भारत का पहला राष्ट्रीय राइनो प्रजनन एवं संरक्षण केंद्र बनाया गया है।

2. तमिलनाडु सरकार ने भारत का पहला ‘डुगोंग कंजर्वेशन रिजर्व’ को किया अधिसूचित

• 21 सितंबर, 2022 को तमिलनाडु राज्य सरकार ने भारत का पहला ‘डुगोंग कंजर्वेशन रिजर्व’ (Dugong Conservation Reserve) को अधिसूचित किया है। यह रिजर्व तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र पाक खाड़ी (Palk Bay) में स्थापित किया गया है। इसकी पहल राज्य सरकार ने सितम्बर 2021 में डुगोंग के संरक्षण को लेकर की थी.

• तमिलनाडु सरकार की यह योजना थी कि इस तरह की पहल से इन समुद्री जीवों के रहन क्षेत्रों को विकसित किया जायेगा और उन्हें संरक्षण प्रदान किया जाएगा।

3. उत्तराखंड में दो अक्टूबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ

• 02 अक्टूबर, 2022 को उत्तराखंड राज्य के 13 ज़िलों की 662 न्याय पंचायतों में खेल महाकुंभ शुरू होगा। इस खेल महाकुंभ का शुभारंभ देहरादून में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह करेंगे। 02 अक्टूबर से शुरू होकर 25 जनवरी, 2023 तक चलने वाले खेल महाकुंभ में विभिन्न आयु वर्गों में प्रतियोगिताएँ होंगी। 

• प्रतियोगिताओं में 8 से 14 वर्ष, 14 से 17 वर्ष और 17 से 21 वर्ष आयु वर्ग में कोई भी खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकता है। न्याय पंचायत, ब्लॉक, ज़िला और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में दो लाख से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में पंजीकरण मुफ्त रखा गया है।

4. 2023 में दक्षिण अफ्रीका करेगा 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता

• हाल ही में ब्रिक्स (BRICS) के विदेश मंत्रियों की न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र से इतर वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान 2023 में ब्रिक्स की अध्यक्षता दक्षिण अफ्रीका को दिये जाने की घोषणा की गई। इस निर्णय को समूह के सभी सदस्यों ने अपना पूर्ण समर्थन दिया। इसके तहत ब्रिक्स का 15वाँ शिखर सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया जाएगा। आपको बता दें कि 14वें शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता वर्ष 2022 में चीन द्वारा की गई थी।

5. अतुल चतुर्वेदी बने एशिया पाम ऑयल एलायंस के पहले अध्यक्ष

• 21 सितंबर, 2022 को भारत के अतुल चतुर्वेदी को एशिया पाम ऑयल एलायंस (APOA) का अध्यक्ष चुना गया है। यह इस वैश्विक संगठन के पहले अध्यक्ष हैं। अतुल चतुर्वेदी अडानी विल्मर लिमिटेड के निदेशक और भारत के सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (SEA) के अध्यक्ष हैं।

6. रक्षा मंत्रालय ने ब्रह्मोस मिसाइल के लिए ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

• 22 सितंबर, 2022 को रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिये अतिरिक्त दोहरी भूमिका वाली ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने हेतु ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ 1700 करोड़ रुपए के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये हैं। दोहरी भूमिका क्षमता का तात्पर्य भूमि के साथ-साथ जहाज़-रोधी हमलों के लिये ब्रह्मोस मिसाइलों के उपयोग से है। उन्हें स्थल, वायु एवं समुद्र से लॉन्च किया जा सकता है और तीनों वेरिएंट भारतीय सशस्त्र बलों के तहत सेवा में हैं।

7. तेलंगाना के नए सचिवालय भवन का नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा जाएगातेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना के नए सचिवालय का नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने का फैसला किया। यह कदम तेलंगाना विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करने के बाद आया, जिसमें केंद्र सरकार से संविधान के मुख्य वास्तुकार के नाम पर नई दिल्ली में नए संसद भवन का नाम रखने का आग्रह किया गया था।

Daily Current Aaffairs 24 September 2022 PDF