Today 18 October 2022 Daily Current Affairs For Competition Exams, Latest & Daily Current Affairs 18-10-2022, Candidates can Check State & India Level Competition Exam GK Questions PDF

दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे, और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।

Latest & Daily Current Affairs 18 October 2022

1. 15 अक्टूबर को मनाया गया विश्व छात्र दिवस

• प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को ‘विश्व छात्र दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र (UN) ने डॉ. कलाम के जन्म दिवस को चिह्नित करते हुए वर्ष 2010 में 15 अक्तूबर को विश्व छात्र दिवस के रूप में नामित किया था। 

Today 18 October 2022 Daily Current Affairs

• डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्तूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। उन्होंने वर्ष 2002 से वर्ष 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। वे न केवल एक सुविख्यात एयरोस्पेस वैज्ञानिक थे, बल्कि महान शिक्षक भी थे, जिन्होंने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ काम किया था।

2. ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 107वें स्थान पर खिसका भारत

• वैश्विक भुखमरी सूचकांक (GHI) 2022 में भारत को 121 देशों में से 107वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। वर्ष 2021 में भारत 101वें स्थान पर था। वैश्विक भुखमरी सूचकांक में भारत ने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान को छोड़कर दक्षिण एशियाई क्षेत्र के सभी देशों की तुलना में खराब प्रदर्शन किया है। वैश्विक भुखमरी सूचकांक कंसर्न वर्ल्डवाइड और वेल्थुंगरहिल्फ द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया जाता है।

3. जम्मू-कश्मीर में चौथे हेली-इंडिया शिखर सम्मेलन 2022 का किया गया आयोजन

• हाल ही में जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में चौथे हेली-इंडिया शिखर सम्मेलन, 2022 का आयोजन किया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया था। इस सम्मेलन की थीम ‘हेलीकॉप्टर्स फॉर लास्ट माइल कनेक्टिविटी’ (Helicopters for Last Mile Connectivity) है।

• नागरिक उड्डयन क्षेत्र में उपलब्धियों की घोषणा करते हुए यह बताया गया कि देश में वर्ष 1947 से 2014 तक केवल 74 हवाई अड्डे थे, लेकिन पिछले सात वर्षों में इनकी संख्या बढ़कर 141 हो गई है। जम्मू में एक सिविल एन्क्लेव बनाने का प्रस्ताव है और श्रीनगर के वर्तमान टर्मिनल का तीन गुना विस्तार किया जाएगा।

4. साइबर सुरक्षा अभ्यास पॉवरएक्स 2022 का आयोजन किया गया

• हाल ही में साइबर सुरक्षा अभ्यास पॉवरएक्स 2022 (PowerEX 2022) का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। इसका संचालन इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) द्वारा Power-CSIRT (कंप्यूटर सिक्योरिटी इंसीडेंट रिस्पांस टीम्स इन पावर सेक्टर) के सहयोग से किया गया। इसमें 193 विद्युत क्षेत्र के प्रतिष्ठानों को आमंत्रित किया गया। इसमें Power CSIRT टीम ने CERT-In टीम के साथ अभ्यास समन्वयक के रूप में कार्य किया।

5. अब्दुल लतीफ राशिद चुने गए इराक के नए राष्ट्रपति

• अक्टूबर, 2022 में इराक सांसद ने कुर्द राजनेता अब्दुल लतीफ राशिद को देश का नया राष्ट्रपति चुना है। इसके साथ ही पिछले एक साल से चल रहा गतिरोध खत्म हो गया है। अब्दुल 4 साल से इराक के राष्ट्रपति पद पर नियुक्त बरहम सालिह की जगह लेंगे। 13 अक्टूबर को दो राउंड की वोटिंग के बाद राशिद के पक्ष में 160 वोट पड़े, जबकि सालेह को 99 वोट मिले। राष्ट्रपति पद के नामांकन पर पहले दौर का मतदान आवश्यक दो-तिहाई बहुमत तक पहुंचने में विफल रहा था।

