Today 19 October 2022 Daily Current Affairs For Competition Exams, Latest & Daily Current Affairs 19-102-2022, How to check Today 19 October 2022 Daily GK, Candidates can Check State & India level Competition Exam GK PDF
दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे, और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।
Daily Current Affairs 19 October 2022
1. 16 अक्टूबर को मनाया गया विश्व खाद्य दिवस
• प्रतिवर्ष 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। विश्व खाद्य दिवस 2022 की थीम ‘किसी को भी पीछे न छोड़ें’ (Leave No One Behind) है। वर्ष 1945 में खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के स्थापना दिवस की याद में यह दिवस मनाया जाता है। यह दिवस वैश्विक स्तर पर भूख की समस्या का समाधान करने के लिये प्रतिवर्ष मनाया जाता है। यह दिवस विश्व खाद्य कार्यक्रम (जिसे नोबेल शांति पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया था) और कृषि विकास के लिये अंतर्राष्ट्रीय कोष जैसे संगठनों द्वारा भी मनाया जाता है।
Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में मुख्यमंत्री अमृतम आयुष्मान कार्ड के वितरण की शुरुआत की
• 17 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में ‘मुख्यमंत्री अमृतम आयुष्मान कार्ड’ के वितरण का शुभारम्भ किया है। प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना के तहत गुजरात में सभी लाभार्थियों को उनके घर पर पचास लाख रंगीन मुद्रित आयुष्मान कार्ड वितरित किये गए। गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में श्री मोदी ने वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री अमृतम योजना शुरू की थी। यह योजना गरीब नागरिकों को बीमारी के इलाज़ में होने वाले भयावह खर्च से बचाने के लिये लाई गई थी।
3. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भुवनेश्वर में भारत के पहले एल्युमीनियम माल ढुलाई रैक को दिखाई हरी झंडी
• 16 अक्टूबर, 2022 को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर भारत के पहले एल्यूमीनियम माल ढुलाई रैक (India’s First Aluminium Freight Rake) का उद्घाटन किया है।
• भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखा कर देश की पहली एल्युमिनियम के डिब्बों वाली मालगाड़ी को रवाना किया जिसका गंतव्य बिलासपुर है। ये पहली मालगाड़ी है जिसके डिब्बे एल्युमिनियम के बनाए गए हैं।
4. आज से दिल्ली में भारत की मेजबानी में शुरू होगी इंटरपोल की 90वीं महासभा
• 18 से 21 अक्टूबर, 2022 तक नई दिल्ली में इंटरपोल की 90वीं महासभा आयोजित की जाएगी। 90वीं महासभा की मेजबानी भारत कर रहा है। वर्ष 1997 के बाद से यह दूसरी बार है जब 195 सदस्यीय निकाय भारत में इतना बड़ा सम्मेलन आयोजित कर रहा है।
5. हैदराबाद ने जीता वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवार्ड 2022
• तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद को ‘वर्ल्ड ग्रीन सिटी 2022’ का पुरस्कार दिया गया है। भारत से एकमात्र शहर को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। हैदराबाद को दक्षिण कोरिया के जेजू में 14 अक्टूबर को आयोजित इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ हॉर्टिकल्चर प्रोड्यूसर्स (AIPH) 2022 वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवार्ड्स 2022 में समग्र ‘वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवार्ड 2022’ और दूसरा ‘लिविंग ग्रीन फॉर इकोनॉमिक रिकवरी एंड इनक्लूसिव ग्रोथ’ श्रेणी में पुरस्कार मिला है
6. एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2022 में हर्षदा गरुड़ ने जीता एकमात्र पदक
• 06 से 16 अक्टूबर 2022 तक मनामा (बहरीन) में एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2022 का आयोजन एशियाई भारोत्तोलन संघ द्वारा किया गया है। भारत की तरफ से जूनियर विश्व चैंपियन हर्षदा गरुड़ इस टूर्नामेंट में 12 सदस्यीय भारतीय दल में भारत के एकमात्र पदक विजेता है। उन्होंने महिलाओं के 45 किग्रा वर्ग के स्नैच वर्ग और समग्र वर्ग में कांस्य पदक जीते। हर्षदा गरुड़ का सीनियर स्तर पर यह पहला अंतरराष्ट्रीय पदक था।
7. केंद्र सरकार 22 भाषा केंद्रों की करेगी स्थापना
• केंद्र सरकार द्वारा 22 भाषा केंद्रों की स्थापना की जाएगी। ये भाषा केंद्र संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में से प्रत्येक हेतु अध्ययन सामग्री और पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए स्थापित किये जाएंगे। इनका उद्देश्य भारतीय भाषाओं में पर्याप्त अध्ययन सामग्री तैयार करना। इन केंद्रों की स्थापना केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) पहल के तहत की जाएगी। ये भाषा केंद्र, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप होंगे।
8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक देश एक उर्वरक योजना’ की शुरुआत की
• 17 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय ‘पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022’ के दौरान ‘एक देश एक उर्वरक योजना’ की शुरुआत की है। इस अवसर पर 600 पीएम किसान समृद्धि केंद्रों (PM-KSK) का उद्घाटन किया गया है तथा एकल ब्रांड ‘भारत’ लॉन्च किया गया।
9. ORS के जनक डॉ. दिलीप महालनोबिस का कोलकाता में हुआ निधन
• ओरल रिहाइड्रेशन थ्योरी का विकास करने वाले सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. दिलीप महालनोबिस का 16 अक्टूबर, 2022 को कोलकाता में निधन हो गया। डॉ. महालनोबिस को डायरिया के उपचार में ओआरएस के विकास के लिए जाना जाता है। उन्होंने 1971 के युद्ध के दौरान पश्चिम बंगाल के बोंगांव में शरणार्थी शिविर में हैजा रोगियों में ओआरएस के प्रभाव को सिद्ध किया था। डॉ. महालनोबिस को 1983 में पांच वर्ष के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम का सदस्य बनाया गया था।
10. विजयवाड़ा में तीसरा विश्व कुचिपुड़ी नाट्योत्सव हुआ शुरूहाल ही में विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में तीसरा विश्व कुचिपुड़ी नाट्योत्सव शुरू हुआ। यह तीन दिवसीय नृत्य उत्सव था जो प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्य कलाकार वेम्पति चीन सत्यम की 93वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है। इसका आयोजन संस्कृति विभाग, आंध्र प्रदेश सरकार, कुचिपुड़ी कला अकादमी और जयहो भारतीयम द्वारा किया गया है।