6. भारत ने श्रीलंका को हराकर सातवीं बार जीता महिला क्रिकेट एशिया कप

• 15 अक्टूबर, 2022 को हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2022 जीता है। इसके साथ ही भारत ने 7वीं बार इसका खिताब जीता है। भारत ने फ़ाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया है। फाइनल मैच बांग्लादेश के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सिलहट में खेला गया था। 

• 01 से 15 अक्टूबर 2022 तक बांग्लादेश में 8वें महिला एशिया कप क्रिकेट 2022 का आयोजन किया गया था। भारत के अलावा बांग्लादेश एकमात्र ऐसा देश है जिसने 2018 में एशिया कप जीता है।

7. कृष्णा नदी पर बनेगा देश का पहला केबल-स्टेड कम सस्पेंशन पुल

• हाल ही में केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कृष्णा नदी पर प्रतिष्ठित केबल-स्टे-कम-सस्पेंशन ब्रिज को 30 महीने की निर्माण अवधि के साथ 1,082 करोड़ रुपये की कुल लागत को मंजूरी दी है। यह पुल भारत पहला केबल-स्टे-कम-सस्पेंशन ब्रिज होगा। पुल में संकर संरचनात्मक व्यवस्था इसे एक संरचनात्मक लाभ देगी और इसे किफायती के साथ-साथ सौंदर्य की दृष्टि से भी सुखद बनाएगी।

• इसमें कई अनूठी विशेषताएं होंगी, जैसे नदी के पार सबसे लंबा कांच का पैदल मार्ग, गोपुरम जैसे तोरण, सिग्नेचर लाइटिंग और एक बड़ा नौवहन अवधि।

8. पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स 2022 में हरियाणा बड़े राज्यों की श्रेणी में रहा शीर्ष पर

• हाल ही में जारी पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स (PAI) 2022 में हरियाणा बड़े राज्यों की श्रेणी में शीर्ष स्थान पर है। इस रिपोर्ट में हरियाणा सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय एवं राजनीतिक न्याय में सबसे आगे रहा है। 0.6948 स्कोर के साथ हरियाणा ने बड़े राज्यों में पहले स्थान हासिल किया है। सार्वजनिक मामलों के सूचकांक (PAI) 2022 की रिपोर्ट में हरियाणा के बाद तमिलनाडु, केरल, छत्तीसगढ़, पंजाब और कर्नाटक सहित कई अन्य राज्य शामिल है।

9. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में देश में पहली बार हिंदी में MBBS के पाठ्यक्रम का किया शुभारंभ

• 16 अक्टूबर, 2022 को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के भोपाल में देश में पहली बार हिंदी में MBBS के पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया है। अमित शाह ने बताया कि अब से मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में शुरू हो रही है और जल्दी ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिंदी में शुरू होगी और 

• देशभर में 8 भाषाओं में इंजीनियरिंग की पुस्तकों का अनुवाद शुरू हो चुका है और कुछ ही समय में देश के सभी विद्यार्थी अपनी मातृभाषा में टेक्निकल और मेडिकल शिक्षा लेने की शुरूआत करेंगे।

10. भारतीय सेना ने अग्निवीर वेतन पैकेज के लिए देश के 11 बैंकों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

• भारतीय सेना ने अग्निवीरों को नामांकन कराने पर बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने के लिए 11 बैंकों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, यस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट और बंधन बैंक शामिल हैं। 

Daily Current Affairs 18 October 2022 PDF

• एडजुटेंट जनरल लेफ्टिनेंट जनरल सी बंसी पोनप्पा की अध्यक्षता में 14 अक्टूबर 2022 को भारतीय सेना एक समारोह के दौरान महानिदेशक (एमपी एंड पीएस) लेफ्टिनेंट जनरल वी. श्रीहरी और बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।